पीएम मोदी ने लॉन्‍च की 5G सर्विस

about | - Part 1577_3.1

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में 5G सर्विस लॉन्च कर दी है। देश में 5G सेवा शुरू होने के बाद संचार क्रांति के एक नए युग की शुरुआत हो गई है। दिल्ली, मुंबई और अहमदाबाद समेत देश के 13 शहरों में आज से 5G सर्विस की सेवा उपलब्ध हो गई है। इससे सीम लेस कवरेज (seamless coverage), हाई डाटा रेट, लो लेटेंसी और अत्यधिक विश्वसनीय संचार प्रणाली की सुविधा मिलेगी। प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली के प्रगति मैदान में 5G सर्विस की लॉन्चिंग कर दी है। इस दौरान पीएम मोदी के साथ दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव, रिलायंस कंपनी के मुकेश अंबानी और भारती एंटरप्राइजेज के अध्यक्ष सुनील भारती मौजूद रहे।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

भारत में 5G सेवाओं पर खर्च होने वाली राशि के साल 2035 तक 450 बिलियन अमरीकी डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है। अल्ट्रा-हाई-स्पीड इंटरनेट का समर्थन करने में सक्षम, पांचवीं पीढ़ी या 5G सेवा से भारतीय समाज एक परिवर्तनकारी शक्ति के रूप में नए आर्थिक अवसरों और सामाजिक लाभों को प्राप्त करेगा, ऐसी उम्मीद है। पीएम मोदी ने देश में 5जी सर्विस की लॉन्चिंग के मौके पर कहा कि डिजिटल इंडिया ने हर नागरिक को एक जगह दी है। यहां तक ​​कि छोटे से छोटे रेहड़ी वाले भी यूपीआई की सुविधा का उपयोग कर रहे हैं। प्रौद्योगिकी और दूरसंचार में विकास के साथ, भारत चौथी औद्योगिक क्रांति का नेतृत्व करेगा।

 

पीएम मोदी ने 5G सर्विस लॉन्चिंग कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि हमने चार पिलर्स पर चार दिशाओं में एक साथ फोकस किया है। पहला है ‘डिवाइस की कीमत’, दूसरा है ‘डिजिटल कनेक्टिविटी’, तीसरा है ‘डेटा की कीमत’, चौथा और सबसे जरूरी ‘डिजिटल फर्सट’ की की सोच है। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि नया भारत, टेक्नॉलजी का सिर्फ कन्ज्यूमर बनकर नहीं रहेगा बल्कि भारत उस टेक्नॉलजी के विकास में उसके कार्यान्वयन में एक्टिव भूमिका निभाएगा। भविष्य की वायरलेस टेक्नॉलजी को डिजाइन करने में उस से जुड़ी मैन्यूफक्चरिंग में भारत की बड़ी भूमिका होगी।

Find More National News HereSupreme Court Judgement on safe and legal abortion_80.1

 

 

भारतीय महिला अधिकार कार्यकर्ता को मिला ‘चेंजमेकर’ अवॉर्ड

about | - Part 1577_6.1

भारत की एक महिला अधिकार कार्यकर्ता को ‘चेंजमेकर अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया है। यह संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) पुरस्कारों में से एक हैं। महिला को यह पुरस्कार लिंग आधारित हिंसा और असमानता के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए दिया गया है। महिला ने इसके लिए देशभर में कम से कम 3,800 किलोमीटर की यात्रा की।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

महिला अधिकार कार्यकर्ता सृष्टि बख्शी को लिंग आधारित हिंसा का सामना करने और सार्वजनिक स्थानों तक सुरक्षित पहुंच बनाने की वकालत करने के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस पुरस्कार के लिए दुनिया के 150 देशों से तीन हजार आवेदन आए थे।

 

