रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय सेना को दिया “F-INSAS” सिस्टम

about – Page 1790_3.1

बॉर्डर पर बढ़ती चुनौतियों के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय सेना को नई एंटी पर्सोनेल माइन ‘निपुण’ और एफ-इंसास (F-INSAS) सिस्टम सौंपा। ‘निपुण’ का निर्माण भारतीय फर्मों द्वारा स्वदेशी रूप से किया गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना को और मजबूत करने के लिए मंगलवार को कई स्वदेशी हथियार सौंपे। कार्यक्रम के दौरान सेना के एफ-इंसास जवान ने राजनाथ सिंह को उनकी नई हथियार प्रणालियों और एके-203 असॉल्ट राइफल सहित अन्य सहायता के बारे में जानकारी दी। बता दें कि AK-203 असॉल्ट राइफलें को अमेठी में भारतीय और रूसी के बीच एक संयुक्त रूप से बनाने की योजना है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

युद्ध के दौरान पैदल सेना के जवान लंबे समय तक डटे रहे इसके लिए बैलिस्टिक हेलमेट, बैलिस्टिक गॉगल्स, बुलेटप्रूफ जैकेट बनाए गए हैं। बुलेटप्रूफ जैकेट और हेलमेट घातक हथियारों से रक्षा करने में मददगार है। साथ ही सैनिकों के पास खास किस्म का हेलमेट होगा जिसपर लाइट होगी। F-INSAS का मकसद पैदल सेना, यानी इन्फैंट्री को आधुनिक बनाना है। यह सैनिकों की ऑपरेशनल कैपेसिटी को बढ़ाएगा, यानी सैनिक दुश्मनों पर जल्दी और तेजी से हमला कर पाएंगे। F-INSAS को भारत और रूस के साझा मिशन के तहत उत्तर प्रदेश के अमेठी में बनाया जा रहा है। राजनाथ सिंह ने F-INSAS के अलावा भी इंडियन आर्मी को कई आधुनिक हथियार सौंपे हैं।

Find More News Related to Defence

In Dhaka, the 52nd BGB-BSF DG level conference begins_80.1

आयरलैंड के स्‍टार ऑलराउंडर केविन ओ ब्रायन ने अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्‍यास

about – Page 1790_6.1

आयरलैंड के हरफनमौला खिलाड़ी केविन ओ ब्रायन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। साल 2006 में आयरलैंड के लिए डेब्यू करते हुए ओ ब्रायन लगभग दो दशकों तक अपने करियर में एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में आयरलैंड को एसोसिएट सदस्य से टेस्ट दर्जे की स्थिति तक पहुंचाने वाले अहम खिलाड़ी साबित हुए। ओ ब्रायन कई बल्लेबाजी रिकॉर्ड के साथ वनडे प्रारूप में आयरलैंड के अग्रणी विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। उन्होंने 32.68 की औसत और 5.20 की इकॉनमी दर से 114 विकेट हासिल किए।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

आयरलैंड के दिग्गज ने सोशल मीडिया पोस्ट में अपनी संन्यास की घोषणा की। ओ ब्रायन ने अपने पोस्ट में कहा कि उन्हें आगामी टी20 विश्व कप में खेलने के बाद संन्यास लेने की उम्मीद की थी, लेकिन अवसरों की कमी के कारण उन्होंने संन्यास लेने का फैसला किया। आयरलैंड के लिए ओ ब्रायन के पास अभी भी सबसे तेज आईसीसी क्रिकेट विश्व कप शतक का रिकॉर्ड है। साल 2011 में बैंगलोर में इंग्लैंड के खिलाफ उनकी अविश्वसनीय मैच जीतने वाली पारी भी शामिल है। 

Find More Sports News Here

England all-rounder Ben Stokes announces ODI retirement_80.1

BCCI के पूर्व सचिव अमिताभ चौधरी का निधन

about – Page 1790_9.1

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व कार्यवाहक सचिव, झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) के पूर्व अध्यक्ष और झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) का अध्यक्ष रह चुके अमिताभ चौधरी का निधन हो गया है। चौधरी ऐसे शख्स थे जिन्होंने आईपीएल और क्रिकेट प्रशासक रहते हुए मुश्किल हालातों से निपटने में महारत हासिल की  चौधरी बीसीसीआई के कार्यवाहक सचिव थे, जब सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति ने 2017 की शुरूआत से अक्टूबर 2019 तक बोर्ड के कामकाज की देखरेख की. उन्होंने 2004 में क्रिकेट प्रशासन में प्रवेश किया और एक दशक से अधिक समय तक झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

