HDFC बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए किया ‘The HealthyLife Programme’ लॉन्च

 

about - Part 2568_3.1

भारत के प्रमुख निजी क्षेत्र के बैंक, HDFC बैंक और अपोलो हॉस्पिटल्स ने  holistic healthcare solution यानी पूर्ण स्वास्थ्य सेवा समाधान “हेल्दीलाइफ प्रोग्राम” (“HealthyLife Programme”) लॉन्च करने के लिए सहयोग किया है। यह कार्यक्रम एचडीएफसी बैंक के ग्राहकों के लिए शुरू किया जाएगा, ताकि ग्राहकों के लिए प्रक्रिया को सुविधाजनक और आसान बनाते हुए स्वस्थ जीवन को सुलभ और सस्ता बनाया जा सके।

 

Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams


कार्यक्रम के लाभ:

ग्राहकों के पास, अपोलो के डिजिटल प्लेटफॉर्म अपोलो 24/7 पर नो कॉस्ट पर इमरजेंसी अपोलो डॉक्टर की एक्सेस होगी।

इसमें और भी कई अन्य लाभ भी होंगे, जैसे कि भुगतान के विकल्प का चयन और सभी अपोलो अस्पतालों में इलाज के लिए फाईनेंस में  सुलभता

ग्राहक,हेल्थ केयर चेन में किए गए मेडिकल खर्चों के लिए भुगतान करने के लिए अधिकतम 40 लाख रु. के असुरक्षित ऋण (unsecured loans) का लाभ उठा सकते हैं।  

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:

  • HDFC बैंक के सीईओ: आदित्य पुरी।
  • HDFC बैंक की टैगलाइन: वी अंडरस्टैंड योर वर्ल्ड।
  • HDFC बैंक मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र। 

Find More Banking News Here

माइक्रोसॉफ्ट और AICTE ने की छात्रों और शिक्षकों को सशक्त बनाने के लिए साझेदारी

 about - Part 2568_4.1

Microsoft और All India Council for Technical Education (अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद) ने नए युग की तकनीकों में छात्रों और शिक्षकों को सशक्त बनाने के लिए भागीदारी की है। इस यह तकनीक जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), डेटा साइंस और क्लाउड कंप्यूटिंग शामिल हैं।

Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

साझेदारी के तहत:

AICTE के ई-लर्निंग पोर्टल Educator Licensure Information System (ELIS) ​​के माध्यम से Microsoft के 1,500 से अधिक कोर्स के मॉड्यूल छात्रों और शिक्षकों को निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे।

इसके लिए, Microsoft ने छात्रों और शिक्षकों के लिए व्यक्तिगत सीखने के रास्तों और संसाधनों तक पहुंच प्रदान करने के लिए अपने लर्निंग रिसोर्स सेंटर Microsoft Learn with ELIS प्लेटफ़ॉर्म को एकीकृत किया है।


सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:

  • माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी: सत्य नडेला।
  • Microsoft स्थापित: 4 अप्रैल, 1975; Microsoft का मुख्यालय: वाशिंगटन, संयुक्त राज्य अमेरिका।

Find More News Related to Agreements

ओडिशा सरकार ने स्वच्छ पेयजल के लिए शुरू की “सुजल”, ‘ड्रिंक फॉर टैप मिशन’ योजना

about - Part 2568_6.1

 ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य के सभी शहरी क्षेत्रों में गुणवत्ता वाले पेयजल की चौबीसों घंटे आपूर्ति के लिए “सुजल”, ‘ड्रिंक फॉर टैप मिशन’ योजना का उद्घाटन किया है।

WARRIOR 3.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class 

“सुजल” योजना के बारे में:

  • राज्य ने मार्च 2022 तक राज्य के सभी शहरी क्षेत्रों में पानी के पाइप कनेक्शन उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
  • ओडिशा सरकार ने इस योजना के लिए 1300 करोड़ रुपये निर्धारित किए हैं, जिससे 15 शहरों में 15 लाख से अधिक लोग चरणबद्ध तरीके से लाभान्वित होंगे।
  • एक बार पूरी तरह से लागू हो जाने के बाद, ओडिशा शहरी इलाकों में गुणवत्ता वाले पीने के पानी, प्रत्यक्ष उपभोग  उपलब्ध कराने वाला देश का पहला राज्य बन जाएगा।

