World Nature Conservation Day 2022: जानें क्यों विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस मनाया जाता है, क्या है इसका उद्देश्य और महत्व?

about - Part 1789_3.1

विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस (World Nature Conservation Day) हर साल 28 जुलाई को मनाया जाता है। यह दिन प्रकृति (Nature) को लेकर बहुत ही खास होता है। यह दिन सब लोगों को नेचर के प्रति प्रेरित करने के लिए मनाया जाता है। विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस इस बात के लिए जागरूक करता है कि एक स्वस्थ पर्यावरण एक स्थिर और स्वस्थ मानव समाज की नींव है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

हिन्दू रिव्यू जून 2022, डाउनलोड करें मंथली करेंट अफेयर PDF (Download The Hindu Monthly Current Affair PDF in Hindi)

विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस का उद्देश्य

विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस मनाने का उद्देश्य उन जानवरों और पेड़ों का संरक्षण करना है जो पृथ्वी के प्राकृतिक पर्यावरण से विलुप्त होने के कगार पर हैं। इसलिए, प्रकृति को संरक्षित करने की हर शख्स की जिम्मेदारी है। आनेवाली नस्लों के साथ-साथ वर्तमान में सेहत को सुनिश्चित करने के लिए टिकाऊ दुनिया की तरफ काम करने की जरूरत है।

विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस की थीम

भारत सरकार ने 1 जुलाई 2022 से सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक लगा दी है। क्योंकि प्लास्टिक न केवल हमारे देश के पर्यावरण को खराब कर रही है बल्कि विश्व स्तर पर भी हमारी प्रकृति को नुकसान पहुंचा रही है। इसका इस्तेमाल बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। ऐसे में सरकार ने इस साल की थीम ‘कट डाउन ऑन प्लास्टिक यूज’ (cut down on plastic use) रखी है।

विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस का महत्व

धरती को बचाने में संसाधनों के संरक्षण की महत्वपूर्ण भूमिका है। उसकी प्राकृतिक सुंदरता में संतुलन प्रकृति के कई हिस्सों जैसे पानी, हवा, मिट्टी, ऊर्जा, मिनरल्स, वनस्पति, पशु-पक्षियों को संरक्षित कर किया जा सकता है। इन संसाधनों का मनुष्यों के साथ-साथ बाकी जीवों के लिए भी महत्व है। 

विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस का इतिहास

विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस का इतिहास एवं उत्पत्ति ज्ञात नहीं है लेकिन 28 जुलाई को इसे मनाने का उद्देश्य एक प्रजाति के रूप में आत्मनिरीक्षण करना है कि मनुष्य किस प्रकार प्रकृति का शोषण कर रहे हैं और इसके संरक्षण के लिए कदम उठा रहे हैं। प्राकृतिक संसाधनों के अत्यधिक दोहन के कारण मनुष्य ग्लोबल वार्मिंग, विभिन्न बीमारियों, प्राकृतिक आपदाओं, बढ़े हुए तापमान आदि के प्रकोप का सामना कर रहा है।

Current Affairs One Liners June 2022 in Hindi: डाउनलोड करें जून 2022 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तर की PDF, Download Free PDF in Hindi

ब्रिटेन के बर्मिंघम में 22वें राष्ट्रमंडल खेलों का शुरुआत

about - Part 1789_6.1

ब्रिटेन की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और समावेशिता के अद्भुत प्रदर्शन के साथ यहां 22वें राष्ट्रमंडल खेलों की रंगारंग शुरुआत हो गयी जिसमें खिलाड़ी अब एक दूसरे से स्वयं को अव्वल साबित करने की कोशिश करेंगे। प्रिंस चार्ल्स ने राष्ट्रमंडल खेलों की आधिकारिक शुरुआत की घोषणा की। अब दुनिया भर के करीब पांच हजार एथलीट आठ अगस्त तक पदक जीतने के लिए अपना सबकुछ समर्पित करेंगे।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