उन्होंने 1985 में आईआईटी खड़गपुर से इंजीनियरिंग की ड्रिग्री ली थी। फिर संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास करने के बाद बिहार का कैडर मिला। बाद में झारखंड अलग राज्य बना तो चौधरी को वहां का कैडर मिल गया। चौधरी ने क्रिकेट में 2000 के दशक में कदम रखा जब उनको 2002 में बीसीसीआई की मेंबरशिप मिली। 2005 में झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष बनने के बाद वे क्रिकेट में अपना सफर को काफी आगे बढ़ा चुके थे। इतना ही नहीं, 2005 से 2009 तक टीम इंडिया के मैनेजर भी रहे।

Find More Obituaries News

Renowned Ghazal Singer Bhupinder Singh passes away_90.1

राजकिरण राय को NaBFID के नए एमडी के रूप में नामित किया गया

about – Page 1790_12.1

केंद्र और नेशनल बैंक फॉर फाइनेंसिंग इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट (एनएबीएफआईडी) के बोर्ड ने अगले पांच वर्षों के लिए राजकिरण राय को अपना प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त किया है। NaBFID के बोर्ड ने 30 जुलाई को RBI, केंद्र और विकास वित्त संस्थानों (DFI) के नामांकन और पारिश्रमिक समिति द्वारा मंजूरी के आधार पर राय की नियुक्ति को मंजूरी दी। नियुक्ति के विवरण के अनुसार, उन्होंने 8 अगस्त को डीएफआई के एमडी के रूप में कार्यभार संभाला और 18 मई, 2027 तक शीर्ष पद पर रहेंगे।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

पिछले साल अक्टूबर 2021 में केंद्र ने के वी कामथ को एनएबीएफआईडी का अध्यक्ष नियुक्त किया था। इसके बाद, सरकार के नामित पंकज जैन और सुमिता डावरा को डीएफआई के बोर्ड में निदेशक नियुक्त किया गया। सरकार ने पहले ही एनएबीएफआईडी में 20,000 करोड़ रुपये का निवेश किया है ताकि डीएफआई को बुनियादी ढांचा क्षेत्र में निवेश को उत्प्रेरित करने के लिए अपना संचालन शुरू करने में मदद मिल सके।

Find More Appointments Here

Amit Burman Steps Down as the Chairman of Dabur_80.1

SBI ने स्टार्टअप के लिए समर्पित पहली शाखा बेंगलुरु में खोली

about – Page 1790_14.1

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने स्टार्टअप के लिए खास तौर पर समर्पित अपनी पहली शाखा बेंगलुरु में खोली है। एसबीआई के अनुसार, बेंगलुरु के कोरमंगला में स्थित यह शाखा शेयर बाजारों में सूचीबद्ध होने तक स्टार्टअप कंपनियों की स्थापना के शुरुआती चरण में उद्यमियों को वित्तीय समर्थन देगी।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

बैंक ने ‘एसबीआई स्टार्टअप शाखा’ का उद्घाटन करते हुए कहा कि यह सुविधा राज्य के स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र को और बढ़ावा देने के लिए कर्नाटक सरकार और एसबीआई के बीच एक समझौते के तहत है। बैंक ने कहा कि कर्नाटक को स्टार्टअप कंपनियों के लिए बेहद अनुकूल राज्य माना जाता है। यह देश में स्टार्टअप विकास का समर्थन करने के लिए वित्तपोषण करने वाली पहली बैंक शाखा है। यह उद्यमियों को उनके सपने साकार करने के लिए हर तरह की सुविधा प्रदान करेगी।

Find More Banking News Here


Integration with New tax site completed by Kotak Mahindra Bank_80.1

स्वतंत्रता दिवस पर 1,082 पुलिसकर्मियों को सम्‍मान

about – Page 1790_17.1

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) और राज्य पुलिस के 1,082 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया है। उन्हें, वीरता समेत सेवा पदक की विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया है। सरकारी बयान के मुताबिक, वीरता के लिए 347 पुलिस पदक, विशिष्ट सेवा के लिए 87 राष्ट्रपति पुलिस पदक और सराहनीय सेवा के लिए 648 पुलिस पदक प्रदान किए गए हैं। 

