भारतीय खगोलविदों ने 2020 के नोबेल पुरस्कार विजेता एंड्रिया गेज के साथ की साझेदारी

 

about – Page 2567_3.1

भारतीय खगोलविदों ने ब्रह्मांड के गूढ रहस्यों का पता लगाने के लिए गहन अंतरिक्ष में झांकने के इरादे से दूरबीन परियोजना में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरणों और थर्टी मीटर टेलीस्कोप (TMT) परियोजना के डिजाइन के लिए 2020 के भौतिकी नोबेल विजेता प्रो एंड्रिया गेज के साथ सहयोग किया है। थर्टी मीटर टेलीस्कोप (टीएमटी) एक प्रस्तावित बहुत ही विशालकाय टेलीस्कोप (ELT) है जिसे हवाई द्वीप के मोनाकिया में स्थापित करने की योजना है।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

तीस मीटर टेलीस्कोप (TMT) परियोजना के बारे में:

  • टीएमटी परियोजना अंतरराष्ट्रीय साझेदारी वाली परियोजना है जिसमें कैल टेक, कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, कनाडा, जापान, चीन और भारत सहयोग कर रहा है, जिससे ब्रह्मांड के गूढ़ और उसमें मौजूद रहस्यों का पता लगाया जा सके।
  • भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान की निदेशक डॉ.अन्नपूर्णी सुब्रमण्यम और आर्यभट्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ ऑब्जर्वेशन साइंसेज के वैज्ञानिक डॉ. शशिभूषण पांडे जैसे कई भारतीय खगोलविदों के साथ-साथ कई अन्य लोगों ने प्रो.घेज के साथ इस परियोजना के अनुसंधान और विकासात्मक गतिविधियों में सहयोग किया।
  • तीस मीटर की यह विशालकाय दूरबीन इससे जुड़े साझेदार देशों और उनकी जनता को करीब लाने के साथ ही खगोल विज्ञान और भौतिकी के क्षेत्र में कई अनसुलझे सवालों का जवाब देने में कामयाब होगी जिसके लिए प्रोफेसर ऐंड्रिया घेज और भारतीय खगोलविद् मिलकर काम कर रहे हैं। 

Find More Sci-Tech News Here

नेपाली राष्ट्रपति ने महात्मा गांधी पर जारी किया विशेष संकलन

 

about – Page 2567_5.1

नेपाल की राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ने महात्मा गांधी की 151 वीं जयंती को चिह्नित करने के लिए महात्मा गांधी पर एक विशेष सचित्र संकलन जारी किया है। यह संकलन नेपाली भाषा में लिखा गया है। यह पुस्तक काठमांडू में नेपाल में भारतीय राजदूत विनय मोहन क्वात्रा की उपस्थिति में आयोजित एक विशेष समारोह में लॉन्च की गई।


WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

महात्मा गांधी पर सचित्र संकलन के बारे में:

  • गांधी के बारे में इस संकलन का शीर्षक “Maile Bujheko Gandhi” or “the Gandhi as I understood” है।
  • महात्मा गांधी की 150 जयंती के 2 साल से चल रहे लंबे समारोह की परिणति को चिह्नित करने के लिए पुस्तक जारी की गई है।
  • इस एंथोलॉजी को भारतीय दूतावास ने बीपी कोइराला इंडिया-नेपाल फाउंडेशन के साथ मिलकर प्रकाशित किया है।
  • प्रकाशकों को उम्मीद है कि महात्मा गांधी के उपदेश, विचार से नेपाली युवाओं को वैश्विक आइकन के करीब लाया जाएगा।
  • इस पुस्तक का उद्देश्य महात्मा गांधी के करीब नेपाल के युवाओं को लाना है।
  • यह पुस्तक महात्मा गांधी के बारे में 25 प्रख्यात नेपाली व्यक्तित्वों के दृष्टिकोण को भी दर्शाती है।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • नेपाल के प्रधान मंत्री: केपी शर्मा ओली; अध्यक्ष: बिध्या देवी भंडारी.
  • नेपाल की राजधानी: काठमांडू; मुद्रा: नेपाली रुपया.