हिन्दू रिव्यू जून 2022, डाउनलोड करें मंथली करेंट अफेयर PDF (Download The Hindu Monthly Current Affair PDF in Hindi)

भारत के ध्वजवाहक स्टार शटलर पीवी सिंधु और पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह थे। दो बार की ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट पीवी सिंधु लगातार दूसरे कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की ध्वजवाहक रहीं। उनके बाद दूसरे ध्वजवाहक टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक दिलाने वाले मनप्रीत सिंह रहे। सिंधु कॉमनवेल्थ में भी गोल्ड और सिल्वर मेडल जीत चुकी हैं।

मुख्य बिंदु

  • कॉमनवेल्थ ओपनिंग सेरेमनी को इंग्लैंड के प्रिंस चार्ल्स ने संबोधित किया। इसी के साथ गेम्स की भी विधिवत रूप से शुरुआत हो चुकी है। अब 11 दिनों तक दुनिया के 72 देशों के एथलीट्स अपना जलवा बिखेरते दिखाई देंगे। 
  • कॉमनवेल्थ गेम्स 28 जुलाई से 8 अगस्त तक चलेंगे। इस विशाल खेल आयोजन में लगभग 72 देशों के 5000 से ज्यादा एथलीट भाग लेने जा रहे हैं। 
  • भारत की ओर से 200 से ज्यादा खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। पिछली बार 2018 गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने कुल 26 गोल्ड, 20 सिल्वर और 20 ब्रॉन्ज मेडल जीते थे।

Current Affairs One Liners June 2022 in Hindi: डाउनलोड करें जून 2022 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तर की PDF, Download Free PDF in Hindi

International Tiger Day 2022: जानें क्यों मनाया जाता है विश्व बाघ दिवस, क्या है इसका इतिहास?

about - Part 1789_9.1

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस (International Tiger Day) हर साल 29 जुलाई को मनाया जाता है। वैश्विक स्तर पर बाघों के संरक्षण व उनकी लुप्तप्राय हो रही प्रजाति को बचाने के लिए जागरूकता फैलाना ही इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य है। इसका लक्ष्य बाघों के प्राकृतिक आवासों की रक्षा के लिए एक वैश्विक प्रणाली को बढ़ावा देना और बाघ संरक्षण के मुद्दों के लिए जन जागरूकता और समर्थन बढ़ाना है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

हिन्दू रिव्यू जून 2022, डाउनलोड करें मंथली करेंट अफेयर PDF (Download The Hindu Monthly Current Affair PDF in Hindi)

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस 2022: थीम

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस 2022 के लिए इस वर्ष का विषय “India launches Project Tiger to revive the tiger population” “बाघों की आबादी को बढ़ाने के लिए भारत ने प्रोजेक्ट टाइगर लॉन्च किया” है। वे उन पहलों का समर्थन करते हैं जो बाघों की सुरक्षा के लिए क्षेत्रीय लोगों के साथ सहयोग करती हैं और अवैध शिकार और अवैध व्यापार के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई करती हैं।

वर्ल्ड टाइगर डे का इतिहास 

वर्ल्ड टाइगर डे की शुरुआत साल 2010 से हुई जब इसे रूस में सेंट पीटर्सबर्ग टाइगर समिट में मान्यता दी गई थी। सभी इस बात से हैरान थे जब एक रिपोर्ट से पता चला कि सभी बाघों में से 97% गायब हो गए है, वैश्विक परिदृश्य में सिर्फ 3,900 बाघ ही जीवित हैं।

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस: महत्व

WWF विशेषज्ञों के मुताबिक, पिछले 100 सालों में दुनिया-भर में लगभग 97 फीसदी जंगली बाघों आबादी घट गई है। एक सदी पहले लगभग 100,000 बाघों की तुलना में वर्तमान में केवल 3,000 बाघ जीवित हैं। वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फंड (WWF), इंटरनेशनल फंड फॉर एनिमल वेलफेयर (IFAW) और स्मिथसोनियन कंजर्वेशन बायोलॉजी इंस्टीट्यूट (SCBI) सहित कई अंतरराष्ट्रीय संगठन भी जंगली बाघों के संरक्षण में लगे हुए हैं।

बाघ कितने प्रकार के हैं?

