दुबई में विकसित किया जा रहा है अरब खाड़ी का पहला कोयला आधारित पॉवर प्लांट

 

about - Part 2523_3.1

अरब खाड़ी देश का पहला कोयला-आधारित पावर प्लांट, संयुक्त अरब अमीरात, दुबई के सआह शोएब में स्थापित किया जा रहा है। 2,400 मेगावाट हसायन क्लीन कोयला पॉवर स्टेशन कुल 3.4 बिलियन डॉलर की अनुमानित लागत पर स्थापित किया जाएगा।


WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

इस परियोजना में प्रत्येक 600MW की चार इकाइयाँ शामिल होंगी, जिनके क्रमशः 2020, 2021, 2022 और 2023 में परिचालन शुरू होने की उम्मीद है। पावर प्लांट से लगभग 250,000 घरों को पर्याप्त बिजली आपूर्ति करने की उम्मीद है।

Find More International News 

भारत और फिनलैंड ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सहयोग विकसित करने के लिए मिलाया हाथ

 

about - Part 2523_5.1

भारत और फिनलैंड ने पर्यावरण और जैवविविधता संरक्षण के क्षेत्र में सहयोग विकसित करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है। एमओयू पर भारतीय की ओर से पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और फिनलैंड की पर्यावरण तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री कृस्‍टा मिक्‍कोनेन ने वीडियो-कांफ्रेसिंग के जरिए हस्ताक्षर किए।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

एमओयू के बारे में:

  • इस समझौता ज्ञापन से प्रौद्योगिकी, वैज्ञानिक तथा प्रबंधन क्षमताएं मजबूत होंगी और गुणवत्‍ता आदान-प्रदान तथा पारस्‍परिक लाभ के आधार पर सतत विकास को प्रोत्‍साहित करने के काम को ध्‍यान में रखते हुए पर्यावरण तथा जैवविविधता के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग विकसित होगा।
  • यह समझौता ज्ञापन भारत और फिनलैंड की साझेदारी और समर्थन, वायु तथा जल प्रदूषण की रोकथाम,अपशिष्‍ट प्रबंधन, सहित प्राकृतिक संसाधनों के सतत प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में श्रेष्‍ठ व्‍यवहारों के आदान-प्रदान को प्रोत्‍साहित करेगा।

Find More News Related to Agreements

11 वां राष्ट्रीय अंग दान दिवस: 27 नवंबर

 

about - Part 2523_7.1

National Organ Donation Day: पिछले 10 वर्षों से प्रत्येक वर्ष 27 नवंबर को भारत में राष्ट्रीय अंग दान दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को मनाए जाने का उद्देश्य अंग दान के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना और मृतक दाताओं द्वारा स्वास्थ्य और मानव जाति के लिए किए गए निस्वार्थ योगदान को मानवता में हमारे विश्वास को पुनः बनाए रखना है। इस वर्ष 2020 में 11 वां राष्ट्रीय अंग दान दिवस मनाया गया। यह दिन स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत नेशनल ऑर्गन & टिश्यू ट्रांसप्लांट आर्गेनाइजेशन (NOTTO) द्वारा आयोजित किया जाता है।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-
 

  • नेशनल ऑर्गन & टिश्यू ट्रांसप्लांट आर्गेनाइजेशन (NOTTO) मुख्यालय: नई दिल्ली.

Find More Important Days Here

फिलीस्तीनी लोगों के साथ एकजुटता का अंतर्राष्ट्रीय दिवस: 29 नवंबर

 

about - Part 2523_9.1

संयुक्त राष्ट्र द्वारा हर साल 29 नवंबर को International Day of Solidarity with the Palestinian People यानि फिलिस्तीनी लोगों के साथ एकजुटता का अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन प्रस्ताव 181 की वर्षगांठ पर मनाया जाता है, जिसमें महासभा ने 29 नवंबर, 1947 को फिलिस्तीन के विभाजन पर संकल्प को अपनाया था।


WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

फिलीस्तीनी लोगों के साथ एकजुटता का अंतर्राष्ट्रीय दिवस का इतिहास:

संयुक्त राष्ट्र आम सभा ने 1977 में 29 नवंबर को प्रत्येक वर्ष फिलीस्‍तीनी लोगों के साथ अंतर्राष्‍ट्रीय एकजुटता दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। इसी दिन 1947 में महासभा ने फिलिस्तीन के विभाजन के प्रस्ताव को अपनाया था। इस तारीख को फिलिस्तीनी लोगों के लिए इसके अर्थ और महत्व के कारण चुना गया था, जो कि संयुक्त राष्ट्र महासभा के फिलिस्तीन के विभाजन प्रस्ताव पर आधारित एक वार्षिक दिवस है।

Find More Important Days Here

ब्रिटिश अभिनेता डेविड प्रोव्स का निधन

 

about - Part 2523_11.1

स्टार वार्स ट्रायोलॉजी में ‘Darth Vader’ के लिए लोकप्रिय ब्रिटिश स्टार अभिनेता डेविड प्रोव्स (David Prowse) का निधन। वह वेटलिफ्टर से अभिनेता बने थे, उन्हें 6-फुट -7 इंच की अपनी लंबे कद के कारण डार्थ वाडर किरदार के लिए चुना गया था। हालाँकि, भूमिका की आवाज़ जेम्स अर्ल जोन्स ने दी थी। प्रोव्स ने डार्थ वाडर किरदार के लिए ब्लैक सूट और हेलमेट पहना था।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class


Find
More Obituaries News

प्रधानमंत्री मोदी ने की 33वीं प्रगति बैठक की अध्यक्षता

 

about - Part 2523_13.1

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई परियोजनाओं, शिकायतों और कार्यक्रमों की समीक्षा करने के लिए 33वीं PRAGATI बैठक की अध्यक्षता की। PRAGATI का पूरा नाम “Pro-Active Governance and Timely Implementation”(सक्रिय शासन संचालन और समयबद्ध क्रियान्‍वयन) है, जो आईसीटी आधारित बहु-मॉडल प्‍लेटफॉर्म है।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

परियोजना के बारे में

  • दस राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से संबंधित कुल 1.41 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं की समीक्षा की गई। इनमें ओडिशा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, गुजरात, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान और दादरा और नागर हवेली शामिल थे।
  • ये परियोजनाएँ रेल मंत्रालय, MORTH, DPIIT और बिजली मंत्रालय से संबंधित है।

Find More National News Here

पीएम मोदी ने कोरोनावायरस वैक्सीन की समीक्षा करने के लिए किया 3 शहरों का दौरा

about - Part 2523_15.1

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 नवंबर 2020 को COVID-19 वैक्सीन के विकास और विनिर्माण प्रक्रिया की व्यक्तिगत रूप से समीक्षा करने के लिए तीन-शहरों के सुविधा केन्द्रों का दौरा किया है।


WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

पीएम मोदी द्वारा यात्रा किए गए सुविधाएं केंद्र:

  • अहमदाबाद के ज़ाइडस बायोटेक पार्क,
  • भारत बायोटेक, हैदराबाद
  • पुणे के सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया

इन सुविधाओं पर वैक्सीन विकसित करने में जुटे वैज्ञानिकों ने खुशी व्यक्त की कि उनका मनोबल बढ़ाने के लिए और टीका विकास यात्रा में उनके प्रयासों को तेज करने में प्रधान मंत्री उनसे मिलने पहुंचे।

Find More National News Here

UBS ने वित्त वर्ष-21 में भारत की जीडीपी -10.5% रहने का जताया अनुमान

 

about - Part 2523_17.1

यूबीएस ने अपनी ग्लोबल इकनोमिक और मार्केट आउटलुक 2021-2022 रिपोर्ट में वित्त वर्ष-21 में भारत की वास्तविक जीडीपी 10.5% नेगेटिव रहने का अनुमान जताया है। हालाँकि UBS को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2022 में भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर उभरकर 10% की दर से ग्रोथ करेगी। इसके अलावा यूबीएस ने वित्त वर्ष-23 में भारत की जीडीपी को 6.2 प्रतिशत तक स्थिर रहने का अनुमान जताया है।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

