RBI ने 50 करोड़ रुपये से अधिक के NEFT, RTGS लेनदेन के लिए की लीगल एंटिटी आइडेंटिफ़ायर की शुरुआत

 

about - Part 2488_3.1

भारतीय रिजर्व बैंक ने रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) और नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड्स ट्रांसफर (NEFT) के जरिए संस्थाओं (गैर-व्यक्तियों) द्वारा किए जाने वाले 50 करोड़ रुपये अथवा उससे अधिक मूल्य के सभी भुगतान लेनदेन के लिए लीगल एंटिटी आइडेंटिफ़ायर (LEI) की शुरुआत की है। रियल-टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) और नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड्स ट्रांसफर (NEFT) RBI द्वारा संचालित सेंट्रलाइज्ड पेमेंट सिस्टम हैं। यह निर्देश 01 अप्रैल, 2021 से लागू होगा।


WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class


Legal Entity Identifier (LEI) के बारे में:

  • लीगल एंटिटी आइडेंटिफ़ायर (LEI) एक 20-अंकीय संख्या है जिसका उपयोग दुनिया भर में वित्तीय लेनदेन के लिए विशिष्ट रूप से पार्टियों की पहचान करने के लिए किया जाता है।
  • रिज़र्व बैंक ने बड़े पैमाने पर कर्ज लेने वालों और नॉन-डेरीवेटिव मार्केट्स के साथ-साथ बड़े कॉर्पोरेट उधारकर्ताओं के लिए भी LEI को चरणबद्ध तरीके से शुरू किया है।
  • LEI, को लीगल एंटिटी आइडेंटिफ़ायर इंडिया लिमिटेड (LEIL) से प्राप्त किया जा सकेगा, जो कि Clearing Corporation of India Ltd (CCIL) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • RBI के 25 वें गवर्नर: शक्तिकांत दास; मुख्यालय: मुंबई; स्थापित: 1 अप्रैल 1935, कोलकाता.

Find More Banking News Here

about - Part 2488_4.1

विश्व बैंक ने FY 2020-21 में भारतीय अर्थव्यवस्था में 9.6% तक की गिरावट का जताया अनुमान

 

about - Part 2488_6.1

विश्व बैंक ने हाल ही में जारी की अपनी वर्ल्ड इकनोमिक प्रोस्पेक्टस रिपोर्ट में वित्त वर्ष 2020-21 में भारतीय अर्थव्यवस्था में 9.6 प्रतिशत की गिरावट रहने का अनुमान जताया है। साथ ही विश्व बैंक ने 2021 में भारतीय अर्थव्यवस्था उभरकर 5.4 प्रतिशत तक पहुंचने का अनुमान लगाया है।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

इसके अलावा, विश्व बैंक द्वारा 2021 में वैश्विक अर्थव्यवस्था का 4 प्रतिशत दर से बढ़ने का अनुमान जताया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, 2022 में वैश्विक विकास दर 3.8 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

Find
More Economy News

about - Part 2488_4.1

SMCB, SFB के लिए लाइसेंस पाने वाला बना भारत का पहला अर्बन-कोऑपरेटिव बैंक

 

about - Part 2488_9.1

उत्तर प्रदेश स्थित शिवालिक मर्केंटाइल को-ऑपरेटिव बैंक (SMCB) भारत का पहला ऐसा शहरी सहकारी बैंक (UCB) बन गया है, जिसने RBI से स्मॉल फाइनेंस बैंक (SFB) का संचालन करने का लाइसेंस प्राप्त किया है। आरबीआई ने SMCB को कारोबार शुरू करने के लिए 18 महीने का समय दिया था।

SMCB ने वोलंटरी ट्रांजीशन स्कीम के तहत SFB ट्रांजीशन के लिए 06 जनवरी 2021 को बैंकिंग नियामक भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से वाणिज्यिक बैंकिंग लाइसेंस प्राप्त किया। शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक (SSFB) अप्रैल 2021 से अपना बैंकिंग परिचालन शुरू करेगा।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class


शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक के बारे में:

SSFB, 400,000 ग्राहकों के साथ उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली और उत्तराखंड में अपनी 31 शाखाओं और 250 से अधिक बैंकिंग एजेंटों के जरिए संचालन करता है। 31 मार्च, 2020 तक, बैंक का कुल जमा आधार 1,140 करोड़ रुपये और कुल अग्रिम 719 करोड़ रुपये था।


उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • शिवालिक मर्केंटाइल कोऑपरेटिव बैंक के एमडी और सीईओ: सुवीर कुमार गुप्ता
  • शिवालिक मर्केंटाइल कोऑपरेटिव बैंक मुख्यालय: सहारनपुर, उत्तर प्रदेश.