बाघ अलग-अलग रंगों के होते हैं जैसे सफेद बाघ, काली धारियों वाला सफेद बाघ, काली धारियों वाला भूरा बाघ और गोल्डन टाइगर और उन्हें चलते हुए देखना एक अद्भुत नजारा हो सकता है। अब तक बाली टाइगर, कैस्पियन टाइगर, जावन टाइगर और टाइगर हाइब्रिड ऐसी प्रजातियां हैं जो विलुप्त हो चुकी हैं।

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

  • विश्व वन्यजीव कोष मुख्यालय: ग्लैंड, स्विट्जरलैंड;
  • विश्व वन्यजीव कोष की स्थापना: 29 अप्रैल 1961;
  • विश्व वन्यजीव कोष निदेशक: मार्को लैम्बर्टिनी (महानिदेशक);
  • वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फंड के संस्थापक: प्रिंस फिलिप, ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग।

Current Affairs One Liners June 2022 in Hindi: डाउनलोड करें जून 2022 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तर की PDF, Download Free PDF in Hindi

राजस्थान में खुलेगा पहला महिला बैंक

about - Part 1789_12.1

राजस्थान सरकार ने हाल ही में ‘राजस्थान महिला निधि’ नामक केवल महिला संचालित सहकारी बैंक स्थापित करने हेतु तेलंगाना सरकार के स्त्री निधि क्रेडिट सहकारी संघ के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। जहां राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद की महिलाओं को आसानी से ऋण मिल सकेगा। यह उनके उद्यमों को समर्थन देकर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देगा। 

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

हिन्दू रिव्यू जून 2022, डाउनलोड करें मंथली करेंट अफेयर PDF (Download The Hindu Monthly Current Affair PDF in Hindi)

तेलंगाना की स्त्री निधि की तर्ज पर राजस्थान महिला निधि की स्थापना की जाएगी। ग्रामीण विकास मंत्री रमेश चंद मीणा की उपस्थिति में राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) की मिशन निदेशक मंजू राजपाल और स्त्री निधि प्रबंध निदेशक जी. विद्या सागर रेड्डी के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

महिला निधि के बारे में:

महिला निधि राज्य में महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों को उनके उद्यमों के लिए समय पर ऋण की सुविधा प्रदान करके उन्हें मजबूत करेगी। संस्था पूरी तरह से महिलाओं द्वारा संचालित की जाएगी और औपचारिक बैंकिंग प्रणाली के पूरक निकाय के रूप में कार्य करेगी। इससे बैंकों में लंबित ऋण आवेदनों की संख्या में भी कमी आने की उम्मीद है।

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

  • राजस्थान राज्यपाल: कलराज मिश्रा;
  • राजस्थान राजधानी: जयपुर;
  • राजस्थान के मुख्यमंत्री: अशोक गहलोत।

Current Affairs One Liners June 2022 in Hindi: डाउनलोड करें जून 2022 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तर की PDF, Download Free PDF in Hindi

नोबेल विजेता डेविड ट्रिंबल का निधन

about - Part 1789_15.1

उत्तरी आयरलैंड के पूर्व प्रथम मंत्री और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता डेविड ट्रिंबल का सोमवार को 77 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। ट्रिंबल को उत्तरी आयरलैंड में खूनी हिंसा को शांत करने और 1998 की गुड फ्राइडे डील का भी वास्तुकार माना जाता है। उन्होंने उत्तरी आयरलैंड में यूके से अलग होने के लिए चल रही हिंसा को शांत किया था जिसके लिए ट्रिंबल को नोबेल शांति पुरस्कार भी दिया गया। 

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

हिन्दू रिव्यू जून 2022, डाउनलोड करें मंथली करेंट अफेयर PDF (Download The Hindu Monthly Current Affair PDF in Hindi)

