तेलंगाना में शुरू होगा ‘बोनालू’ (Bonalu) उत्सव

 

about - Part 2281_3.1


‘बोनालु’ (‘Bonalu’) पारंपरिक लोक उत्सव है जो हर साल तेलुगु में आषाढ़म महीने (जून / जुलाई) में पड़ता है, ये उत्सव हैदराबाद और सिकंदराबाद के जुड़वां शहरों और तेलंगाना राज्य के कुछ अन्य हिस्सों में भी मनाया जाता है। बोनालु उत्सव को ‘राज्य उत्सव’ 2014 में राज्य के गठन के बाद के चंद्रशेखर राव (K Chandrasekhar Rao) के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा घोषित किया गया था।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

उत्सव के बारे में:

बोनालु उत्सव हैदराबाद और सिकंदराबाद के जुड़वां शहरों में 25 मंदिरों में देवी महाकाली को पारंपरिक ‘बोनम (bonam)’ (भोजनम से उत्पन्न, जिसका अर्थ है भोजन) की पेशकश करते हैं।

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:

  • तेलंगाना राजधानी: हैदराबाद;
  • तेलंगाना राज्यपाल: तमिलिसई सौंदराजन ;
  • तेलंगाना के मुख्यमंत्री: के चंद्रशेखर राव।

Find More State In News Here

about - Part 2281_4.1

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति ममनून हुसैन का निधन

 

about - Part 2281_6.1

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति ममनून हुसैन (Mamnoon Hussain) का निधन हो गया है। ममनून हुसैन, का जन्म 1940 में आगरा में हुआ था और वें 1947 में अपने माता-पिता के साथ पाकिस्तान चले गए थे, उन्होंने सितंबर 2013 और सितंबर 2018 के बीच पाकिस्तान के 12वें राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया था। वह जून से अक्टूबर 1999 तक सिंध के गवर्नर थे, जब तत्कालीन पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल परवेज मुशर्रफ (Gen Pervez Musharraf) ने प्रधान मंत्री नवाज शरीफ (Nawaz Sharif) की सरकार गिरा दी थी।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

Find More Obituaries News

about - Part 2281_4.1

पुलित्जर पुरस्कार विजेता दानिश सिद्दीकी भारतीय फोटो पत्रकार का निधन

 

about - Part 2281_9.1

13 जुलाई, 2021 को अफगानिस्तान के कंधार प्रांत के स्पिन बोल्डक (Spin Boldak) जिले में अफगान सैनिकों और तालिबान के बीच लड़ाई की रिपोर्टिंग करते समय हुए संघर्ष में मारे जाने के बाद पुलित्जर पुरस्कार विजेता भारतीय फोटो पत्रकार दानिश सिद्दीकी (Danish Siddiqui) का निधन हो गया है। वह अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी रॉयटर्स (Reuters) में कार्यरत थे। उन्होंने 2018 में रॉयटर्स समाचार एजेंसी (Reuters news agency) के साथ फोटोग्राफर के रूप में काम करने वाले छह अन्य लोगों के साथ प्रतिष्ठित पुलित्जर पुरस्कार प्राप्त किया था।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

Find More Obituaries News

about - Part 2281_4.1

विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस: 17 जुलाई

 

about - Part 2281_12.1

विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस (World Day for International Justice), (अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्याय दिवस या अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस के रूप में भी जाना जाता है), अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय (ICC) के काम को समर्थन और मान्यता देने के लिए 17 जुलाई को विश्व स्तर पर मनाया जाता है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

यह दिन 17 जुलाई 1998 को रोम संविधि को अपनाने की वर्षगांठ का प्रतीक है, जिस संधि ने अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय बनाया था। यह तब हुआ जब 120 राज्यों ने रोम में एक क़ानून को अपनाया। इसे अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय के रोम संविधि के रूप में जाना जाता था, क़ानून को अपनाने के लिए सहमत होने वाले सभी देशों ने ICC के अधिकार क्षेत्र को स्वीकार किया।

Find More Important Days Here

about - Part 2281_4.1

मंडुआडीह रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर बनारस रखा गया

 

about - Part 2281_15.1

पूर्वोत्तर रेलवे (NER) द्वारा मंडुआडीह रेलवे स्टेशन (Manduadih railway station) का नाम बदलकर आखिरकार बनारस (Banarasकर दिया गया है। रेलवे बोर्ड द्वारा नए नाम के लिए अपनी मंजूरी दिए जाने के बाद एनईआर ने पुराने साइनबोर्ड को नए के साथ बदल दिया, जिस पर ‘बनारस’ लिखा गया है। नए साइनबोर्ड में बनारस हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी और उर्दू में लिखा गया है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

