TRAI ने भोपाल, दिल्ली एयरपोर्ट, कांडला पोर्ट और बेंगलुरु मेट्रो में 5G की तैयारियों का ट्रायल किया

about - Part 1791_3.1

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने भोपाल स्मार्ट सिटी, नई दिल्ली में GMR इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दीनदयाल पोर्ट कांडला और नम्मा मेट्रो बेंगलुरु में 5G की तैयारियों का ट्रायल किया है। TRAI ने बताया कि छोटे सेल के परीक्षण के मद्देनजर पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया गया था। TRAI ने एक विज्ञप्ति में कहा कि वह देश भर में चार स्थानों पर 5जी नेटवर्क का परीक्षण कर रहा है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams


हिन्दू रिव्यू जून 2022, डाउनलोड करें मंथली करेंट अफेयर PDF (Download The Hindu Monthly Current Affair PDF in Hindi)


मुख्य बिंदु:

  • भारत में 5जी सेवाओं से जुड़ी न्यूजऑन एआईआर (ऑल इंडिया रेडियो) की रिपोर्ट के अनुसार भारत की अलग-अलग जगहों पर 5जी टेलिकॉम से जुड़ी परियोजनाओं में भारती एयरटेल, रिलायंस जियो, वोडाफोन आइडिया और बीएसएनएल जैसे प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाता और बुनियादी ढांचा तैयार करने वाली कंपनियां प्रदाता भाग ले रही हैं।
  • 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी 26 जुलाई से शुरू होने वाली है। पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत दूरसंचार विभाग (DoT) की ओर से 5G फ्रीक्वेंसी के आवंटन के बाद होगी। 
  • सरकार का मानना है कि पायल प्रोजेक्ट के बाद टेलीकॉम के लिए 5G नेटवर्क के त्वरित रोल आउट के लिए क्रॉस सेक्टोरल इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार करना आसान होगा।
  • TRAI के अनुसार, ‘भोपाल स्मार्ट सिटी में, परियोजना 11 स्थानों पर की गई। पायलट प्रोजेक्ट के तहत दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनियां 5G स्मॉल सेल रेडिएशन का आकलन कर रही हैं।
5जी परीक्षण के मामले में स्मार्ट सिटी भोपाल देश का पहला शहर बन गया है, जहां ट्रैफिक सिग्नल पोल, स्ट्रीट लाइट पोल, स्मार्ट पोल, बिलबोर्ड, डायरेक्शन बोर्ड, रोड साइनेज, फुट ओवर ब्रिज और सिटी बस शेल्टर जैसे स्ट्रीट फर्नीचर में 5G की तैयारियों का परीक्षण किया है।

HDFC Bank विलय के बाद दुनिया के टॉप 10 बैंकों के क्लब में शामिल हो जायेगा

about - Part 1791_6.1

एचडीएफसी बैंक ( HDFC Bank) और हाउसिंग फाइनैंस कंपनी एडीएफसी (HDFC) का आपस में विलय होने जा रहा है, जिसका ऐलान पहले ही किया जा चुका है। जैसे ही एचडीएफसी समूह के दोनों वित्तीय संस्थानों का आपस में मिलय हो जाएगा, एचडीएफसी बैंक दुनिया के टॉप 10 बैंकों के क्लब में शामिल हो जाएगी। मौजूदा समय में एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 108 बिलियन डॉलर है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams


हिन्दू रिव्यू जून 2022, डाउनलोड करें मंथली करेंट अफेयर PDF (Download The Hindu Monthly Current Affair PDF in Hindi)

मुख्य बिंदु:

  • हाल ही में एचडीएफसी बैंक ने सिटी बैंक को पीछे छोड़ा है जो 100.5 बिलियन डॉलर के वैल्यू के साथ 17वें स्थान पर था।
  • आपको बता दें देश के सबसे बड़ी सरकारी बैंक एसबीआई टॉप बैंकों के क्लब में 57 बिलियन डॉलर के मार्केट वैल्यू के साथ 32वें स्थान है।
  • फिलहाल एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 108 अरब डॉलर और एचडीएफसी का मार्केट कैप 52 बिलियन डॉलर है। लेकिन जैसे ही एचडीएफसी बैंक में एचडीएफसी का विलय हुआ तो विलय के बाद बनने वाले नए एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 160 अरब डॉलर से ज्यादा हो जाएगा।
  • ये पहला मौका होगा जब दुनिया के टॉप 10 बैंकों के लिस्ट में कोई भारतीय बैंक शामिल होगा।
  • फिलहाल जेपी मार्गन चेज 337 अरब डॉलर के वैल्यू के साथ पहले स्थान पर है. तो 269 अरब डॉलर के वैल्यू के साथ बैंक ऑफ अमेरिका दूसरे स्थान पर, 221 अरब डॉलर के वैल्यू के साथ चीन की आईसीबीसी तीसरे स्थान पर है।
  • अमेरिका का वैल्स फार्गो 164 अरब डॉलर के साथ चौथे स्थान पर है. 161 अरब डॉलर के वैल्यू के साथ चाईना कंस्ट्रक्शन बैंक पाचवें स्थान पर है।
  • बता दें विलय के बाद 160 अरब डॉलर के वैल्यू के साथ एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी छठे स्थान पर होगा।

Current Affairs One Liners June 2022 in Hindi: डाउनलोड करें जून 2022 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तर की PDF, Download Free PDF in Hindi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के पहले इंटरनेशनल बुलियन एक्सचेंज का शुभारंभ करेंगे

about - Part 1791_9.1

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 जुलाई को गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी (गिफ्ट सिटी) में देश के पहले अंतरराष्ट्रीय बुलियन एक्सचेंज की शुरुआत करेंगे। वे इस दौरान अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण (आईएफएससीए) के मुख्यालय भवन की आधारशिला भी रखेंगे। आईएफएससी की तरफ से जारी बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी देश के पहले अंतराष्ट्रीय बुलियन एक्सचेंज (आईआईबीएक्स) का शुभारंभ करेंगे। IFSCA वित्तीय उत्पादों, वित्तीय सेवाओं और वित्तीय संस्थानों के निर्माण और पर्यवेक्षण के लिए भारत के अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्रों में केंद्रीकृत नियामक निकाय है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams


हिन्दू रिव्यू जून 2022, डाउनलोड करें मंथली करेंट अफेयर PDF (Download The Hindu Monthly Current Affair PDF in Hindi)

प्रमुख बिंदु

  • यह प्राधिकरण भारत में अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्रों में वित्तीय उत्पादों, वित्तीय सेवाओं और वित्तीय संस्थानों के विकास और विनियमन के लिए एकीकृत नियामक है। 
  • इस प्राधिकरण के मुख्यालय भवन को एक प्रतिष्ठित संरचना के रूप में परिकल्पित किया गया है, जो एक प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय केंद्र के रूप में गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक की बढ़ती प्रमुखता और संरचना को दर्शाता है।

IFSCA का महत्व:

यह एक्‍सचेंज भारत में सोने के वित्तीयकरण (financialisation) को बढ़ावा देने के अलावा, जवाबदेह सोर्सिंग और क्ववालिटी के भरोसे के साथ कुशल प्राइस डिस्कवरी की सुविधा भी प्रदान करेगा। इस बुलियन एक्सचेंज को भारत में सोने के आयात का बड़ा एंट्री गेट माना जा रहा है. बताया जा रहा है कि अब देश में जो भी सोना आएगा वो इसी एक्सचेंज के जरिए आएगा।

Current Affairs One Liners June 2022 in Hindi: डाउनलोड करें जून 2022 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तर की PDF, Download Free PDF in Hindi



Find More State In News Here

Border dispute agreement struck between Arunachal Pradesh and Assam_80.1

प्रोफेसर कौशिक राजशेखर ने जीता वैश्विक ऊर्जा पुरस्कार

about - Part 1791_12.1

भारतीय मूल के प्रोफेसर कौशिक राजशेखर ने वैश्विक उर्जा पुरस्कार जीता है। राजशेखर ह्यूस्टन विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग के प्रोफेसर हैं। उनको ये पुरस्कार  बिजली उत्पादन उत्सर्जन को कम करते हुए परिवहन विद्युतीकरण और ऊर्जा दक्षता प्रौद्योगिकियों में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया है। ये पुरस्कार समारोह 12-14 अक्टूबर को मास्को में रूसी ऊर्जा सप्ताह के दौरान आयोजित किया जाएगा।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams


हिन्दू रिव्यू जून 2022, डाउनलोड करें मंथली करेंट अफेयर PDF (Download The Hindu Monthly Current Affair PDF in Hindi)

ग्लोबल एनर्जी एसोसिएशन द्वारा दिए जाने वाले इस सम्मान के लिए इस वर्ष 43 देशों के रिकॉर्ड 119 नामांकन में केवल तीन लोगों का चयन किया गया था। सेंटर फॉर इनोवेटिव टेक्नोलॉजीज (रूस में रोसाटॉम) के मुख्य विशेषज्ञ और थर्मोन्यूक्लियर भौतिकी में अग्रणी विक्टर ओरलोव द्वारा राजशेखर को 2022 पुरस्कार विजेता के रूप में घोषित किया गया है।

राजशेखर के बारे में:

  • गौरतलब है कि मूल रूप से भारत के रहने वाले राजशेखर का बचपन दक्षिण भारत के एक छोटे से गाँव में बीता। वे वहां अपने माता-पिता और दो भाइयों के साथ बेहद गरीबी में रहते थे। 
  • उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद भारतीय विज्ञान संस्थान में सहायक प्रोफेसर और वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी के रूप में काम किया। उन्होंने बाद में 1992 में इंडियाना वेस्लेयन विश्वविद्यालय, यूएसए से एमबीए किया। 
  • राजशेखर ने बताया कि वे लंबे समय से परिवहन विद्युतीकरण पर काम कर रहे हैं। राजशेखर इलेक्ट्रिक 36 अमेरिकी पेटेंट और 15 विदेशी पेटेंट के मालिक हैं।

Current Affairs One Liners June 2022 in Hindi: डाउनलोड करें जून 2022 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तर की PDF, Download Free PDF in Hindi

रूस ने 2024 के बाद अंतर्राष्‍ट्रीय अंतरिक्ष केन्‍द्र छोड़ने का फैसला किया

about - Part 1791_15.1

रूस ने 2024 के बाद अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन को छोड़ने का फैसला किया है। मास्को की अंतरिक्ष एजेंसी के नवनियुक्त प्रमुख ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को यह जानकारी दी। क्रेमलिन द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि रॉस्कॉस्मोस के प्रमुख यूरी बोरिसोव ने पुतिन से कहा- बेशक, हम अपने भागीदारों के लिए अपने सभी दायित्वों को पूरा करेंगे, लेकिन 2024 के बाद इस स्टेशन को छोड़ने का निर्णय ले लिया गया है। राष्‍ट्रपति ब्‍लामिदिर पुतिन को भी इससे अवगत करा दिया गया। यूक्रेन में रूस की सैन्‍य कार्रवाई और उसके खिलाफ लगाए गए कई दौर के अभूतपूर्व प्रतिबंधों से रूस और पश्चिमी देशों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह घोषणा की गई।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams


हिन्दू रिव्यू जून 2022, डाउनलोड करें मंथली करेंट अफेयर PDF (Download The Hindu Monthly Current Affair PDF in Hindi)


मुख्य बिंदु:

  • रूस और अमरीका पृथ्‍वी की कक्षा में 1998 में स्‍थापित अंतरिक्ष केन्‍द्र के लिए मिलकर काम करते रहे हैं। यूरी बोरि सोफ ने राष्‍ट्रपति पुतिन को यह भी बताया कि इस निर्णय के बावजूद अंतरिक्ष कार्यक्रम को शीर्ष वरीयता जारी रहेगी और रूस 2024 से पहले खुद का अंतरिक्ष केन्‍द्र बनाना शुरू कर देगा। 
  • बता दें कि, 1961 में अंतरिक्ष में पहले व्यक्ति को भेजना और उससे चार साल पहले पहला उपग्रह लॉन्च करना सोवियत अंतरिक्ष कार्यक्रम (Soviet Space Program) की प्रमुख उपलब्धियों में से एक है।
  • इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन को 1998 में लॉन्च किया गया था। फुटबॉल के मैदान के आकार की यह स्पेस लैब धरती से करीब 420 किमी की दूरी पर स्थित है।