उत्तरी आयरलैंड में 30 वर्षों के दौरान हुई हिंसा में 3600 से अधिक लोगों की जान गई थी। आइरिश नेशनलिस्ट यूके से अलग होने की मांग पर हिंसा करने लगे थे।  डेविड ट्रिंबल दोनों पक्षों से बातचीत कर एक पीस डील को सामने लेकर आये जिसे गुड फ्राइडे डील भी कहते है। इस पीस डील ने 30 साल के संघर्ष को ख़त्म करने में अहम भूमिका निभाई थी।

Current Affairs One Liners June 2022 in Hindi: डाउनलोड करें जून 2022 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तर की PDF, Download Free PDF in Hindi

रक्षा मंत्रालय ने iDEX पहल के तहत रक्षा नवाचार के लिए 100वें अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

about - Part 1789_18.1

रक्षा मंत्रालय ने ‘आईडेक्स’ नामक एक ढांचे के तहत रक्षा नवाचार के लिए 100 वें अनुबंध पर हस्ताक्षर किए, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2018 में शुरू किया था। रक्षा उत्कृष्टता के लिए नवाचार (आईडेक्स) रक्षा उत्पादन विभाग की प्रमुख पहल है तथा इसे रक्षा नवाचार में शामिल स्टार्ट-अप और ऐसी अन्य संस्थाओं को प्रोत्साहित करने हेतु शुरू किया गया था। आईडेक्स पहल रक्षा नवोन्मेष संगठन (डीआईओ) द्वारा क्रियान्वित की जा रही है जिसकी स्थापना रक्षा उत्पादन विभाग के तहत की गई थी।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

हिन्दू रिव्यू जून 2022, डाउनलोड करें मंथली करेंट अफेयर PDF (Download The Hindu Monthly Current Affair PDF in Hindi)

मुख्य बिंदु

  • iDEX को DIO द्वारा वित्तपोषित तथा प्रबंधित किया जाता है और यह DIO की कार्यकारी शाखा के रूप में कार्य करता है। DIO कंपनी अधिनियम 2013 की धारा 8 के तहत पंजीकृत एक ‘गैर-लाभकारी’ कंपनी है।
  • इसके दो संस्थापक सदस्य हिंदुस्तान एयरोनाटिक्स लिमिटेड (HAL) और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (DPSU) हैं।  हिंदुस्तान एयरोनाटिक्स लिमिटेड और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड नवरत्न कंपनियाँ हैं।
  • अनुसंधान एवं विकास कार्य को पूरा करने के लिये आकर्षक उद्योगों को वित्तपोषण और अन्य सहायता प्रदान करना। भारत की सामरिक स्वायत्तता को बनाए रखने हेतु रक्षा उपकरणों के निर्माण में आत्मनिर्भरता एक महत्त्वपूर्ण कारक है।

iDEX पहल के बारे में

  • iDEX पहल अप्रैल 2018 में प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई थी।
  • iDEX का उद्देश्य रक्षा एवं एयरोस्पेस से संबंधित समस्याओं का हल निकालने, प्रौद्योगिकी विकसित करने और नवाचार के लिये स्टार्टअप को बढ़ावा देना है। 
  • यह MSME, स्टार्ट-अप्स, व्यक्तिगत इनोवेटर, शोध एवं विकास संस्थानों और अकादमियों को अनुसंधान एवं विकास के लिये अनुदान प्रदान करता है।
  • iDEX चुनौतियों से निपटने के लिए भागीदारों को हैंड होल्डिंग, तकनीकी सहायता और मार्गदर्शन प्रदान करने हेतु  iDEX ने देश में अग्रणी इन्क्यूबेटरों के साथ भागीदारी की है।