 

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:

  • ओडिशा के मुख्यमंत्री: नवीन पटनायक।
  • ओडिशा कैपिटल: भुवनेश्वर।
  • ओडिशा के राज्यपाल: गणेशी लाल। 

Find More State In News Here

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस, 15 अक्टूबर

about - Part 2568_8.1

 International Day of Rural Women  2020 :  अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस प्रत्येक वर्ष 15 अक्टूबर को विश्व स्तर पर मनाया जाता है। यह दिन ग्रामीण परिवारों और समुदायों की स्थिरता सुनिश्चित करने, ग्रामीण आजीविका और समग्र कल्याण में सुधार करने में महिलाओं और लड़कियों की महत्वपूर्ण भूमिका को पहचानने के उद्देश्य से मनाया जाता है। भारत में, कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय, कृषि के क्षेत्र में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने के लिए 2016 से राष्ट्रीय महिला किसान दिवस के रूप में मनाता है।

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस 2020 की थीम : 

इन महिलाओं के संघर्षों, उनकी आवश्यकताओं और हमारे समाज में उनकी महत्वपूर्ण और महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए, अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस 2020  की थीम – “Building rural women’s resilience in the wake of COVID-19”  है।

Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

इतिहास:

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 18 दिसंबर 2007 को इस दिन को मानयता दी और 2008 में यह पहली बार मनाया गया।

 

Find More Important Days Here

प्रसिद्ध कुचिपुड़ी नृत्यांगना, शोभा नायडू का निधन

 

about - Part 2568_10.1

प्रसिद्ध कुचिपुड़ी नृत्यांगना, शोभा नायडू का निधन हो गया है। उनकी प्रमुख उपलब्धियों में बेलेट्स  विप्रनारायण, कल्याण श्रीनिवासम और कई अन्य कोरियोग्राफी और प्रस्तुति शामिल है, जिसमें वे मुख्य भूमिका में थी और उन्होंने सत्यभामा, देवदेवी, पद्मावती, मोहिनी, साईं बाबा, और देवी पार्वती जैसी विभिन्न भूमिकाओं को चित्रित किया, जिससे उन्हें बड़ी प्रशंसा मिली। उनके द्वारा जीते गए कुछ प्रसिद्ध पुरस्कारों में 2001 में पद्म श्री, 1991 में संगीत नाटक अकादमी शामिल हैं।

WARRIOR 3.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

Find More Obituaries News

न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेट ऑलराउंडर जॉन रिचर्ड रीड का निधन

 about - Part 2568_11.1

न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेट ऑलराउंडर, जॉन रिचर्ड रीड का निधन हो गया है। वह वर्तमान के न्यूजीलैंड के सबसे वृद्ध टेस्ट प्लेयर भी थे। वह न्यूजीलैंड के लिए टेस्ट जीत में लीड करने वाले पहले क्रिकेटर थे। 

WARRIOR 3.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

रीड ने 58 टेस्ट मैचों में 33.28 के औसत के साथ 3428 रन बनाए, जिसमें 16 साल से अधिक समय के करियर में 22 अर्धशतक और छह शतक शामिल हैं। उनका पहला टेस्ट शतक 135 के स्कोर पर 1954 में केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ था। 

Find More Obituaries News

“बैंक ऑफ घाना” ने जीता सेंट्रल बैंक ऑफ द ईयर अवार्ड 2020

 

about - Part 2568_13.1

“बैंक ऑफ घाना” ने सेंट्रल बैंक ऑफ द ईयर अवार्ड 2020 जीता है। इसके अलावा, मार्क कार्नी (बैंक ऑफ इंग्लैंड के गवर्नर) ने सेंट्रल बैंक ऑफ़ द ईयर अवार्ड 2020 में गवर्नर ऑफ़ द ईयर जीता है। सेंट्रल बैंकिंग अवार्ड्स केंद्रीय बैंकिंग समुदाय में उत्कृष्टता को पहचानने के लिए प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। यह पुरस्कार का 7 वां संस्करण था और समारोह को वर्चुअली आयोजित किया गया था।

Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:

  • घाना के गवर्नर: अर्नेस्ट क्वामिना येडू एडिसन।
  • बैंक ऑफ घाना मुख्यालय: अक्रा, घाना।
  • बैंक ऑफ घाना की स्थापना: 1957।

World Students’ Day 2020 : विश्व छात्र दिवस , 15 अक्टूबर

 

about - Part 2568_15.1

World Students’ Day 2020 : पूर्व राष्ट्रपति ए. पी. जे. अब्दुल कलाम की जयंती मनाने के लिए हर साल 15 अक्टूबर को विश्व छात्र दिवस मनाया जाता है। इस साल पूर्व राष्ट्रपति और ‘मिसाइल मैन’ डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम की 89 वीं जयंती है।


विश्व छात्र दिवस का इतिहास (History of World Students’ Day) :

साल 2010 में, संयुक्त राष्ट्र ने छात्रों के लिए कलाम के प्रति प्रेम भावना को देखते हुए 15 अक्टूबर को “विश्व छात्र दिवस” ​​घोषित किया, जो खुद एक समर्पित शिक्षक थे और वे जो भी समझाते थे , उसे पहले खुद अपने जीवन में उतारते थे।


ए.पी.जे अब्दुल कलाम के बारे में:

ए.पी.जे अब्दुल कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को धनुषकोडी, रामेश्वरम, तमिलनाडु में हुआ था। उनका पूरा नाम अवुल पकिर जैनुलाब्दीन अब्दुल कलाम था। 2002 में, उन्हें भारत के राष्ट्रपति के रूप में चुना गया था और राष्ट्रपति बनने से पहले वे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) और रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) में एक एयरोस्पेस इंजीनियर के रूप में काम कर रहे थे।

उन्होंने एक वैज्ञानिक के रूप में, रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) के वैमानिकी विकास प्रतिष्ठान में अपना करियर शुरू किया। इसके अलावा, उन्होंने ISRO में भारत के पहले सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (SLV-III) के प्रोजेक्ट डायरेक्टर के रूप में काम किया था।

Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams


पुरस्कार

एपीजे अब्दुल कलाम को पद्म भूषण, पद्म विभूषण, भारत रत्न, वीर सावरकर पुरस्कार, रामानुजन पुरस्कार आदि सहित कई पुरस्कार मिले थे। उनकी मृत्यु के बाद, विभिन्न शैक्षणिक, वैज्ञानिक संस्थानों और कुछ स्थानों का नाम डॉ. अब्दुल कलाम के सम्मान में रखा गया है जैसे उत्तर प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय (UPTU) ) का नाम बदलकर “एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय” कर दिया गया, केरल प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का नाम बदलकर एपीजे कर दिया गया अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय “आदि।

 

Find More Important Days Here

रूस ने तैयार की दूसरी कोरोना वैक्सीन “EpiVacCorona”

 

about - Part 2568_17.1

रूस ने अपनी दूसरी कोविड-19 वैक्सीन ‘एपिवाकोरोना’ (‘EpiVacCorona’) को मंजूरी दे दी है। ‘EpiVacCorona’ को यह मंजूरी प्रारंभिक चरण के अध्ययन के बाद मिली है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने घोषणा की कि देश ने दूसरा कोविड -19 वैक्सीन पंजीकृत (registered) किया है

यह नई कोरोना वैक्सीन, इससे पहले  तैयार हुई वैक्सीन के दो महीने बाद आई है, क्योंकि इससे पहले रूस दुनिया की पहली कोरोनावायरस वैक्सीन स्पुतनिक वी (Sputnik V) को भी आधिकारिक तौर पर रजिस्टर करा चुका है। आपको बता दें कि  स्पुतनिक वी (Sputnik V) के लिए रूस को देश और विदेश में वैज्ञानिकों की व्यापक आलोचना का सामना करना पडा था।