Find More International News



Pope Francis appoints three women to advisory committee for bishops_80.1

स्विस ओपन 2022: कैस्पर रूड ने फाइनल में माटेओ बेरेटिनी को हराया

about - Part 1791_18.1

नॉर्वे के कैस्पर रूड ने फाइनल में माटेओ बेरेटिनी को 4-6, 7-6 (4), 6-2 से हराकर एटीपी 250 का खिताब बरकरार रखा। यह जीत रुड के करियर का नौवां और इस साल का तीसरा खिताब है। रुड ने 2 घंटे 36 मिनट में बेरेटिनी को 4-6, 7-6(4), 6-2 से हराया। नॉर्वे के 2022 फ्रेंच ओपन फाइनलिस्ट कैस्पर रूड ने 24 जुलाई को गस्ताद में फाइनल में इटली के माटेओ बेरेटिनी को हराकर अपना लगातार दूसरा स्विस ओपन खिताब जीता।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams


हिन्दू रिव्यू जून 2022, डाउनलोड करें मंथली करेंट अफेयर PDF (Download The Hindu Monthly Current Affair PDF in Hindi)


यह कैस्पर रूड 9वां एटीपी खिताब था। इस साल की शुरुआत में, रुड फ्रेंच ओपन में उपविजेता के रूप में स्पेनिश ऐस राफेल नडाल से हार गए थे। बता दें कि कैस्पर ने अपना इस साल का तीसरा खिताब जीता है। इससे पहले उन्होंने फरवरी में ब्युनोस एरीज में खिताब जीता था। इसके तीन महीने बाद, रूड ने जिनेवा फाइनल में जोआओ सूसा को हराकर 2022 में अपना दूसरा खिताब जीता था।

Current Affairs One Liners June 2022 in Hindi: डाउनलोड करें जून 2022 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तर की PDF, Download Free PDF in Hindi


44वें Chess Olympiad का एंथम हुआ रिलीज, एआर रहमान ने दी है आवाज

about - Part 1791_21.1

44वां चेस ओलंपियाड इस महीने 28 जुलाई से चेन्नई के पास महाबलिपुरम में शुरू हो रहा है। इस चेस ओलंपियाड पर विश्वभर के फैन्स की निगाहें रहने वाली हैं। अब इस ओलंपियाड के लिए एंथम जारी कर दिया गया है। एंथम का नाम वणक्कम चेन्नई (Welcome to our Chennai) है। इस एंथम को एआर रहमान ने कम्पोज किया और गाया है। एंथम में तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन भी नजर आ रहे हैं। संगीत वीडियो में निर्देशक शंकर की बेटी को भरतनाट्यम कलाकार के रूप में भी दिखाया गया है। तमिलनाडु की संस्कृति को प्रभावशाली ढंग से दिखाने के लिए इस संगीत वीडियो की नेटिज़न्स द्वारा प्रशंसा की गई है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams


हिन्दू रिव्यू जून 2022, डाउनलोड करें मंथली करेंट अफेयर PDF (Download The Hindu Monthly Current Affair PDF in Hindi)

44वें अंतर्राष्ट्रीय शतरंज ओलंपियाड के बारे में:


  • इस साल, फेडरेशन इंटरनेशनेल डेस एचेक्स तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 44वें अंतर्राष्ट्रीय शतरंज ओलंपियाड का आयोजन करेगा।
  • 44वां अंतर्राष्ट्रीय शतरंज ओलंपियाड, दुनिया का सबसे बड़ा शतरंज आयोजन, 28 जुलाई से 10 अगस्त तक ममल्लापुरम के पुंजेरी गांव में आयोजित किया जाएगा। यह स्थल यूनेस्को की विरासत स्थल है, जो चेन्नई, तमिलनाडु से लगभग 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
  • इससे पहले रूस को 44वें शतरंज ओलंपियाड की मेजबानी करनी थी, लेकिन यूक्रेन पर रूसी हमले के कारण इसे भारत शिफ्ट किया गया है।
  • साल 2013 में विश्व चैंपियनशिप मैच के बाद भारत में होने वाला यह शतरंज खेल का बड़ा आयोजन है।
  • शतरंज ओलंपियाड एक दो साल पर आयोजित होने वाला टीम इवेंट है जिसमें लगभग 190 देशों की टीमें दो हफ्ते तक प्रतिस्पर्धा करती हैं।


Current Affairs One Liners June 2022 in Hindi: डाउनलोड करें जून 2022 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तर की PDF, Download Free PDF in Hindi

आरबीआई ने पीरामल एंटरप्राइजेज को एनबीएफसी कारोबार शुरू करने की अनुमति दी

about - Part 1791_24.1

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने संगठन को पिरामल एंटरप्राइजेज को NBFC के रूप में व्यवसाय शुरू करने की अनुमति दी है। सार्वजनिक जमा स्वीकार नहीं करने वाली एनबीएफसी शुरू करने के लिए लाइसेंस की आवश्यकता होती है। आरबीआई ने कंपनी को पंजीकरण का एक प्रमाण पत्र प्रदान किया है जिससे वह आम जनता से जमा लिए बिना गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्थान के रूप में काम करना शुरू कर सकता है।

प्रमुख बिंदु:

  • कंपनी ने शेयरधारकों से अपने फार्मास्यूटिकल्स डिवीजन को अलग करने और अपने कॉर्पोरेट ढांचे को सुव्यवस्थित करने के लिए समझौता किया, आरबीआई ने अपनी मंजूरी दे दी।
  • कंपनी ने दीवान हाउसिंग फाइनेंस (डीएचएफएल) को खरीदने के लिए 34,250 करोड़ रुपये का भुगतान किया।
  • कंपनी ने पहले कहा था कि अधिग्रहण से खुदरा ऋण पुस्तिका पांच गुना तक बढ़ जाएगी, इसलिए खुदरा वित्तपोषण के लिए पिरामल एंटरप्राइजेज की ऋण पुस्तिका में विविधता आएगी।

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

  • आरबीआई गवर्नर: शक्तिकांत दास
  • पिरामल एंटरप्राइजेज के संस्थापक: अजय पीरामली
  • पिरामल एंटरप्राइजेज के सीईओ: पीटर डी यंग

BCCI का नया टाइटल स्पॉन्सर बना मास्टरकार्ड

about - Part 1791_26.1

भारतीय क्रिकेट टीम की घरेलू स्पर्धाओं की टाइटल स्पॉन्सर फिनटेक कंपनी पेटीएम ने पेटीएम इसे छोड़ने का फैसला किया है। भारतीय टीम का नया स्पॉन्सर पेटीएम की जगह मास्टरकार्ड को बना दिया गया है। टीम इंडिया अब भारत में घरेलू और इंटरनेशनल जो भी सीरीज खेलेगी तो उसकी स्पॉन्सरशिप पर मास्टरकार्ड का ऐड होगा। हालांकि पेटीएम की BCCI के साथ डील खत्म नहीं हुई थी। पेटीएम ने समय से पहले ही ये डील खत्म कर दी। अब भारत में होने वाले सभी घरेलू और इंटरनेशनल मैचों का टाइटल स्पॉन्सर मास्टरकार्ड ही होगा

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams


हिन्दू रिव्यू जून 2022, डाउनलोड करें मंथली करेंट अफेयर PDF (Download The Hindu Monthly Current Affair PDF in Hindi)


भारतीय टीम को सितंबर से पहले अपने घर में कोई सीरीज नहीं खेलनी है, वह अगस्त के पहले सप्ताह में वेस्टइंडीज का दौरा खत्म कर जिम्बाब्वे दौरे पर जाएगी। यहां टीम इंडिया 18 से 22 अगस्त के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। इसके बाद सितंबर में उसे टी20 वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करनी है और इसी सीरीज से टाइटल स्पॉन्सर मास्टरकार्ड होगा। दोनों टीमें टी20 वर्ल्ड कप से पहले एक-दूसरे से भिड़ेंगी।

