DRDO ने पहले हैवी वेट टॉरपीडो वरुणास्त्र को दिखाई हरी झंडी

 

about | - Part 2401_3.1

डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट (DRDO) के अध्यक्ष जी. सतेश रेड्डी ने हैवी वेट टॉरपीडो (HWT), वरुणास्त्र की पहली उत्पादन इकाई को मंजूरी दे दी। वरुणास्त्र को DRDO के नौसेना विज्ञान और तकनीकी प्रयोगशाला (NSTL) द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया है, जबकि भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (BDL), विशाखापट्टनम ने भारतीय नौसेना के लिए टारपीडो का निर्माण किया है।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class


वरुणास्त्र के बारे में:

  • वरुणास्त्र एक जहाज से लॉन्च किया जाने वाला, विद्युत रूप से प्रोपेल्ड एंटी-सबमरीन हैवीवेट टॉरपीडो है। यह उन जहाजों से लॉन्च किया जा सकता है जो गहरे और उथले पानी में किसी भी सबमरीन पर ऊपर या नीचे दोनों तरफ से हमला कर सकता है।।
  • यह एक इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन सिस्टम द्वारा संचालित होता है जिसमें कई 250 किलोवाट सिल्वर ऑक्साइड जिंक (एगोज़ेन) बैटरी होती है।
  • लगभग पूरी तरह स्वदेशी रूप से निर्मित (95%) टारपीडो ‘वरुणास्त्र’ 74 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हमला करता है, और एक टन से अधिक वजनी वरुणास्त्र अपने साथ 250 किलो तक का वॉरहेड ले जा सकता है।
  • हैवीवेट टॉरपीडो को एक्सपोर्ट के लिए भी पेश किया गया है।

      Find More News Related to Defence

      वर्चुली आरंभ हुआ राष्ट्रीय विज्ञान फिल्म महोत्सव का 10 वां संस्करण

       

      about | - Part 2401_5.1

      प्रतिष्ठित राष्ट्रीय विज्ञान फिल्म महोत्सव का 10 वां संस्करण 24 नवंबर 2020 को वर्चुली मोड में शुरू हो गया है। भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के तहत एक स्वायत्त एजेंसी, विज्ञान प्रसार और त्रिपुरा सरकार के त्रिपुरा स्टेट काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी द्वारा संयुक्त रूप से इस चार दिवसीय लंबे फिल्म समारोह का आयोजन 24 से 27 नवंबर 2020 तक किया जा रहा है। विज्ञान फिल्म महोत्सव भारत में विज्ञान फिल्मों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न विषयों के तहत पेशेवरों, शौकिया और छात्र फिल्म निर्माताओं द्वारा बनाई गई विज्ञान फिल्मों का प्रदर्शन करने के लिए एक अनूठा मंच प्रदान करता है।

      WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

      विभिन्न भाषाओं की कुल 372 फिल्में भाग लेने के लिए प्राप्त हुईं, जिनमें से 115 फिल्मों को महोत्सव के दौरान दिखाने के लिए दस सदस्यीय जूरी द्वारा शॉर्टलिस्ट किया गया है। ये फिल्में हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मलयालम, कश्मीरी, बंगाली, मराठी, पंजाबी और तमिल भाषाओं में हैं।

      Find More Miscellaneous News Here

      लीजेंड्री फुटबॉलर डिएगो माराडोना का निधन

       

      about | - Part 2401_7.1

      महानतम फुटबॉल खिलाड़ियों में शुमार डिएगो माराडोना का निधन। जब अर्जेंटीना ने 1986 विश्व कप जीता था, उस समय डिएगो टीम के कप्तान थे, जिसमे उन्होंने व्यक्तिगत रूप से टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया था। वह 1986 में मैक्सिको में अर्जेंटीना के विश्व कप में जीत दिलाने वाले प्रमुख खिलाड़ी थे, उन्होंने क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ एक मैच के दौरान दो बेहतरीन गोल किए थे। वे अपने क्लब कैरियर के दौरान बार्सिलोना और नेपोली के लिए खेले थे।

      WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

      1986 के फीफा विश्व कप में अर्जेंटीना बनाम इंग्लैंड मैच के दौरान माराडोना का सबसे यादगार पल यकीनन उनका ‘Hand of God’ था। मैच में उनका दूसरा गोल “Goal of the Century” माना जाता है।

      Find
      More Obituaries News

      नरेंद्र सिंह तोमर ने फगवाड़ा मेगा फूड पार्क का वर्चुली किया उद्घाटन

       

      about | - Part 2401_9.1

      केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने पंजाब के कपूरथला जिले के फगवाड़ा में 107.83 करोड़ रुपये के मेगा फूड पार्क का उद्घाटन किया। अब तक देश भर में 37 मेगा फूड पार्क मंजूर किए गए हैं, जिनमें से 20 को चालू किया जा चुका है।

      Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

      मेगा फूड पार्क, जो 55 एकड़ भूमि में फैला हुआ है, और  25,000 किसानों को लाभान्वित करेगा, इसमें 3,944 वर्ग मीटर के गोदाम, 20,000 टन क्षमता वाले साइलो, 3,000 टन क्षमता वाले कोल्ड स्टोरेज और व्यक्तिगत रूप से त्वरित-फ्रोजेन और डीप फ्रीजर इकाइयां सहित अन्य सुविधाएं शामिल है।


      उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

      • पंजाब के मुख्यमंत्री: कैप्टन अमरिंदर सिंह; राज्यपाल: वी.पी. सिंह बदनोर.

      Find More
      State In News Here

      हिमाचल प्रदेश सरकार ने शुरू किया “हिम सुरक्षा अभियान”

       

      about | - Part 2401_11.1

      हिमाचल प्रदेश सरकार ने कोविड -19 महामारी के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए “हिम सुरक्षा अभियान” की शुरुआत करने के साथ-साथ पूरे राज्य में टीबी, कुष्ठ रोग, शुगर और रक्तचाप जैसी बीमारियों के बारे में जानकारी एकत्र करने के लिए डोर टू डोर अभियान की भी शुरूआत की है।

      इस अभियान के तहत स्वास्थ्य, आयुर्वेद, महिला और बाल विकास, पंचायती राज विभागों, जिला प्रशासन और गैर सरकारी संगठनों से युक्त लगभग 8000 टीमें इस अभियान में कार्य करेंगी। यह लोगों के स्वास्थ्य मापदंडों के डोर-टू-डोर डेटा संग्रह को सुनिश्चित करेगा।

      Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

      मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिमला में कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि इस अभियान के तहत कोविड-19 संदिग्ध के साथ न केवल रोगग्रस्त रोगियों का पता लगाया जाएगा, बल्कि अन्य बीमारियों वाले रोगियों को भी अभियान के माध्यम से सूचीबद्ध किया जाएगा। उन्होंने राज्य के लोगों से आग्रह किया कि वे स्वास्थ्य कर्मचारियों को उनके रोगों और स्वास्थ्य मापदंडों के बारे में सटीक जानकारी प्रदान करने के लिए पूरी सहायता प्रदान करें।


      उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

      • एचपी के मुख्यमंत्री: जयराम ठाकुर; एचपी के गवर्नर: बंडारू दत्तात्रेय.

      Find More
      State In News Here

      भारतीय सेना ने ब्रह्मोस मिसाइल के लैंड-अटैक संस्करण का किया सफल परीक्षण

       

      about | - Part 2401_13.1

      भारतीय सेना ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह क्षेत्र से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के सतह से हमला करने वाले संस्करण का सफल परीक्षण किया। सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ने सफलतापूर्वक अपने लक्ष्य को मारा गिराया, जो दूसरे द्वीप पर रखा गया था।

      WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

      ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के बारे में:

      • ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल में अपनी श्रेणी की विश्व की सबसे तेज परिचालन प्रणाली है।
      • डीआरडीओ ने हाल ही में मिसाइल प्रणाली की सीमा को मौजूदा 298 किमी से बढ़ाकर लगभग 450 किमी किया था।
      • ब्रह्मोस एक यूनिवर्सल लंबी दूरी की सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल प्रणाली है जिसे जमीन, समुद्र और हवा से लॉन्च किया जा सकता है।
      • मिसाइल को संयुक्त उद्यम ब्रह्मोस एयरोस्पेस के माध्यम से डीआरडीओ, भारत और NPOM, रूस द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया गया है।