दुनिया की पहली COVID- 19 वैक्सीन पर आधारित क्विज़ (COVID- 19 Vaccine Quiz)

रूस इस साल अगस्त में COVID-19 वैक्सीन को नियामक स्वीकृति देने वाला पहला देश बन गया था, जब स्पुतनिक वी आधिकारिक तौर पर बड़े पैमाने पर नैदानिक ​​परीक्षण ( large-scale clinical trial) कर पंजीकृत हुआ था। 

Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams


EpiVacCorona के बारे में (About EpiVacCorona) :

  • विनियामक अनुमोदन (regulatory approval) प्राप्त करने वाला दूसरा रूसी टीका वैक्टरोलोजी एंड बायोटेक्नोलॉजी के वेक्टर स्टेट रिसर्च सेंटर (Vector State Research Centre of Virology and Biotechnology) द्वारा विकसित किया गया है।   
  • इस टू-शॉट वैक्सीन, ‘EpiVacCorona’ का परीक्षण शुरुआती चरण के प्लेसेबो-नियंत्रित मानव परीक्षणों (e, placebo-controlled human trials) में 100 वोलेंटीअरों के बीच किया गया था, जो दो महीने से अधिक समय तक चला था और दो सप्ताह पहले पूरा हो गया था।

  • इन volunteers की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच थी।

  • निजी और publicly funded clinical studies यानी सार्वजनिक रूप से वित्त पोषित नैदानिक ​​अध्ययनों के एक डेटाबेस ClinicalTrials.gov पर पोस्ट किए गए विवरण के अनुसार, वेक्टर का टीका EpiVacCorona (एपीवीकोकोरोना) SARS-CoV-2 प्रोटीन के रासायनिक रूप से संश्लेषित (chemically synthesized) पेप्टाइड एंटीजन पर निर्भर करता है, जो एक वाहक प्रोटीन के साथ संयुग्मित होता है और एक एल्यूमीनियम युक्त एडजुटेंट पर adsorbed होता है।  

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:

  • रूस के राष्ट्रपति: व्लादिमीर पुतिन।
  • रूस की राजधानी: मास्को।
  • रूस मुद्रा: रूसी रूबल। 

Find More International News

भारतीय सेना और महाराष्ट्र पुलिस ने किया आतंकवाद विरोधी अभ्यास “सुरक्षा कवच” का आयोजन

 

about - Part 2568_19.1

भारतीय सेना और महाराष्ट्र पुलिस ने महाराष्ट्र के पुणे के लुल्लानगर में आतंकवाद विरोधी अभ्यास “सुरक्षा कवच” का आयोजन किया। इस अभ्यास का उद्देश्य पुणे में किसी भी आतंकवादी कार्रवाई का मुकाबला करने के लिए आतंकवाद विरोधी त्वरित प्रतिक्रिया टीमों (anti-terrorist Quick Reaction Teams-QRTs) को सक्रिय करने के लिए सेना और पुलिस दोनों की कवायद और प्रक्रियाओं में तालमेल बिठाना है। इस अभ्यास में सेना की त्वरित प्रतिक्रिया टीमों, डॉग स्क्वॉड और बम डिस्पोजल टीमों के साथ-साथ आतंकवाद-रोधी दस्ते (एटीएस) और महाराष्ट्र पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया टीम ने हिस्सा लिया।

Boost your General Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | SBI Clerk Mains & RBI Assistant Mains Exams

यह अभ्यास COVID-19 के सभी सुरक्षा मानदंडों को ध्यान में रखते हुए किया गया था और भाग लेने वाले सैनिकों की ताकत को तदनुसार बढ़ाया गया था। इस अभ्यास ने सेना और पुलिस दोनों को सहयोग करने, समन्वय करने, अपनी ड्रिल और प्रक्रियाओं को कारगर बनाने का अवसर प्रदान किया। कुल मिलाकर, यह अभ्यास दोनों के लिए सीखने का एक शानदार अनुभव था।

Find More News Related to Defence

Recent Posts

about - Part 2568_20.1
QR Code
Scan Me