मुख्य बिंदु

  • बख्शी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक 12 राज्यों से गुजरते हुए 3,800 किलोमीटर की पैदल यात्रा की।
  • इस दौरान उन्होंने न केवल महिलाओं के खिलाफ हिंसा की वजहों के बारे में जागरूकता पैदा की बल्कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए डिजिटल और वित्तीय साक्षरता के लिए सौ से ज्यादा वर्कशॉप्स का आयोजन किया।
  • उनकी पैदल यात्रा पर ‘वीओएमबी: वूमेन ऑफ माय बिलियन’ नामक डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी बनी है, जो आज भारतीय महिलाओं की वास्तविकताओं को उजागर करती है। यह डॉक्यूमेंट्री फिल्म 2021 में लॉन्च की गई थी।

Find More Awards News Here68th National Film Awards presented by President Droupadi Murmu_70.1

डॉ अंबेडकर पर शशि थरूर की अगली जीवनी

about | - Part 1577_9.1

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने अगले महीने बीआर अंबेडकर की जीवनी लिखने की घोषणा की। पुस्तक एलेफ द्वारा प्रकाशित की जाएगी और यह महान नेता के जीवन और समय के बारे में जानकारी प्रदान करेगी।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

अंबेडकर के जीवन से संबंधित प्रमुख बिंदु

  • पुस्तक दिग्गज राजनेताओं और स्वतंत्रता सेनानियों, जवाहरलाल नेहरू और महात्मा गांधी के साथ नेता के विवादों को दिखाएगी।
  • किताब का नाम ‘अंबेडकर : ए लाइफ’ रखा जाएगा।
  • शशि थरूर इस सवाल का जवाब इस किताब के जरिए देने का दावा करते हैं कि अंबेडकर आधुनिक समय के सबसे महान भारतीय थे या नहीं।
  • पुस्तक समाज में दूर करने के लिए अंबेडकर द्वारा सामना किए गए “अपमान और बाधाओं” पर जोर देगी।

 

बी आर अंबेडकर के बारे में

 

भीमराव रामजी अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को हुआ था। वह एक भारतीय न्यायविद, अर्थशास्त्री, समाज सुधारक और राजनीतिक नेता थे, जिन्होंने भारत के संविधान का मसौदा तैयार करने वाली समिति का नेतृत्व किया था। साल 1990 में, उन्हें भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बॉम्बे हाई कोर्ट में वकालत करते हुए उन्होंने अछूतों की शिक्षा को बढ़ावा दिया और उनके उत्थान का प्रयास किया। इसके लिए पहला कदम केंद्रीय संस्था बहिष्कृत हितकारिणी सभा की स्थापना करना था। इसका उद्देश्य शिक्षा, सामाजिक-आर्थिक सुधार और दलितों के कल्याण को बढ़ावा देना था।

 

Find More Books and Authors Here
English translation of 'Lata: Sur-Gatha' to release in January 2023_90.1

International Coffee Day: अंतरराष्ट्रीय कॉफी दिवस क्यों मनाया जाता है?

about | - Part 1577_12.1

अंतरराष्ट्रीय कॉफी दिवस प्रतिवर्ष 01 अक्टूबर को मनाया जाता है। अंतरराष्ट्रीय कॉफी दिवस प्रत्येक साल उन सभी लोगों के प्रयासों को पहचानने हेतु मनाया जाता है, जो कॉफी व्यवसाय से जुड़े हैं। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य कॉफी पेय को बढ़ावा देना है। इस दिवस का मुख्य उद्देश्य उन सभी लोगों को प्रति आदर सम्मान व्यक्त करना है जो खेत से दुकान तक कॉफी को पहुंचाने हेतु बहुत ही कड़ी मेहनत करते हैं। अंतरराष्ट्रीय कॉफी संगठन ने साल 2015 में इटली के मिलान में पहला विश्व कॉफी दिवस आयोजित किया था।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

अंतर्राष्ट्रीय कॉफी दिवस का महत्व

 

अंतर्राष्ट्रीय कॉफी दिवस को मनाने के पीछे कॉफी की खेती करने वाले हजारों लाखों किसानों को समर्थन करना है। उनकी आजीविका का मुख्य स्रोत कॉफी ही होता है और कॉफी दिवस को मनाने का उद्देश्य और महत्व यह है कि कॉफी की खेती करने वाले किसानों के आय को एक मजबूती देना, उनके बीच आने वाली मुसीबतों को दुनिया के सामने उजागर करना, और कॉफी के उद्दयोग को बढ़ावा देना है।