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बताया कि वीरता के लिए 347 पदकों में से 204 कर्मियों को जम्मू-कश्मीर में वीरतापूर्ण कार्य करने के लिए, 80 पुलिसकर्मियों को वामपंथी चरमपंथ या नक्सली हिंसा प्रभावित स्थानों में वीरता का प्रदर्शन करने के लिए और 14 पुलिसकर्मियों को पूर्वोत्तर क्षेत्र में बहादुरी का परिचय देने के लिए सम्मानित किया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा 109 वीरता पदक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को मिले हैं। इसके बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस को 108, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को 19 और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आइटीबीपी) व सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) को छह-छह वीरता पदक मिले हैं। राज्य पुलिस बलों में 42 वीरता पदक महाराष्ट्र को और 15 पदक छत्तीसगढ़ को मिले हैं।

Find More Awards News Here

Australia Tennis star Lleyton Hewitt inducted into Hall of Fame_90.1

स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने पर अंतरिक्ष में फहराया गया भारतीय ध्वज

about – Page 1790_20.1

स्वतंत्रता दिवस के 75 साल पूरे होने के जश्न को देश में ही नहीं अंतरिक्ष में भी सेलिब्रेट किया गया। भारत का राष्ट्रीय झंडा तिरंगा अंतरिक्ष में भी लहराया गया। आजादी के 75 साल पूरे करने के मौके पर राष्ट्रीय ध्वज को पृथ्वी से 30 किलोमीटर की ऊंचाई पर फहराया गया। स्पेस किड्ज इंडिया ने एक गुब्बारे के जरिए तिरंगे को अंतरिक्ष में भेजा। ये संगठन देश के लिए युवा वैज्ञानिकों को बनाने वाला एयरोस्पेस संगठन है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

स्पेस किड्ज इंडिया ने वीडियो जारी करते हुए कहा कि, ‘स्पेस में 30 किलोमीटर दूर भारतीय ध्वज फहराकर आजादी के 75 साल का जश्न मना रहे हैं। झंडा फहराना आजादी के ‘अमृत महोत्सव समारोह’ का हिस्सा रहा, जो भारत के स्वतंत्र होने के 75 साल पूरे होने का प्रतीक है। स्पेस किड्ज इंडिया ने हाल ही में 750 स्कूली छात्राओं के बनाए गए एक सेटेलाइट “आजादीसैट” को लॉन्च किया था। हालांकि ये सेटेलाइट अस्थिर ऑर्बिट में स्थापित हो गया और अब यह इस्तेमाल करने के योग्य नहीं है। 

More Sci-Tech News Here

SpaceX: Cargo Dragon supply mission to the ISS launched_80.1

जुलाई में थोक महंगाई घटकर 13.93 फीसदी पर पहुंची

about – Page 1790_23.1

खाद्य वस्तुओं और विनिर्मित उत्पादों की कीमतों में नरमी से थोक कीमतों पर आधारित मुद्रास्फीति जुलाई में घटकर 13.93 प्रतिशत पर आ गई। थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) पर आधारित मुद्रास्फीति इससे पिछले महीने 15.18 फीसदी और मई में 15.88 फीसदी की रिकॉर्ड ऊंचाई पर थी। यह पिछले साल जुलाई में 11.57 फीसदी थी।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

डब्ल्यूपीआई मुद्रास्फीति में जुलाई के दूसरे महीने से गिरावट का रुख देखने को मिला। इससे पहले पिछले साल अप्रैल से लगातार 16वें महीने में यह दोहरे अंकों में थी। जुलाई में खाद्य वस्तुओं की मुद्रास्फीति घटकर 10.77 प्रतिशत रह गई, जो जून में 14.39 प्रतिशत थी। सब्जियों के दाम जुलाई में घटकर 18.25 फीसदी पर आ गए, जो पिछले महीने 56.75 फीसदी पर थे।

ईंधन और बिजली में महंगाई दर जुलाई में 43.75 फीसदी रही, जो इससे पिछले महीने 40.38 फीसदी थी। विनिर्मित उत्पादों और तिलहन की मुद्रास्फीति क्रमशः 8.16 प्रतिशत और नकारात्मक 4.06 प्रतिशत थी। भारतीय रिजर्व बैंक मुख्य रूप से मौद्रिक नीति के जरिए मुद्रास्फीति को नियंत्रित रखता है।