Find More Miscellaneous News Here

पीएम मोदी ने SCO परिषद के राष्ट्रअध्यक्षों के 20 वें सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का किया नेतृत्व

 

about – Page 2567_7.1

शंघाई सहयोग संगठन परिषद के सदस्य देशों के राष्ट्रअध्यक्षों (SCO Council of Heads of State) का 20वां सम्मेलन 10 नवंबर, 2020 को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने की। प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class


शिखर सम्मेलन के बारे में:

  • सभी एससीओ सदस्य देशों का प्रतिनिधित्व उनके राष्ट्रपतियों द्वारा किया गया था, जबकि भारत और पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व प्रधानमंत्रियों द्वारा किया गया था।
  • इस बैठक में एससीओ सचिवालय के महासचिव, एससीओ क्षेत्रीय आतंकवाद विरोधी संरचना के कार्यकारी निदेशक, एससीओ के चार पर्यवेक्षकों (अफगानिस्तान, बेलारूस, ईरान, मंगोलिया) के अध्यक्ष भी में शामिल हुए।
  • 2017 में पूर्णकालिक सदस्य बनने के बाद भारत की यह तीसरी बैठक थी।
  • भारत 30 नवंबर, 2020 में एससीओ परिषद राष्ट्रअध्यक्षों की अगली नियमित बैठक को आभासी रूप से आयोजित करेगा।

      Find More Summits and Conferences Here

      अब सरकार के अधीन होंगे डिजिटल/ऑनलाइन मीडिया प्लेटफार्म

       

      about – Page 2567_9.1

      डिजिटल/ऑनलाइन मीडिया को सूचना और प्रसारण मंत्रालय के दायरे में लाया गया है। वर्तमान में, डिजिटल कंटेंट को नियंत्रित करने वाला कोई कानून या स्वायत्त निकाय नहीं है। फिल्म्स और ऑडियो-विजुअल कार्यक्रम, समाचार और कर्रेंट अफेयर जैसे कंटेंट को शामिल करने के लिए भारत सरकार की दूसरी अनुसूची (कार्य आबंटन) नियम 1961 में संशोधन किया गया है। । इसका अर्थ है कि अब डिजिटल कंटेंट प्रदाता जैसे नेटफ्लिक्स, अमेज़ॅन प्राइम वीडियो और हॉटस्टार प्रकाश जावड़ेकर की अध्यक्षता वाले केंद्रीय मंत्रालय द्वारा विनियमित किए जाएंगे।

      WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

      संशोधन के बारे में:

      • राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा हस्ताक्षरित संशोधन आदेश के अनुसार I&B मंत्रालय ऑनलाइन ऑडियो-विजुअल कार्यक्रमों और करंट अफेयर्स सामग्री को भी विनियमित करेगा। भारत सरकार (कार्य आबंटन) नियम, 1961 में संशोधन करके संविधान के अनुच्छेद 77 के खंड (3) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करके यह निर्णय लिया गया है और जो तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
      • इसका मतलब है कि नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम आदि जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म और ऑनलाइन न्यूज पोर्टल मंत्रालय के नियंत्रण में आ जाएंगे। अन्य विषय जो मंत्रालय के दायरे में हैं, प्रसारण नीति और प्रशासन, केबल टेलीविजन नीति, रेडियो, दूरदर्शन, फिल्म्स, विज्ञापन और दृश्य प्रचार, प्रेस, प्रकाशन, अनुसंधान और संदर्भ आदि हैं।
      • भारत सरकार (कार्य आबंटन) 357 वें संशोधन नियम, 2020 को डिजिटल / ऑनलाइन मीडिया से संबंधित प्रविष्टियों को शामिल करने के लिए अधिसूचित किया गया था।
      • केंद्र ने प्रस्तुत किया था कि “वेब-आधारित डिजिटल मीडिया” के लिए दिशानिर्देशों को रखना आवश्यक है, जिसमें “वेब पत्रिकाएं” और “वेब-आधारित समाचार चैनल” और “वेब-आधारित समाचार-पत्र” शामिल हैं, क्योंकि ये न केवल अकेले बल्कि इनकी पहुंच बहुत ही विस्तृत है और जो वर्तमान में पूरी तरह से अनियंत्रित है।
      उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
      • सूचना और प्रसारण मंत्री: प्रकाश जावड़ेकर.