 

अंतर्राष्ट्रीय कॉफी दिवस का इतिहास

 

साल 1963 में लंदन स्थित अंतर्राष्ट्रीय कॉफी संगठन ने पहली बार इंटरनेशनल कॉफी डे के तौर पर 1 अक्टूबर 2015 को घोषित किया था। तब से लेकर हर साल इस दिन को पूरी दुनिया में पुरे उत्साह के साथ 1 अक्टूबर को मनाया जाता है। यह दिन विश्वभर में कॉफी किसानों के मुद्दों के बारे में जागरूकता पैदा करने हेतु भी मनाया जाता है। यह संगठन कॉफी और इसके रणनीतिक दस्तावेज के डेवलपमेंट से जुड़े मामलों को देखता है। कई सारे देश अपने-अपने देश में अलग-अलग राष्ट्रीय कॉफी दिवस मनाते हैं।

 

Find More Important Days HereInternational Translation Day 2022: 30th September_90.1

राष्ट्रपति पुतिन ने 4 यूक्रेनी क्षेत्रों के विलय की घोषणा की

about | - Part 1577_15.1

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के कई हिस्सों को रूस में मिलाने की घोषणा की। व्लादिमीर पुतिन ने रूस द्वारा 4 यूक्रेनी क्षेत्रों के अनुबंध की घोषणा की है। इसके लिए क्रेमलिन में एक आयोजन किया गया। इस बीच पश्चिमी देश उन पर अंतरराष्ट्रीय कानूनों को धता बताने का आरोप लगा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि रूस उसका हिस्सा बने इन नए इलाकों की रक्षा के लिए हरसंभव कदम उठाएगा।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

इस बीच पुतिन ने यूक्रेन से बातचीत के लिए साथ बैठने का आग्रह भी किया। हालांकि, उन्होंने आगाह किया कि मॉस्को रूस में शामिल किए गए उसके हिस्सों को नहीं छोड़ेगा। जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम में व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के चार राज्यों का अपने देश में मिला लिया। इन शहरों के नाम डोनेट्स्क, लुहान्स्क, जापोरिज्जिया और खेरसॉन बताए जा रहे हैं। पुतिन ने क्रेमलिन में एक हस्ताक्षर करके इन इलाकों को अपने अधिग्रहित किया। पुतिन ने इन राज्यों में प्रमुखों की भी नियुक्ति कर दी है।

 

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने क्या कहा?

 

इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि रूस की इस हरकत के बाद हम फास्ट ट्रैक नाटो (NATO) सदस्यता के लिए कोशिशें तेज करने जा रहे हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में जेलेंस्की ने कहा कि हम पहले ही नाटो के मानकों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता साबित कर चुके हैं।

 

पृष्ठभूमि

 

गौरतलब है कि यूक्रेन पर फरवरी में हमला शुरू करने से एक दिन पहले पुतिन ने डोनबास क्षेत्र के डोनेत्स्क और लुहांस्क को गणराज्य घोषित किया था। मौजूदा समय में यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र के स्थल जापोरिज्जिया के आसपास समेत सभी चार क्षेत्रों में भयंकर लड़ाई जारी है। रूस ने साल 2014 में यूक्रेन के क्रीमिया प्रायद्वीप के विलय की प्रक्रिया को दोहराते हुए ही इन चारों प्रांतों का विलय किया है।

 

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

 

  • रूस की राजधानी: मास्को
  • यूक्रेन की राजधानी: कीव
  • रूस के राष्ट्रपति: व्लादिमीर पुतिन
  • यूक्रेन के राष्ट्रपति: वलोडिमिर ज़ेलेंस्की
  • यूक्रेन का गठन: 24 अगस्त 1991