Find More Banking News Here

about - Part 2488_4.1

भारत और इजरायल ने MRSAM एयर डिफेंस सिस्टम का किया सफल परीक्षण

 

about - Part 2488_12.1

भारत और इज़राइल ने मध्यम दूरी की सतह से हवा में हमला करने वाली मिसाइल (Medium-Range Surface-to-Air Missile) रक्षा प्रणाली का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। MRSAM मिसाइल डिफेंस सिस्टम को DRDO और इज़राइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज (IAI) द्वारा संयुक्त रूप से दुश्मन देशों द्वारा हवाई हमले से निपटने के लिए विकसित किया गया है। वर्तमान में भारतीय सेना की तीनों शाखाओं के साथ-साथ इज़राइल रक्षा बलों (IDF) द्वारा उपयोग किया जा रहा वायु एवं मिसाइल डिफेंस सिस्टम, रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) और IAI का एक संयुक्त उद्यम था।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class


MRSAM के बारे में:

  • MRSAM, एक वायु और मिसाइल रक्षा प्रणाली है जो 50 से 70 किमी की दूरी से दुश्मन के विमानों को मार गिरा सकती है।
  • यह विभिन्न प्रकार के हवाई हमलों के खिलाफ सुरक्षा प्रदान करता है।
  • MRSAM, कमांड और कंट्रोल, एक अत्याधुनिक चरणबद्ध रडार, मोबाइल लॉन्चर और उन्नत आरएफ खोजी के साथ इंटरसेप्टर से लैस हैं।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • रक्षा अनुसंधान और विकास विभाग के सचिव और अध्यक्ष डीआरडीओ: डॉ. जी सतीश रेड्डी.
  • DRDO मुख्यालय: नई दिल्ली
  • DRDO स्थापना: 1958
  • इज़राइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष और सीईओ: बोअज़ लेवी

Find More News Related to Defence

about - Part 2488_4.1

जापान 2023 तक लॉन्च करेगा लकड़ी से बना पहला उपग्रह

 

about - Part 2488_15.1

जापान की सुमितोमो फॉरेस्ट्री कंपनी और क्योटो यूनिवर्सिटी ने अंतरिक्ष में कचरे की समस्या से निपटने के लिए 2023 तक दुनिया का पहला लकड़ी से बना अंतरिक्ष उपग्रह लॉन्च करने की घोषणा की है। वर्तमान में, यह प्रक्रिया अपने शुरुआती चरण में है क्योंकि अंतरिक्ष मिशन के लिए एक उपयुक्त साधन खोजने के लिए अनुसंधान टीम द्वारा कई लकड़ी सामग्री का परीक्षण किया जा रहा है। साथ ही टीम तापमान में बदलाव और धूप के प्रति बेहद प्रतिरोधी लकड़ी की सामग्रियों को विकसित करने की दिशा में भी काम कर रही है।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class


यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) सांख्यिकीय मॉडल के अनुसार, अंतरिक्ष में मानव द्वारा की गई गतिविधियों के कारण अवशेषों के 130 मिलियन से अधिक टुकड़े हैं – जो हमारे ग्रह के चारों ओर एक मिलीमीटर से छोटे है। यह अवशेष अथवा मलबे के टुकड़े 22,300 मील प्रति घंटे से अधिक की गति से यात्रा कर सकता है, जो अन्य उपग्रहों को क्षति पहुंचा सकते है।

Find
More Sci-Tech News Here

about - Part 2488_4.1

विश्व कप विजेता हॉकी खिलाड़ी माइकल किंडो का निधन

 

about - Part 2488_18.1

ओलंपिक कांस्य और विश्व कप विजेता हॉकी खिलाड़ी माइकल किंडो का निधन। उन्होंने 1971,1973 और 1975 में 3 पुरुष हॉकी विश्व कप खेले, जहाँ भारत ने कांस्य, रजत और स्वर्ण पदक जीते थे। वे 1972 के ओलंपिक खेलों में भी खेले थे जहां भारत ने कांस्य पदक हासिल किया। किंडो को 1972 में अर्जुन पुरस्कार मिला था।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

Find More Obituaries News

about - Part 2488_4.1

लेफ्टिनेंट जनरल शांतनु दयाल बने नए डिप्टी चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ

 

about - Part 2488_21.1

लेफ्टिनेंट जनरल शांतनु दयाल को नया डिप्टी चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (DCOAS) चुना गया है। लेफ्टिनेंट जनरल दयाल तेजपुर स्थित 4 कोर के कमांडर हैं। वह लेफ्टिनेंट जनरल एसएस हसबनी की जगह लेंगे, जो 31 दिसंबर को सेवानिवृत हुए है। भारतीय सेना ने हाल ही में सेना मुख्यालय और कोर कमांडरों, प्रशासनिक और प्रशिक्षण संस्थानों सहित विभिन्न अन्य पदों पर बड़े फेरबदल किए है।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

अन्य महत्वपूर्ण फेरबदल रक्षा मंत्रालय के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के साथ नव-निर्मित डिपार्टमेंट ऑफ मिलिट्री अफेयर्स (डीएमए) में किया गया है, लेफ्टिनेंट जनरल तरनजीत सिंह, रक्षा मंत्रालय के तहत डिपार्टमेंट ऑफ मिलिट्री अफेयर्स (DMA) में अतिरिक्त सचिव के रूप में शामिल होने वाले पहले सेना अधिकारी हैं।


उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • थल सेनाध्यक्ष: जनरल मनोज मुकुंद नरवाने

Find More Appointments Here

about - Part 2488_4.1

महाराष्ट्र का पत्रकार दिवस: 6 जनवरी

 

about - Part 2488_24.1

महाराष्ट्र सरकार द्वारा प्रतिवर्ष 6 जनवरी को दिवंगत पत्रकार बालशास्त्री जम्भेकर की स्मृति में पत्रकार दिवस के रूप में मनाया जाता है। मराठी भाषा का पहला समाचार पत्र ‘दर्पण’ 6 जनवरी, 1832 को प्रकाशित किया गया था, जो बालशास्त्री जम्भेकर का जन्मदिवस भी है।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class


बालशास्त्री जम्भेकर के बारे में:

बालशास्त्री जम्भेकर को मराठी भाषा में पहले मराठी समाचार पत्र और पहले मराठी मासिक पत्रकारिता शुरू करने के प्रयासों के लिए ‘The Father of Marathi Journalism’  के नाम से भी जाना जाता है।


उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री: उद्धव ठाकरे; राज्यपाल: भगत सिंह कोश्यारी.

Find More State In News Here

about - Part 2488_25.1

टाटा पावर ने MSME के लिए आसान और किफायती वित्तपोषण योजना शुरू करने के लिए सिडबी के साथ की साझेदारी

 

about - Part 2488_27.1

देश की सबसे बड़ी एकीकृत बिजली कंपनी टाटा पावर ने रूफटॉप (छत) सोलर सेगमेंट में एमएसएमई ग्राहकों के लिए आसान और सस्ती वित्तपोषण योजना की शुरू करने के लिए सिडबी (लघु उद्योग विकास बैंक ऑफ इंडिया) के साथ साझेदारी करने की घोषणा की। यह योजना MSMEs को उनके व्यवसायों के लिए सतत ऊर्जा अपनाने और हरियाली को बढ़ावा देने में सशक्त बनाएगी।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class


साझेदारी के बारे में:

  • देश में एमएसएमई क्षेत्र में सौर को अपनाने में आसान और किफायती वित्तपोषण सुविधा न होना मुख्य बाधाओं में से एक रही है।
  • इस समस्या को दूर करने के लिए, टाटा पावर और SIDBI ने MSME ग्राहकों के लिए एक अद्वितीय सौर वित्तपोषण समाधान तैयार करने के लिए हाथ मिलाया है, जो उन्हें 10% से कम ब्याज दर पर बिना किसी गारंटी के सोलर रूफटॉप में बदलने में मदद कर रहा है।
  • यह एक त्वरित अनुमोदन और संवितरण प्रक्रिया (7 दिनों के भीतर 4 दिनों में संवितरण के साथ) के जरिए पूरा होगा ।
  • यह वित्तपोषण योजना केवल टाटा पावर के MSME ग्राहकों के ऑफ-ग्रिड और ऑन-ग्रिड कनेक्शन दोनों के लिए है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • स्माल इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया (SIDBI) की स्थापना 2 अप्रैल 1990 को हुई थी।
  • SIDBI मुख्यालय: लखनऊ, उत्तर प्रदेश
  • SIDBI के अध्यक्ष और एमडी: देवेंद्र कुमार सिंह
  • टाटा पावर के सीईओ: प्रवीर सिन्हा
  • टाटा पावर मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र

Find More News Related to
Agreements

about - Part 2488_4.1

पीएम मोदी ने किया कोच्चि-मंगलुरु प्राकृतिक गैस पाइपलाइन का उद्घाटन

 

about - Part 2488_30.1

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 3,000 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 450 किलोमीटर लंबी कोच्चि-मंगलुरु प्राकृतिक गैस पाइपलाइन का उद्घाटन किया है। यह कार्यक्रम वन नेशन वन गैस ग्रिड के निर्माण की दिशा की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है। प्राकृतिक गैस पाइपलाइन नेटवर्क को आगामी 5-6 वर्षों में दोगुना किया जाएगा और मौजूदा सीएनजी स्टेशनों की संख्या 1,500 को बढ़ाकर 10,000 किया जाएगा।


WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

पाइपलाइन के बारे में:

  • यह पाइपलाइन केरल के कोच्चि से एर्नाकुलम, त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझीकोड, कन्नूर और कासरगोड जिलों से कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के मंगलुरु तक प्राकृतिक गैस ले जाएगी।
  • इसे गेल (इंडिया) लिमिटेड द्वारा बिछाया गया है। यह कोच्चि स्थित एलएनजी रेगैसिफिकेशन टर्मिनल से प्राकृतिक गैस ले जाएगा। पाइपलाइन पर्यावरण के अनुकूल पीएनजी की आपूर्ति करेगी।
  • पाइपलाइन ग्रिड से क्लीन ऊर्जा पहुंच में सुधार के साथ-साथ शहर की गैस परियोजनाओं के विकास में भी मदद मिलेगी।

Find More Miscellaneous News Here

about - Part 2488_4.1

Recent Posts

about - Part 2488_32.1
QR Code
Scan Me