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 में अमेरिका ने जीते सबसे ज्यादा पदक, भारत 33वें स्थान पर

about - Part 1789_21.1

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 समाप्त हो चुकी है, जिसका आयोजन संयुक्त राज्य अमेरिका के यूजीन और ओरेगोन में हुआ। यह चैंपियनशिप का 18वां संस्करण था। अमेरिका के खिलाड़ियों ने चैंपियनशिप में बहुत धमाल मचाया और पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया। उसने कुल 33 पदक अपनी झोली में डाले। अमेरिका ने सबसे ज्यादा गोल्ड (13), सिल्वर (9) और ब्रॉन्ज (11) मेडल अपने नाम किए। वहीं, इथियोपिया 10 मेडल जीतकर दूसरे स्थान पर रहा। उसने 4 गोल्ड, 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज पर कब्जा जमाया।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

हिन्दू रिव्यू जून 2022, डाउनलोड करें मंथली करेंट अफेयर PDF (Download The Hindu Monthly Current Affair PDF in Hindi)

मुख्य बिंदु

  • महिलाओं की 4 गुणा 400 मीटर रिले दौड़ का स्वर्ण पदक अमेरिका ने जीता। 400 मीटर बाधा दौड़ में रिकॉर्ड बनाने वालीं सिडनी मैक्लॉगलिन के नेतृत्व में अमेरिका ने विश्व चैंपियनशिप में रिकॉर्ड 33वां पदक जीता है।
  • विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 13 स्वर्ण, 9 रजत और 11 कांस्य सहित कुल 33 पदक जीतकर अमेरिका पहले स्थान पर रहा। 
  • वहीं भारत ने इस चैंपियनशिप में एकमात्र रजत पदक जीता। भारत पदक तालिका में 33वें स्थान पर रहा। 
  • वहीं, 4 स्वर्ण, 4 रजत और 2 कांस्य पदक लेकर इथोपिया दूसरे तथा दो स्वर्ण, 7 रजत और एक कांस्य पदक जीतकर जमैका तीसरे नंबर पर रहा।

Current Affairs One Liners June 2022 in Hindi: डाउनलोड करें जून 2022 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तर की PDF, Download Free PDF in Hindi

अनुराग ठाकुर ने भारतीय राष्ट्रपतियों की दुर्लभ तस्वीरों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तकों का किया विमोचन

about - Part 1789_24.1

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने तीन पुस्तकों का विमोचन किया। जिसमें निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके पहले के राष्ट्रपतियों की कुछ दुर्लभ तस्वीरों को प्रदर्शित किया गया है। राष्ट्रपति भवन के तरफ से किए गए एक ट्वीट के अनुसार, राष्ट्रपति भवन में एक समारोह के दौरान पुस्तकों का विमोचन किया गया। किताबों की पहली प्रतियां निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में राष्ट्रपति कोविंद को भेंट की गई।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

हिन्दू रिव्यू जून 2022, डाउनलोड करें मंथली करेंट अफेयर PDF (Download The Hindu Monthly Current Affair PDF in Hindi)

3 किताबों के बारे में:

पहली किताब: मूड्स, मोमेंट्स और मेमोरीज पुस्तक में 1950-2017 के दौरान भारत के पूर्व राष्ट्रपतियों की दुर्लभ तस्वीरों का संग्रह किया गया है। 

दूसरी किताब: द फर्स्ट सिटीजन शीर्षक में राष्ट्रपति कोविंद के कार्यकाल के चित्रमय रिकार्ड है। 

तीसरी किताब: इंटरप्रेटिंग ज्योमेट्री- फ्लोरिंग आफ राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति भवन में अद्वितीय फ्लोरिंग पैटर्न विकसित करने के लिए इस्तेमाल किए गए ज्योमेट्री का विश्लेषण किया गया है। 

बॉब राफेलसन का 89 वर्ष की उम्र में निधन

about - Part 1789_26.1

‘द मोंकीज’ के सह-निर्माता और फिल्म ‘फाइव इजी पीसेज’ के निर्देशक बॉब राफेलसन का निधन हो गया है। बॉब राफेलसन का 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया। राफेलसन, एक लेखक, निर्देशक और निर्माता के रूप में अमेरिकी फिल्म जगत में एक बड़ी हस्ती थे और द मंकीज टेलीविजन शो के सह-निर्माता के रूप में उन्होंने काम किया।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