Find More International NewsEurozone Inflation Hits At 10%, A new High_70.1

गुरुग्राम में बनेगा विश्व का सबसे बड़ा सफारी पार्क

about | - Part 1577_18.1

हरियाणा के गुरुग्राम और नूह जिलों की अरावली पर्वत शृंखला में पड़ने वाले लगभग 10 हजार एकड़ क्षेत्र में विश्व का सबसे बड़ा सफारी पार्क स्थापित किया जाएगा। वर्तमान में अफ्रीका के बाहर सबसे बड़ा क्यूरेटेड सफारी पार्क शारजाह में है। फरवरी 2022 में खोले गए इस पार्क का क्षेत्रफल करीब दो हजार एकड़ है। प्रस्तावित अरावली पार्क आकार इससे पांच गुना होगा। बता दें कि केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण ने इसके लिए क्षेत्र का मूल्यांकन अध्ययन किया और इस तरह के पार्क की स्थापना की तकनीकी व्यवहार्यता से सहमत हो गया है।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

अरावली पर्वत की इस परियोजना में एक बड़ा हर्पेटेरियम, एवियरी, बर्ड पार्क, बिग कैट्स के चार जोन, शाकाहारी जानवरों के लिए एक बड़ा क्षेत्र होगा। साथ ही विदेशी पशु पक्षियों के लिए एक क्षेत्र, एक अंडरवाटर वर्ल्ड, नेचर ट्रेल्स, विजिटर, टूरिज्म जोन, बॉटनिकल गार्डन, बायोमेस, इक्वाटोरियल, ट्रॉपिकल, कोस्टल, डेजर्ट होंगे। परियोजना के लिए एक अंतरराष्ट्रीय ईओआई मंगाई गई थी और ऐसी सुविधाओं के डिजाइन व संचालन में अंतरराष्ट्रीय अनुभव वाली दो कंपनियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।

 

Find More State In News HereUttar Pradesh govt gives nod to Bundelkhand's first tiger reserve_90.1

कजाखस्तान ने राजधानी का नाम नूर-सुल्तान से वापस अस्ताना में बदला

about | - Part 1577_21.1

कजाखस्तान ने अपने देश की राजधानी नूर सुल्तान का नाम बदल दिया है। नूर सुल्तान को अब अस्ताना के नाम से जाना जाएगा। दरअसल, पहले नूर सुल्तान को अस्ताना के नाम से ही जाना जाता था। ऐसे में देश की राजधानी की नाम बदलने की बहुत पहले से मांग की जा रही थी। अब कजाखस्तान के राष्ट्रपति ने राजधानी का नाम बदलने और अपने कार्यकाल को बढ़ाकर सात साल करने के संविधान संशोधनों पर हस्ताक्षर कर दिए हैं।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

कजाखस्तान की संसद ने राष्ट्रपति का कार्यकाल बढ़ा कर सात वर्ष करने और देश की राजधानी का नाम बदलने से संबंधित संविधान संशोधनों को शुक्रवार को आम सहमति से पारित कर दिया था। संविधान संशोधनों के तहत राष्ट्रपति का कार्यकाल मौजूदा पांच साल से बढ़ा कर सात वर्ष किया गया है, लेकिन यह राष्ट्रपति के दूसरे कार्यकाल पर भी रोक लगाता है। संसद में देश की राजधानी का नाम नुर-सुल्तान से बदलकर फिर से अस्ताना किये जाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया।

 

कजाखस्तान के राजधानी का नाम

अस्ताना या नूर सुल्तान कजाखस्तान की राजधानी होने के साथ देश का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। इसे सोवियत संघ के जमाने में साल 1961 तक अकमोलिंस्क और उसके बाद साल 1990 तक त्सेलिनोग्राद के नाम से भी जाना जाता था। कजाखस्तान की आजादी के बाद इसे साल 1998 तक अकमोला के नाम से ही बुलाया गया। यह शहर चारों तरफ से अकमोला प्रांत से घिरा हुआ है, लेकिन प्रशासनिक रूप से इसे अलग संघीय शहर का दर्जा मिला हुआ है।

 

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

 

  • कजाकिस्तान के राष्ट्रपति: कसीम-जोमार्ट तोकायेव;
  • कजाकिस्तान मुद्रा: कजाकिस्तान टेन।

Find More International NewsSaudi Arabia Crown Prince Mohammed bin Salman appointed as prime minister_90.1