घरेलू डिजिटल पेमेंट कंपनी पेटीएम (Paytm) ने साल 2019 में बीसीसीआई के साथ टाइटल स्पॉन्सरशिप को 4 साल के लिए आगे बढ़ाया था। उस समय एक मैच के लिए 3.80 करोड़ रुपये में डील हुई थी। इसके पहले पेटीएम ने बीसीसीआई के साथ साल 2015 में चार साल की टाइटल स्पॉन्सरशिप डील की थी। यह डील 2.4 करोड़ प्रति मैच पर हुई थी। मास्टरकार्ड पेटीएम द्वारा छोड़ी डील पर साल 2023 तक के लिए टाइटल स्पॉन्सर बनने पर सहमत हो गया है।

Current Affairs One Liners June 2022 in Hindi: डाउनलोड करें जून 2022 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तर की PDF, Download Free PDF in Hindi



Find More Business News Here

Ola introduces India's first indigenously made lithium ion-cell_90.1

भारतीय सेना को मिला नया स्वदेशी बख्तरबंद युद्धक वाहन, जानें सबकुछ

about - Part 1791_29.1

भारतीय सेना (Indian Army) को अत्याधुनिक स्वदेशी बख्तरबंद वाहन मिले हैं। ये बख्तरबंद गाड़िया टाटा कंपनी ने बनाई हैं. इस गाड़ी का नाम क्विक रिएक्शन फाइटिंग व्हीकल मीडियम (QRFV) है. ये अन्य बख्तरबंद गाड़ियों से तुलनात्मक रूप से तेज चलती है. इसमें असॉल्ट राइफलों की गोलियों, बमों और बारूदी सुरंगों का असर नहीं होता. ये बख्तरबंद वाहन देश के रक्षक की सभी मौसमों और इलाके की स्थितियों में लड़ने की क्षमता को बढ़ाएंगे और चलते समय सुरक्षा प्रदान करेंगे।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams


हिन्दू रिव्यू जून 2022, डाउनलोड करें मंथली करेंट अफेयर PDF (Download The Hindu Monthly Current Affair PDF in Hindi)


प्रमुख बिंदु:

  • इस वाहन के शामिल होने से भविष्य के संघर्षों में भारतीय सेना की परिचालन क्षमता में वृद्धि होगी।
  • इसे टाटा एडवांस सिस्टम लिमिटेड (TASL) ने बनाया है। यह बख्तरबंद वाहन मोनोकोक हल मल्टी रोल माइन प्रोटेक्टेड आर्मर्ड व्हीकल है। यानी अगर इसके नीचे बारूदी सुरंग भी फट जाए तो इसे कुछ नहीं होगा।
  • पिछले चार वर्षों में 2018-19 से 2021-22 तक, स्वदेशी रक्षा उपकरणों के उत्पादन को प्रोत्साहित करने हेतु केंद्र द्वारा की गई पहलों के परिणामस्वरूप विदेशों से रक्षा क्षेत्र के लिए खरीद पर होने वाले खर्च को कुल खर्च के 46 प्रतिशत से घटाकर 36 प्रतिशत कर दिया गया है।
  • QRFV, इन्फैंट्री प्रोटेक्टेड मोबिलिटी व्हीकल (IPMV), TASL की ओर से विकसित अल्ट्रा लॉन्ग रेंज ऑब्जर्वेशन सिस्टम और भारत फोर्ज की ओर से विकसित मोनोकॉक हल मल्टी-रोल माइन-प्रोटेक्टेड आर्मर्ड व्हीकल को सेना में शामिल किया।
सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:
  • सेनाध्यक्ष: जनरल मनोज पांडे
  • भारत के रक्षा मंत्री: राजनाथ सिंह

Current Affairs One Liners June 2022 in Hindi: डाउनलोड करें जून 2022 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तर की PDF, Download Free PDF in Hindi

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me