हिन्दू रिव्यू जून 2022, डाउनलोड करें मंथली करेंट अफेयर PDF (Download The Hindu Monthly Current Affair PDF in Hindi)

राफेलसन ने हॉलीवुड स्टार जैक निकोलसन के साथ फाइव इजी पीसेस और द किंग ऑफ मार्विन गार्डन्स सहित सात फिल्मों में सहयोग किया। राफेलसन ने कई एपिसोड का निर्देशन किया और एक निर्माता और ईपी के रूप में काम किया। उन्हें दो शो में लेखन का क्रेडिट भी मिला। राफेलसन ने साल 1987 की फिल्म ब्लैक विडो का निर्देशन किया। बॉब राफेलसन का जन्म न्यूयॉर्क शहर में हुआ था। 

Current Affairs One Liners June 2022 in Hindi: डाउनलोड करें जून 2022 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तर की PDF, Download Free PDF in Hindi

रोशनी नादर लगातार दूसरे साल भारत की सबसे अमीर महिला

about - Part 1789_29.1

एचसीएल टेक्नोलॉजीज की चेयरपर्सन रोशनी नादर मल्होत्रा ​​ने 2021 में अपने नेटवर्थ में 54 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 84,330 करोड़ रुपये के साथ भारत में सबसे अमीर महिला के रूप में अपना स्थान बरकरार रखा है। रोशनी नादर की कुल संपत्ति 84,330 करोड़ रुपये है। कोटक प्राइवेट बैंकिंग-हुरुन सूची के अनुसार, फाल्गुनी नायर, जिन्होंने लगभग एक दशक पहले ब्यूटी प्रोडक्ट्स ब्रांड नायका शुरू करने के लिए अपने इंवेस्टमेंट बैंकिंग करियर को छोड़ दिया था। फाल्गुनी नायर 57,520 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ सबसे अमीर सेल्फ-मेड महिला के रूप में उभरी हैं।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

हिन्दू रिव्यू जून 2022, डाउनलोड करें मंथली करेंट अफेयर PDF (Download The Hindu Monthly Current Affair PDF in Hindi)

100 महिलाओं की सूची में केवल तीन भारतीय महिलाएं हैं, जिन्हें भारत में जन्मी या पली-बढ़ी के रूप में परिभाषित किया गया है, जो सक्रिय रूप से अपने व्यवसायों का प्रबंधन कर रही हैं या सेल्फ-मेड हैं। इन 100 महिलाओं की संचयी संपत्ति एक वर्ष में 53 प्रतिशत बढ़कर 2021 में 4.16 लाख करोड़ रुपये हो गई है, जो 2020 में 2.72 लाख करोड़ रुपये थी और अब वे भारत के नाममात्र सकल घरेलू उत्पाद में 2 प्रतिशत का योगदान करती हैं।

भारत की शीर्ष 10 सबसे अमीर महिलाओं की सूची

रैंक नाम कंपनी वेल्थ/नेट वर्थ (INR)
 1  रोशनी नादर मल्होत्रा  HCL  84, 330 करोड़ (wealth)
 2  फाल्गुनी नायरी  Nykaa  57,520 करोड़ (wealth)
 3  किरण मजूमदार शॉ  Biocon  29,030 करोड़ (wealth)
 4  नीलिमा मोटापार्टी  Divi’s Laboratories  28,180 करोड़ (wealth)
 5  राधा वेम्बु  Zoho  26, 260 करोड़ (wealth)
 6 लीना गांधी तिवारी  USV  24,280 करोड़ (wealth)
 7  अनु आगा और मेहर पुदुमजी  Thermax  14,530 करोड़ (wealth)
 8  नेहा नरखेड़े  Confluent  13,380 करोड़ (wealth)
 9  वंदना लाली  Dr Lal PathLabs  6,810 करोड़ (wealth)
10 रेणु मुंजाली  Hero FinCorp  6,620 करोड़ (wealth)

Current Affairs One Liners June 2022 in Hindi: डाउनलोड करें जून 2022 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तर की PDF, Download Free PDF in Hindi

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me