Find More Economy News

यस बैंक ने POS टर्मिनलों के लिए लॉन्च किया ‘SMS Pay’ फीचर

about - Part 2523_19.1

निजी क्षेत्र के बैंक यस बैंक ने POS टर्मिनलों के लिए एक नया ‘SMS Pay’ फीचर लॉन्च किया है, जो कारोबारियों को ग्राहकों से संपर्क रहित और दूर से ही भुगतान स्वीकार करने में सक्षम बनाएगा। यस बैंक ने इस नई सुविधा को शुरू करने के लिए फ्रेंच की भुगतान सेवा कंपनी वर्ल्डलाइन के साथ साझेदारी की है।


Boost your General Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | SBI Clerk Mains & RBI Assistant Mains Exams

SMS Pay के बारे में:

  • SMS Pay व्यापारियों को अपनी पीओएस मशीनों पर दूर से ही भुगतान स्वीकार करने और अपने ग्राहकों को सुरक्षित रूप से लेनदेन करने में सक्षम बनाने की सुविधा प्रदान करेगा।
  • SMS Pay के जरिए स्थानीय व्यापारी और डिपार्टमेंट स्टोर पीओएस टर्मिनल पर ग्राहक की जानकारी डालकर ग्राहकों से भुगतान का अनुरोध कर सकते हैं, जिसके बाद एसएमएस ग्राहक के मोबाइल नंबर पर तुरंत भुगतान URL लिंक के साथ चला जाएगा।
  • ग्राहक किसी भी डोमेस्टिक डेबिट और क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • यस बैंक के एमडी और सीईओ: प्रशांत कुमार
  • यस बैंक के संस्थापक: राणा कपूर
  • यस बैंक की स्थापना: 2004
  • यस बैंक मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र.

      Find More Banking News Here

      IRDAI ने भारती एक्सा और ICICI लोम्बार्ड के विलय को दी मंजूरी

       

      about - Part 2523_21.1

      इंश्योरेंस रेग्युलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (IRDAI) ने ICICI लोम्बार्ड के साथ भारती AXA जनरल इंश्योरेंस का विलय करने के लिए अपनी सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। यह विलय होने के बाद संयुक्त इकाई की जनरल इंश्योरेंस कारोबार प्रोफार्मा आधार पर बाजार में हिस्सेदारी लगभग 8.7 प्रतिशत हो जाएगी।

      स्वतंत्र मूल्यांकनकर्ताओं द्वारा निर्धारित किए शेयर विनिमय अनुपात के आधार पर, भारती एक्सा के प्रत्येक 115 शेयरों के लिए भारती एक्सा के शेयरधारकों को आईसीआईसीआई लोम्बार्ड के दो शेयर मिलेंगे। वर्तमान में, प्रमोटर आईसीआईसीआई बैंक लिमिटेड की आईसीआईसीआई लोम्बार्ड में 51.89% हिस्सेदारी है, जबकि शेष आम शेयरधारको के पास है। प्रस्तावित सौदे के बाद, प्रमोटर हिस्सेदारी घटकर 48.11% तक आ जाएगी।

      Boost your General Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | SBI Clerk Mains & RBI Assistant Mains Exams

      भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने पहले ही दोनों संस्थाओं के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है, जबकि लेनदेन के लिए अन्य संबंधित नियामकों से अनुमोदन अनुरोध को लागू कर दिया गया है। इस विलय के बाद पॉलिसीधारकों को उत्पादों की व्यापक रेंज का लाभ मिलेगा।

      उपरोक्त समाचारों से आने-वाली
      परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
       

      • IRDAI की स्थापना: 1999
      • IRDAI मुख्यालय: हैदराबाद
      • IRDAI अध्यक्ष: सुभाष चंद्र खुंटिया

        Find
        More Business News Here

        Recent Posts

        about - Part 2523_22.1
        QR Code
        Scan Me