          Find More News Related to Defence

          पीलीभीत टाइगर रिजर्व ने बाघों की आबादी को दोगुना करने के लिए जीता अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार

           

          about | - Part 2401_15.1

          पीलीभीत टाइगर रिजर्व (PTR) और उत्तर प्रदेश वन विभाग को बाघों की संख्या को दोगुना करने के 10 वर्षों के लक्ष्य को मात्र चार वर्षों में हासिल करने के लिए पहला अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार “TX2” प्रदान किया गया है। TX2 का लक्ष्य ‘Tigers times two’ (बाघों को दो गुना करना) है, जो जंगली बाघों को दोगुना करने के लक्ष्य को पूरा करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस टाइगर रिजर्व में 2014 में 25 बाघ थे, जिनकी संख्या 2018 में बढ़कर 65 हो गई।

          WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

          पीटीआर सभी 13 बाघ रेंज देशों (भारत, बांग्लादेश, भूटान, कंबोडिया, चीन, इंडोनेशिया, लाओ पीडीआर, मलेशिया, म्यांमार, नेपाल, रूस, थाईलैंड और वियतनाम) में पुरस्कार जीतने वाला पहला देश है। इसने 10 साल के लक्ष्य के मुकाबले सिर्फ चार साल में बाघों की आबादी को दोगुना करने का लक्ष्य हासिल किया। यूएनडीपी (संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम) के पारिस्थितिक तंत्र और जैव विविधता के प्रमुख, मिंडोरी पैक्सटन द्वारा राज्य के प्रमुख मुख्य संरक्षक (वन्यजीव) सुनील पांडे को पुरस्कार प्रदान किया गया।

          Find More Awards News Here

          केंद्रीय मंत्रिमंडल ने लक्ष्मी विलास बैंक का विलय डीबीएस बैंक में करने के RBI के प्रस्ताव को दी मंजूरी

           

          about | - Part 2401_17.1

          केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वित्तीय संकट से जूझ रहे लक्ष्मी विलास बैंक (LVB) का विलय डीबीएस बैंक इंडिया में करने की मंजूरी दे दी है। इससे पहले भारतीय रिजर्व बैंक ने 17 नवंबर को सिंगापुर के डीबीएस बैंक की भारतीय शाखा के साथ ऋणदाता के विलय का प्रस्ताव रखा।

          94-साल पुराना एलवीबी अब अस्तित्व में नहीं रहेगा और इसकी इक्विटी पूरी तरह से समाप्त हो जाएगी। इसकी जमा पूंजी अब डीबीएस इंडिया की लिखत पर होगी। लक्ष्मी विलास इस साल बचाव के लिए विलय किया जाने वाला दूसरा बैंक है, और 15 महीनों में एक प्रमुख जमा-लेने वाली संस्था का तीसरा पतन और कोरोनोवायरस महामारी की शुरुआत के बाद से पहला बैंक है।

          Boost your General Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | SBI Clerk Mains & RBI Assistant Mains Exams

          विलय के तहत, डीबीआईएल, एलवीबी में 2,500 करोड़ रुपये की नई पूंजी का निवेश करेगा। यह पहला उदाहरण है जब भारत ने किसी संकट से जूझ रहे घरेलू बैंक को जमानत देने के लिए एक विदेशी संस्था का रुख किया है। सौदे के तहत, डीबीएस को 563 शाखाएं, 974 एटीएम और खुदरा देनदारियों में 1.6 बिलियन डॉलर की फ्रेंचाइजी मिलेगी। इससे पहले, RBI ने LVB को 16 दिसंबर तक एक महीने के मोरेटोरियम पीरियड में रखा था, जिसके दौरान जमाकर्ताओं के लिए निकासी की लिमिट 25,000 रुपये तक सीमित कर दी थी।


          DBS बैंक के बारे में:

          2014 में केंद्रीय बैंक द्वारा विदेशी बैंकों को पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी स्थापित करने की अनुमति देने के बाद डीबीएस बैंकिंग लाइसेंस प्राप्त करने वाला पहला विदेशी बैंक बना था। “डीबीएस भारत में अपने पैर जमाने के लिए डिजिटल क्षमताओं का उपयोग करने की संभावना के साथ, प्रस्तावित सौदा डीबीएस की भारतीय संपत्ति में 30-40% की वृद्धि कर सकता है।


          उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

          • डीबीएस बैंक इंडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और सीईओ: सुरोजीत शोम.
          • डीबीएस बैंक इंडिया लिमिटेड मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र.
          • डीबीएस बैंक इंडिया लिमिटेड स्थापित: 2014.
          • लक्ष्मी विलास बैंक मुख्यालय: चेन्नई, तमिलनाडु.
          • लक्ष्मी विलास बैंक की स्थापना: 1926.

                Find
                More Business News Here

                बंगाल की खाड़ी में तेज चक्रवाती तूफान में तब्दील हुआ “निवार” तूफान

                 

                about | - Part 2401_19.1

                बंगाल की दक्षिण पश्चिम खाड़ी में मंडरा रहा चक्रवाती तूफान “निवार” तेज हो गया है। चक्रवात वर्तमान में पुदुचेरी से 410 किमी पूर्व-दक्षिणपूर्व और चेन्नई से 450 किमी दक्षिण-पूर्व में स्थित है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात निवार अगले 24 घंटों में ओर अधिक तेज होकर खतरनाक चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है।

                WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

                यह तूफान पुडुचेरी के आसपास कराईकल और मामल्लपुरम के बीच तमिलनाडु और पुदुचेरी के तटों से होकर गुजरेगा। चक्रवात के प्रभाव का सामना पुडुचेरी, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक की सरकारों को करना होगा। इससे सबसे ज्यादा खतरा तमिलनाडु को है, जिसे (रेड ’(कार्रवाई करें)अलर्ट पर रखा गया है। एनडीआरएफ ने चक्रवात “निवार” के मद्देनजर इन राज्यों में बचाव और राहत अभियान शुरू करने के लिए 30 टीमों का गठन किया है।

                Find More Miscellaneous News Here

                चीन ने चांद से सैंपल लेने के लिए लॉन्च किया ऐतिहासिक ‘Chang’e 5’ मिशन

                 

                about | - Part 2401_21.1

                चीन ने “पहली बार चांद पर नमूनों” को एकत्र करने के लिए ऐतिहासिक मून मिशन Chang’e 5′ लॉन्च किया है। इस मिशन का उद्देश्य लुनार नमूनों से संबंधित ऑन-साइट विश्लेषण डेटा प्राप्त करने के साथ-साथ चांद से इकठ्ठा किए नमूनों का व्यवस्थित और दीर्घकालिक प्रयोगशाला विश्लेषण करना है। यह 40 से अधिक वर्षों में दुनिया का पहला मून-सैंपल मिशन है। अब तक, केवल दो राष्ट्र, अमेरिका और सोवियत संघ चांद नमूना एकत्र करने में कामयाब रहे हैं। आखिरी मिशन 1976 में सोवियत संघ का लूना 24 मिशन था।

                WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

                मिशन के बारे में:

                • अंतरिक्ष यान “Chang’e-5” को चीन के स्वदेशी लॉन्ग मार्च -5 रॉकेट पर हेंनान प्रांत के दक्षिणी द्वीप प्रांत के तट पर वेनचांग अंतरिक्ष यान लॉन्च साइट से लॉन्च किया गया।
                • यह एक रहस्मय जगह से नमूने प्राप्त करने का चीन का पहला प्रयास है।
                • चीन का अंतरिक्ष यान चांद पर नमूने एकत्र उन्हें साथ लाएगा। यदि चीन का यह मिशन सफल हो जाता है, वह तीसरा राष्ट्र बन जाएगा, जिसने चांद पर नमूना एकत्र किया है.

                Find More International News 

                Recent Posts

                about | - Part 2401_22.1