      Find More National News Here

      भारत और मालदीव ने चार समझौतों पर किए हस्ताक्षर

       

      about – Page 2567_11.1

      भारत और मालदीव के बीच विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला की मालदीव यात्रा के दौरान चार समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। श्रृंगला हिंद महासागर द्वीपसमूह की दो दिवसीय यात्रा पर है। ये समझौता ज्ञापन दोनों देशों के बीच संबंधों को बेहतर बनाने में मदद करेंगे। मालदीव पर्यटन उद्योग COVID-19 से बहुत बुरी तरह प्रभावित हुआ है और इस वजह से भारत ने सितंबर 2020 में मालदीव को 250 मिलियन अमेरिकी डॉलर का ऋण प्रदान किया है। भारतीय विदेश सचिव ने मालदीव की “इंडिया फर्स्ट” नीति की सराहना की और यह भी कहा कि यह भारत की “नेबरहुड फर्स्ट” पॉलिसी जैसी है।

      WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

      हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापनों में शामिल हैं:

      • भारत द्वारा 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर का अनुदान दिया गया, जो ग्रेटर माले कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट (GMCP) के लिए भारत के “500 मिलियन अमेरिकी डॉलर पैकेज” का हिस्सा है, जो कि कैपिटल माले को तीन द्वीपों से जोड़ेगा। इसके अलावा भारत ने मालदीव को इस तरह का सबसे बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर फंड EXIM के जरिए 400 मिलियन डॉलर का ऋण देगा।
      • दोनों देशों के बीच दूसरा समझौता 1.71 मिलियन मालदीवियन रूफियाओं के अनुदान के साथ संयंत्र और मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला स्थापित करने के लिए किया गया है।
      • तीसरे समझौते पर 7.7 मिलियन मालदीवियन रूफियाओं के एक और अनुदान के साथ एक ड्रग डिटॉक्स सुविधा केंद्र की स्थापना के लिए हस्ताक्षर किए गए हैं।
      • चौथे एमओयू पर दोनों देशों के बीच खेल और युवा मामलों के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए हस्ताक्षर किए गए थे।
      उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
      • मालदीव के राष्ट्रपति: इब्राहिम मोहम्मद सोलीह.
      • मालदीव की राजधानी: माले; मालदीव की मुद्रा: मालदीव रूफिया

      Find More News Related to Agreements

      अजीम प्रेमजी ने एडलिव हुरुन इंडिया परोपकार सूची 2020 में किया टॉप

       

      about – Page 2567_13.1

      विप्रो लिमिटेड के संस्थापक-अध्यक्ष अजीम प्रेमजी ने EdelGive Hurun India Philanthropy List 2020 में शीर्ष स्थान हासिल किया है। 75 वर्षीय उधमी ने अप्रैल 2019 से मार्च 2020 के दौरान परोपकारी कार्यों के लिए 7904 करोड़ रुपये का सबसे अधिक योगदान दिया। यह भारत के उन लोगों की सूची जारी करता है, जिन्होंने 1 अप्रैल, 2019 से 31 मार्च, 2020 के बीच परोपकारी कार्यों में 5 करोड़ रुपये और उससे अधिक का दान दिया हो।

      एचसीएल टेक्नोलॉजीज के संस्थापक और अध्यक्ष शिव नदार सूची में दूसरे (795 करोड़ रुपये) स्थान पर हैं। उन्होंने 2019 में इस सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया था। भारत के सबसे अमीर व्यक्ति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष, मुकेश अंबानी तीसरे स्थान (458 करोड़ रुपये) पर रहे। इस सूची में 7 महिलाओं को जगह मिली जिसमें रोहिणी नीलेकणी (47 करोड़ रुपये का दान) भारत की सबसे उदार महिला थीं; इनके बाद अनु आगा और थर्मैक्स के परिवार (36 करोड़ रुपये), और बायोकॉन की किरण मजूमदार शॉ (34 करोड़ रुपये) रही।

      WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

      EdelGive Hurun India Philanthropy List 2020 के बारे में:

      एडलगिव हुरन इंडिया परोपकार सूची 2020 को एडलिव फाउंडेशन और हुरुन रिसर्च इंस्टीट्यूट द्वारा तैयार किया जाता है। यह वार्षिक सूची का सातवाँ संस्करण है। एडेलिव हुरुन इंडिया परोपकार सूची में 1 अप्रैल, 2019 से 31 मार्च, 2020 के बीच बारह महीनों के लिए कानूनी रूप से बाध्यकारी प्रतिबद्धताओं के साथ नकद और नकद समतुल्य और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय के साथ दायर नवीनतम उपलब्ध सीएसआर डेटा शामिल हैं। 2020 के लिए, इस सूची में उन व्यक्तियों को शामिल किया गया है जिन्होंने समीक्षाधीन अवधि में 5 करोड़ रुपये या उससे अधिक का दान दिया है।

      Find More Ranks and Reports Here

      वर्चुली किया गया ऑस्ट्रेलिया-भारत जल केंद्र का उद्घाटन

       

      about – Page 2567_15.1

      दोनों देशों के बीच जल से संबंधित अनुसंधान, शिक्षण और प्रशिक्षण को बढ़ावा देने के लिए एक आभासी कार्यक्रम के दौरान ऑस्ट्रेलिया-भारत जल केंद्र (AIWC) का उद्घाटन किया गया है। भारत की ओर से इस जल केंद्र का नेतृत्व आईआईटी गुवाहाटी और ऑस्ट्रेलियाई की ओर से पश्चिमी सिडनी विश्वविद्यालय ने किया है। इसके समझौते के साथ अब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 21 समझौते हो चुके हैं।

      WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class


      एमओयू के बारे में:

      • दोनों पार्टियों के बीच ऑस्ट्रेलिया इंडिया वाटर सेंटर (AIWC) के लिए सहयोग की समझ स्थापित करने के लिए 5-वर्षीय समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
      • समझौता क्षमता निर्माण, जल सुरक्षा, नदी स्वास्थ्य, सुरक्षित पेयजल आदि पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रौद्योगिकी हस्तांतरण में सहयोग करेगा।
      • इस अवसर पर हस्ताक्षरित समझौता सभी पक्षों के बीच सहयोग को समझाने की कोशिश करता है।
      • सभी शामिल पक्ष जल अनुसंधान, छात्र और कर्मचारी आदान-प्रदान के क्षेत्र में सहयोग के लिए मिलकर काम करेंगे, जल भविष्य, कार्यशालाओं, अल्पकालिक प्रशिक्षण, सम्मेलनों आदि के लिए संयुक्त स्तर पर काम करेंगे।
      जल केंद्र के बारे में:
      • यह जल केंद्र भारतीय और ऑस्ट्रेलियाई भागीदारों को अवसरों का पता लगाने और दोनों देशों के बीच अनुसंधान और शिक्षा के क्षेत्र में लंबे समय से सहयोग के लिए तालमेल बनाने में मदद करेगा।
      • यह जल केंद्र बाढ़, सूखा, जल सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन, पानी का अधिक दोहन, पानी की गुणवत्ता का क्षरण, आदि जैसे दोनों देशों के सामने आम जल चुनौतियों और मुद्दों से लड़ने में भी मदद करेगा।
      उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
      महत्वपूर्ण तथ्य-
      • ऑस्ट्रेलिया के प्रधान मंत्री: स्कॉट मॉरिसन.
      • ऑस्ट्रेलिया की मुद्रा: ऑस्ट्रेलियाई डॉलर.
      • ऑस्ट्रेलिया की राजधानी: कैनबरा

      Find More News Related to Agreements

      ‘Scooby-Doo’ के सह-निर्माता केन स्पीयर्स का निधन

       

      about – Page 2567_17.1

      अमेरिकी टेलीविजन संपादक, लेखक और निर्माता केन स्पीयर्स, जो लोकप्रिय एनिमेटेड सीरिज “Scooby-Doo” के सह-निर्माता थे, का निधन। वह दिवंगत जो रूबी की टेलीविजन एनीमेशन प्रोडक्शन कंपनी, रूबी-स्पीयर्स प्रोडक्शंस के सह-संस्थापक भी थे। स्पीयर्स और रूबी ने साथ में मिलकर Scooby-Doo, Dynomutt, Dog Wonder, and Jabberjaw जैसे कई अन्य कार्यक्रमों भी बनाए थे। जो रूबी का हाल ही में 26 अगस्त 2020 को निधन हो गया था।