विश्व शाकाहारी दिवस 2022: इतिहास और महत्व

about | - Part 1577_24.1

विश्व शाकाहार दिवस (World Vegetarian Day) प्रतिवर्ष 1 अक्टूबर को पूरे विश्व में मनाया जाता है। इस दिवस पर लोगों को एक दिन मांस को छोड़कर केवल शाकाहारी भोजन खाने का आह्वान किया जाता है। यह दिन मनुष्यों, गैर-मानव जानवरों और प्राकृतिक पर्यावरण के लिए शाकाहार के लाभों को फैलाने के लिए मनाया जाता है। शाकाहारी दिवस सामान्य रूप से शाकाहारी आहार और शाकाहार के लाभों को बढ़ावा देने का एक अवसर है।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

विश्व शाकाहार दिवस का उद्देश्य?

शाकाहारी आहार सब्जियों, बीज, फलियां, फल, नट्स और अनाज पर केंद्रित होता है। इसमें अंडे, डेयरी और शहद जैसे पशु उत्पाद भी शामिल होते हैं, जो किसी जानवर की मृत्यु या उसके मांस की खपत के बिना प्राप्त किए जाते हैं। विश्व शाकाहारी दिवस लोगों को पशु उत्पादों को छोड़ने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए पर्यावरणीय विचारों, पशु कल्याण और व्यक्तिगत स्वास्थ्य लाभों पर जोर देने के लिए मनाया जाता है। यह दिन जानवरों के जीवन को बचाने और पृथ्वी को संरक्षित करने में मदद करने के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए भी मनाया जाता है।

 

विश्व शाकाहारी दिवस क्यों मनाते हैं?

 

विश्व शाकाहारी दिवस शाकाहार की उपलब्धियों और लाभों का जश्न मनाता है और लोगों को शाकाहारी जीवन शैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करता है। इसकी स्थापना के बाद से, विश्व शाकाहारी दिवस पूरी दुनिया में मनाया जाता रहा है। विश्व शाकाहारी दिवस आम जनता के बीच शाकाहार को बढ़ावा देने और पशुधन उत्पादन में शामिल क्रूरता के बारे में जागरूकता बढ़ाने का भी एक अवसर है।

 

विश्व शाकाहारी दिवस: इतिहास

 

विश्व शाकाहारी दिवस (World Vegetarian Day) 01 अक्टूबर, 1977 में पहली बार ‘यूके वेगन सोसाइटी’ ने मनाया था। साल 1944 में ‘वेगन सोसायटी’ की स्थापना हुई थी। जिसकी 50 वीं वर्षगांठ पर ‘वेगन सोसायटी’ के अध्यक्ष ने अक्टूबर की पहली तारीख को यादगार बनाने और लोगों में शाकाहारी आहार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘शाकाहारी दिवस’ को हर साल मनाने की घोषणा की।

 

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

 

  • अंतर्राष्ट्रीय शाकाहारी संघ की स्थापना: 1908, ड्रेसडेन, जर्मनी;
  • अंतर्राष्ट्रीय शाकाहारी संघ के अध्यक्ष: मार्ली विंकलर।

 

Find More Important Days HereInternational Translation Day 2022: 30th September_90.1

 

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस 2022: जानें इतिहास और महत्व

about | - Part 1577_27.1

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस (International Day Of Older Persons) प्रत्येक वर्ष 01 अक्टूबर को मनाया जाता है। इस अवसर पर अपने वरिष्‍ठ नागरिकों का सम्मान करने एवं उनके सम्बन्ध में चिंतन करना आवश्यक होता है। विश्व में वृद्धों व प्रौढ़ों के साथ होने वाले अन्याय, उपेक्षा और दुर्व्यवहार पर लगाम लगाने के उद्देश्य से इस दिन को चिंहित किया गया है। बचपन से ही हमें घर में शिक्षा दी जाती है कि हमें अपने से बड़ों का सम्मान करना चाहिए। वरिष्ठजन हमारे घर की नींव होते हैं। बुजुर्गों का आशीर्वाद बहुत भाग्य वालों को मिलता है, इसलिए सभी को अपने से बड़ों और वरिष्ठजनों का सम्मान करना चाहिए।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का महत्व

 