स्टेशन का नाम बदलने की प्रक्रिया 2019 में पूर्व रेल मंत्री और जम्मू-कश्मीर के वर्तमान राज्यपाल मनोज सिंह के अनुरोध पर शुरू की गई थी। उसी वर्ष, उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया और इसे गृह मंत्रालय को भेज दिया।

Find More Miscellaneous News Here

about - Part 2281_16.1

सिंगापुर ने दुनिया के सबसे बड़े तैरते सौर पैनल फार्मों में से एक का अनावरण किया

 

about - Part 2281_18.1

सिंगापुर ने दुनिया के सबसे बड़े तैरते सौर पैनल फार्मों में से एक का अनावरण किया है। यह परियोजना देश द्वारा जलवायु परिवर्तन से निपटने में मदद करने के लिए 2025 तक अपने सौर ऊर्जा उत्पादन को चौगुना करने के लक्ष्य को पूरा करने के प्रयासों का हिस्सा है। पश्चिमी सिंगापुर में एक जलाशय पर स्थित, 60 मेगावाट-पीक सौर फोटोवोल्टिक फार्म का निर्माण, सेम्बकॉर्प इंडस्ट्रीज की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी द्वारा किया गया है। यह संयंत्र 45 फुटबॉल मैदानों के बराबर क्षेत्र में फैला है और द्वीप के पांच जल उपचार संयंत्रों को बिजली देने के लिए पर्याप्त बिजली का उत्पादन करता है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

45-हेक्टेयर साइट पर एक लाख 22 हजार सौर पैनलों से उत्पन्न बिजली सिंगापुर को दुनिया के उन कुछ देशों में से एक बना देगी, जहां जल उपचार प्रणाली पूरी तरह से सतत ऊर्जा द्वारा संचालित है। सोलर फार्म सालाना लगभग 32 किलोटन कार्बन उत्सर्जन को कम करने में मदद कर सकता है, जो सड़कों से 7,000 कारों को हटाने के बराबर है।


सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:

  • सिंगापुर की मुद्रा: सिंगापुर डॉलर;
  • सिंगापुर की राजधानी: सिंगापुर;
  • सिंगापुर के पीएम: ली सियन लूंग।

Find More International News

about - Part 2281_4.1

AFC महिला क्लब चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेगा गोकुलम केरल AFC

 

about - Part 2281_21.1

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) ने AFC क्लब चैम्पियनशिप 2020-21 में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए गोकुलम केरल एफसी (Gokulam Kerala FC) को नामित किया है। महिला लीग के विजेता टूर्नामेंट में प्रतिस्पर्धा करते हैं लेकिन चूंकि यह आयोजित नहीं किया जाएगा, राष्ट्रीय महासंघ ने चौथे संस्करण के चैंपियन को नामित किया।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

2019-20 में बेंगलुरु में आयोजित भारतीय महिला लीग (IWL) के फाइनल में क्रिफ्सा एफसी (Kryphsa FC) को हरा कर गोकुलम केरल एफसी राष्ट्रीय खिताब जीतने वाली केरल की पहली टीम बन गई।

Find More Sports News Here

about - Part 2281_4.1

राजनाथ सिंह ने लॉन्च किया AI- आधारित शिकायत विश्लेषण ऐप “CPGRAMS”

 

about - Part 2281_24.1

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग टूल्स का उपयोग करके शिकायतें दर्ज करने के लिए CPGRAMS नामक एक मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च किया है। रक्षा मंत्री को बताया गया कि यह AI-पावर्ड एप्लिकेशन लोगों की शिकायतों को स्वचालित रूप से संभालेगा और उनका विश्लेषण करेगा एवं मानवीय हस्तक्षेप को कम करेगा, समय बचाएगा और उनके निपटान में अधिक पारदर्शिता लाएगा।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

ऐप के बारे में:

  • यह पहली AI आधारित प्रणाली सरकार में शिकायत निवारण में सुधार के लिए विकसित की गई है।
  • पहल के हिस्से के रूप में विकसित AI टूल में इसमें मौजूद सामग्री के आधार पर शिकायत को समझने की क्षमता है।
  • परिणामस्वरूप, यह स्वचालित रूप से दोहराने वाली शिकायतों या स्पैम की पहचान कर सकता है। शिकायत के अर्थ के आधार पर, यह विभिन्न श्रेणियों की शिकायतों को वर्गीकृत कर सकता है, भले ही ऐसी खोज के लिए सामान्य रूप से उपयोग किए जाने वाले कीवर्ड शिकायत में मौजूद न हों।
  • यह एक श्रेणी में शिकायतों के भौगोलिक विश्लेषण को सक्षम बनाता है, जिसमें यह विश्लेषण भी शामिल है कि शिकायत को संबंधित कार्यालय द्वारा पर्याप्त रूप से संबोधित किया गया था या नहीं।
  • आसान उपयोगकर्ता-अनुकूल खोज उपयोगकर्ता को प्रबंधन आवश्यकताओं के आधार पर अपने स्वयं के प्रश्नों/श्रेणियों को तैयार करने और प्रश्नों के आधार पर प्रदर्शन परिणाम प्राप्त करने में सक्षम बनाती है।

Find More Miscellaneous News Here

about - Part 2281_4.1

अदानी समूह ने मुंबई हवाईअड्डा के प्रबंधन का कार्यभार संभाला

 

about - Part 2281_27.1

गौतम अडानी (Gautam Adani) के नेतृत्व में अदानी समूह ने जीवीके समूह से ‘मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Mumbai International Airport)’ का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। इस अधिग्रहण के साथ, अदानी समूह भारत में एयरपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियों के मामले में शीर्ष कंपनी बन गया है। मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का संचालन अदानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स द्वारा किया जाएगा जो अदानी एंटरप्राइजेज की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। अधिग्रहण के साथ, अदानी समूह के हवाई अड्डों का अब भारत भर के हवाई अड्डों पर कुल यात्रियों की संख्या का एक चौथाई हिस्सा है, और कुल एयर कार्गो का एक तिहाई हिस्सा है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

अदानी समूह द्वारा संचालित हवाई अड्डे

  • इस प्रकार, कंपनी अब छह हवाई अड्डों का संचालन करती है। अहमदाबाद, लखनऊ और मंगलुरु में तीन हवाईअड्डों का संचालन अदाणी समूह पहले से कर रही है, जबकि गुवाहाटी, तिरुवनंतपुरम और जयपुर में तीन हवाई अड्डों का अधिग्रहण पूरा किया जाना है। 
  • अदानी समूह नवी मुंबई में एक हवाईअड्डा भी स्थापित करेगा जिसके लिए कंपनी अगले 90 दिनों में वित्तीय समापन हासिल कर लेगी। 
  • समूह ने 2024 तक नवी मुंबई हवाई अड्डे के संचालन की योजना बनाई है। अडानी समूह द्वारा इन हवाई अड्डों के संचालन के लिए बोलियां भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की निविदा प्रक्रिया में भाग लेने के बाद 50 वर्षों की अवधि के लिए  जीती गई थीं।

Find More Business News Here

about - Part 2281_4.1

कौशल भारत मिशन की छठी वर्षगांठ को पीएम मोदी का संबोधन

 

about - Part 2281_30.1

विश्व युवा कौशल दिवस 2021 (World Youth Skills Day 2021) और कौशल भारत मिशन (Skill India Mission) की छठी वर्षगांठ के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 जुलाई, 2021 को राष्ट्र को संबोधित किया। अपने संबोधन में, प्रधान मंत्री ने “नई पीढ़ी के युवाओं के कौशल विकास को राष्ट्रीय आवश्यकता और आत्मनिर्भर भारत के लिए एक बड़ी नींव” बताया। पीएम के मुताबिक स्किल इंडिया मिशन के तहत अब तक 1.25 करोड़ युवाओं को ट्रेनिंग दी जा चुकी है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams


कौशल भारत मिशन के बारे में 

40 करोड़ से अधिक भारतीयों को उद्योग से संबंधित विभिन्न नौकरियों में प्रशिक्षित करने के लिए सरकार द्वारा कौशल भारत मिशन पहल शुरू की गई थी। इस मिशन के तहत, सरकार कई योजनाओं और प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों की मदद से 2022 तक एक सशक्त कार्यबल बनाना चाहती है।

Find More National News Here

about - Part 2281_4.1

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me