      Boost your General Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | SBI Clerk Mains & RBI Assistant Mains Exams

      Find
      More Obituaries News

      राष्ट्रीय शिक्षा दिवस: 11 नवंबर

       

      about – Page 2567_19.1

      हर साल 11 नवंबर को देश भर में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस (National Education Day) के रूप में मनाया जाता है। यह दिन स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।

      मौलाना अबुल कलाम आज़ाद के अनुसार, स्कूल ऐसी प्रयोगशालाएँ हैं जहां देश के भावी नागरिकों का विकास होता हैं। उन्हें भारत में IIT और विभिन्न अन्य संस्थानों की स्थापना का श्रेय दिया जाता है।

      WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

      राष्ट्रीय शिक्षा दिवस का इतिहास:

      मानव संसाधन विकास मंत्रालय (HRD) ने 11 सितंबर 2008 को, शिक्षा के क्षेत्र में मौलाना अबुल कलाम आज़ाद के योगदान को चिन्हित करने के लिए उनके जन्मदिन 11 नवंबर को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा की थी। 2008 से, भारत में हर साल, राष्ट्रीय शिक्षा दिवस को अवकाश घोषित किए बिना मनाया जाता है।

      मौलाना अबुल कलाम आज़ाद के बारे में:

      मौलाना अबुल कलाम आज़ाद का शिक्षा, राष्ट्र-निर्माण और संस्था-निर्माण के क्षेत्र में योगदान अनुकरणीय है। वह भारत में शिक्षा के प्रमुख वास्तुकार हैं। वे 1947 से 1958 तक स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री थे। उन्हें मरणोपरांत 1992 में भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

      Find More Important Days Here

      मुंबई इंडियंस ने जीता IPL 2020 का सीजन

       

      about – Page 2567_21.1

      मुंबई इंडियंस ने ड्रीम 11 इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2020 के फाइनल में दिल्ली कैपिटल को हराकर IPL 2020 सीजन अपने नाम कर लिया है। मुंबई जीत के लिए 157 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए,  उनके कप्तान रोहित शर्मा ने कप्तानी पारी खेलते हुए 51 गेंदों पर 68 रन बनाए और टीम को जीत दिलाई। इससे पहले मुंबई ने IPL 2019 के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स को हराया था। इस जीत के साथ मुंबई अब इस खिताब को चेन्नई सुपर किंग्स के बाद डिफेंड करने वाली एकमात्र टीम बन गई हैं।

      किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने आईपीएल 2020 के सबसे ज्यादा रन-बनाने के लिए ऑरेंज कैप हासिल की। उन्होंने 14 मैचों में 55.83 की शानदार औसत से 670 रन बनाए। आईपीएल 2020 के अंत में कुल 30 विकेट लेकर दिल्ली कैपिटल के कगिसो रबाडा ने लिस्ट में टॉप पर रहकर पर्पल कैप जीता।

      Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams


      IPL 2020 सीजन के पुरस्कार विजेता हैं:-

      • रोहित शर्मा को IPL 2020 के फाइनल में गेम चेंजर ऑफ द मैच चुना गया.
      • ट्रेंट बाउल्ट ने IPL 2020 के फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया.
      • किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने ऑरेंज कैप हासिल की.
      • गेम चेंजर ऑफ़ द सीज़न: केएल राहुल.
      • दिल्ली कैपिटल के कागिसो रबाडा ने पर्पल कैप जीता.
      • सीजन के उभरते खिलाड़ी: देवदत्त पडिक्कल (आरसीबी).
      • राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर का खिताब हासिल किया.

      Find More Sports News Here

      Recent Posts

      द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
      Most Important Questions and Answer PDF
      QR Code
      Scan Me