दुनियाभर में रह रहे वृद्धों और उम्रदराज लोगों के साथ होने वाले भेदभाव, अपमानजनक व्यवहार, उपेक्षा और अन्याय पर रोक लगाने के उद्देश्य से इस दिवस को मनाया जाता है। इस दिन खासतौर पर कई स्वयंसेवा संस्था विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए देशभर में वृद्धजनों के साथ हो रहे अन्याय को सबके सामने रखकर लोगों में उनके प्रति सम्मान को जगाने के जागरुकता अभियान भी चलाती हैं।

 

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस की थीम

 

इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस की थीम ‘बदलती दुनिया में वृद्धजनों का अनुरूपण’ है। इस विषय को बाधाओं पर काबू पाने और उनके समाधान में सकारात्मक योगदान देने में बुज़र्गों की महत्वपूर्ण भूमिका की याद दिलाने के घोतक के रूप में देखा जा सकता है।

 

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का इतिहास

 

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 14 अक्टूबर 1990 में वृद्धजनों के लिए अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस घोषित किए जाने की बात रखी थी, जिसके बाद से 1 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। इससे पहले दो महत्वपूर्ण घटनाक्रम – वियना अंतर्राष्ट्रीय कार्य योजना और एजिंग पर विश्व सभा थे। इस वृद्ध दिवस के दिन न केवल बुजुर्गों के प्रति उदार होने का संकल्प लेना चाहिए, बल्कि बुजुर्गों की देखभाल की जिम्मेदारी भी समझनी चाहिए। पहली बार 01 अक्टूबर, 1991 को ‘अंतरराष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस’ मनाया गया, जिसके बाद से इसे हर साल इसी दिन मनाया जाता है।

 

Find More Important Days HereInternational Translation Day 2022: 30th September_90.1

 

 

एयरटेल पेमेंट्स बैंक चालू वित्त वर्ष में 1.5 लाख माइक्रो एटीएम लगाएगा

about | - Part 1577_30.1

एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने अपने ग्राहकों को नकदी निकासी की सुविधा के लिए दूसरे श्रेणी के शहरों और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में 1.5 लाख माइक्रो एटीएम लगाना शुरू कर दिया है। यह जानकारी कंपनी ने दी। माइक्रो एटीएम को चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जाएगा। बैंक चरणबद्ध तरीके से अधिक बैंकिंग क्षेत्रों को कवर करने के लिए धीरे-धीरे अपनी सेवा का विस्तार करेगा।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

कंपनी ने बयान में कहा कि बैंक शुरुआत में दूसरे श्रेणी के शहरों और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में डेढ़ लाख इकाइयां स्थापित करेगा। इन क्षेत्रों में आमतौर पर नकद निकासी सेवाओं की उच्च मांग होती है लेकिन एटीएम तक सीमित पहुंच होती है। इसमें कहा गया है कि बैंक, इस पहल के माध्यम से उपयोगकर्ताओं को आसान नकद निकासी तक पहुंच प्रदान करने के लिए पूरे भारत में पांच लाख से अधिक बैंकिंग बिंदुओं के अपने मजबूत नेटवर्क का लाभ उठाएगा।

 

मुख्य बिंदु

 

  • कंपनी की चालू वित्त वर्ष के अंत तक 1.5 लाख माइक्रो एटीएम लगाने की योजना है।
  • एयरटेल पेमेंट्स बैंक अब माइक्रो एटीएम लेनदेन की सुविधा के लिए भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) के राष्ट्रीय वित्तीय स्विच (एनएफएस) के साथ एकीकृत हो गया है।
  • बैंक ने कहा कि हम बैंकिंग सेवाओं को सभी के लिए सुलभ बनाकर वित्तीय रूप से समावेशी भारत के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं।

 

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

 

  • एयरटेल पेमेंट्स बैंक की स्थापना: जनवरी 2017;
  • एयरटेल पेमेंट्स बैंक मुख्यालय: नई दिल्ली;
  • एयरटेल पेमेंट्स बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ: अनुब्रत विश्वास।

 

Find More Business HereAgeas becomes first foreign business to own 74% of an Indian life insurance company_80.1

 

Recent Posts

about | - Part 1577_32.1