Find More News on Economy Here

Trade Deficit widens to record $26.1 Billion in June_90.1

केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने भारत के पहले खारे पानी के लालटेन का किया अनावरण

about – Page 1790_26.1

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत की पहली खारे पानी से रोशन होने वाली लालटेन का अनावरण किया। इस लालटेन का नाम रोशनी रखा गया है। इसकी खास बात यह है कि इस लालटेन में एलईडी बल्ब को जलाने के लिए समुद्र के पानी का इस्तेमाल किया जाता है, जो खासतौर से तैयार किए गए इलेक्ट्रोड के बीच इलेक्ट्रोलाइट के तौर पर काम करता है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

भारत के गहरे महासागर मिशन के कामकाज को देखने के लिए डॉ. जितेंद्र सिंह ने कोस्टल रिसर्च वेसल सागर अन्वेषिका का दौरा किया। इसे राष्ट्रीय महासागर प्रौद्योगिकी संस्थान, चेन्नई संचालित करता है। उन्होंने कहा कि खारे पानी की लालटेन गरीबों और जरूरतमंदों के लिए काफी कारगर साबित होगी। यह लालटेन देश की 7500 किलोमीटर लंबी तटीय रेखा के किनारे रहने वाले मछुआरों का जीवन आसान कर देगी। इस तकनीक का इस्तेमाल उन इलाकों में भी किया जा सकता है, जहां समुद्र का पानी नहीं है। सामान्य पानी में भी नमक को मिलाकर इस लालटेन का इस्तेमाल किया जा सकता है। 

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

  • राष्ट्रीय महासागर प्रौद्योगिकी संस्थान की स्थापना: 1993;
  • राष्ट्रीय महासागर प्रौद्योगिकी संस्थान निदेशक: डॉ गिदुगु आनंद रामदास;
  • राष्ट्रीय महासागर प्रौद्योगिकी संस्थान मूल एजेंसी: पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय।

Find More News Related to Schemes & Committees

7th anniversary of Skill India Mission is being observed on 15th July_90.1

Durand Cup 2022: एशिया के सबसे पुराने टूर्नामेंट का आगाज

about – Page 1790_29.1

एशिया के सबसे पुराने क्लब फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप का आगाज हो चुका है। डूरंड कप का 131वां सीजन 16 अगस्त से 18 सितंबर के बीच कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम और किशोर भारती स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके अतिरिक्त कुछ मैच इंफाल के खुमान लम्पक स्टेडियम और गुवाहाटी के इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम में भी खेले जाएंगे। इस सीजन में टीमों की संख्या को बढ़ाया गया है। पहले इस टूर्नामेंट में 16 टीमें हिस्सा लेती थी। 

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

प्रमुख बिंदु

  • पश्चिम बंगाल, असम और मणिपुर डूरंड कप 2022 की मेजबानी कर रहे हैं।
  • इस साल 20 टीमें भाग लेंगी। जिसमें 11 टीमें आईएसएल की, पांच आई-लीग की और इंडियन आर्मी की चार टीमें होंगी।
  • कोलकाता में मैच साल्ट लेक स्टेडियम, नैहाटी स्टेडियम और किशोर भारती स्टेडियम में खेले जाएंगे।
  • इम्फाल में मैच खुमान लम्पक स्टेडियम में होगा।
  • असम में यह मैच गुवाहाटी के इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम में होगा।

डूरंड कप का इतिहास 

इस टूर्नामेंट की शुरुआत आज से 131 साल पहले 1888 में शिमला में हुई थी। इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीमें मोहन बागान और ईस्ट बंगाल हैं। दोनों टीमों ने 16- 16 बार खिताब जीता है। लेकिन पिछले कुछ सालों में दोनों टीमों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। मोहन बागान ने 2000 में और ईस्ट बंगाल ने 2004 में आखिरी बार खिताब जीता था।

डूरंड कप 2022: समूह

ग्रुप A
एफसी गोवा
जमशेदपुर एफसी
बेंगलुरु एफसी
मोहम्मडन स्पोर्टिंग
भारतीय वायु सेना
ग्रुप B
राजस्थान एफसी
पूर्वी बंगाल
मुंबई सिटी एफसी
एटीके मोहन बागान
भारतीय नौसेना
ग्रुप C
हैदराबाद एफसी चेन्नईयिन एफसी
ट्राई एफसी
नेरोका एफसी
सेना लाल
ग्रुप D
केरल ब्लास्टर्स
सुदेवा दिल्ली FC
नॉर्थईस्ट यूनाइटेड FC
ओडिशा एफसी
आर्मी ग्रीन

Recent Posts

The Hindu Review of April Month 2026
Most Important Questions and Answer PDF