पूर्व जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल ने जीता नानसेन पुरस्कार

about | - Part 1571_3.1

पूर्व जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल को हाल ही में नानसेन रिफ्यूजी अवार्ड मिला है। शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त (UNHCR) ने 04 अक्टूबर को पूर्व जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल को सीरिया में शरणार्थी संकट के दौरान उनके ‘नैतिक और राजनीतिक साहस’ के लिए वर्ष 2022 के यूएनएचसीआर ‘नानसेन’ शरणार्थी पुरस्कार से सम्मानित किया।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

साल 2015 और साल 2016 में जब मर्केल चांसलर थीं, जर्मनी ने 1.2 मिलियन से अधिक शरणार्थियों और शरण चाहने वालों का स्वागत किया। UNHCR ने शरण चाहने वालों की रक्षा के लिए मर्केल के दृढ़ संकल्प को मान्यता दी, जिससे उन्हें युद्ध का सामना करने के बाद जीवित रहने और पुनर्निर्माण में मदद मिली। 10 अक्टूबर, 2022 को जिनेवा, स्विट्जरलैंड में आयोजित एक समारोह में मर्केल और अन्य विजेताओं को नानसेन पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

नानसेन पुरस्कार क्या है?

 

शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र के उच्चायुक्त (UNHCR) द्वारा हर साल नानसेन पुरस्कार किसी व्यक्ति, समूह या संगठन को शरणार्थियों, स्टेटलेस या विस्थापित लोगों की सहायता के लिए उनके योगदान की मान्यता में प्रदान किया जाता है। यह साल 1954 में शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र के पहले उच्चायुक्त, आर्कटिक खोजकर्ता और मानवतावादी फ्रिड्टजॉफ नानसेन के सम्मान में बनाया गया था। यह पुरस्कार पाने वाले पहले व्यक्ति एलेनोर रूजवेल्ट हैं। अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका, एशिया और मध्य पूर्व के लिए क्षेत्रीय पुरस्कार 2017 से प्रदान किए जा रहे हैं।

 

Find More Awards News Here

 

 

अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर में पहाड़ियों को एसटी का दर्जा देने की घोषणा की

about | - Part 1571_5.1

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राजौरी में मेगा रैली को संबोधित करते हुए पहाड़ी, गुर्जर और बकरवाल को जल्द आरक्षण का घोषणा किया है। अमित शाह ने कहा कि लोगों ने गुर्जर और बकरवाल भाइयों को उकसाना शुरू कर दिया है। राजौरी में रैली के दौरान अमित शाह ने कहा कि मेरा वादा है कि पहाड़ी भी आएंगे और गुर्जर बकरवाल का एक फीसदी भी कम नहीं होगा।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

जम्मू-कश्मीर में पहाड़ी समुदाय के लोग काफी दिनों से मांग कर रहे हैं कि बारामूला और अनंतनाग जिलों के अलावा पीर पंजाल क्षेत्र के दुर्गम और पिछड़े इलाकों में गुर्जर और बकरवाल की तरह उन्हें भी अनुसूजित जनजाति का दर्जा दिया जाए। हालांकि, गुर्जर और बकरवाल के लोग पहाड़ी समुदाय को एसटी टैग मिलने का विरोध करते हैं। इसका आधार यह है कि पहाड़ी समुदाय कोई एक जातीय समूह नहीं हैं, बल्कि विभिन्न धार्मिक और भाषाई समुदायों का समूह हैं।

 

जम्मू-कश्मीर के राजौरी, हंदवाड़ा, पुंछ और बारामूला सहित कई इलाके में पहाड़ी समुदाय की बड़ी आबादी है। पहाड़ी समुदाय के लोग जम्मू कश्मीर की एक दर्जन से ज्याद विधानसभा सीटों पर प्रभाव रखते हैं। गुर्जर-बकरवाल मुस्लिम समुदाय से हैं जबकि पहाड़ी समुदाय में हिंदू-मुस्लिम दोनों ही है. सीमावर्ती जिलों में 40 फीसदी आबादी पहाड़ी समुदाय की है। मुजफ्फर बेग जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री रह चुके हैं और एक पहाड़ी नेता हैं। वहीं, अप्रैल 1991 से जम्मू-कश्मीर में गुर्जर और बकरवाल समुदाय को एसटी का दर्जा मिला हुआ है। सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश में अनुसूचित जनजातियों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिलता है।

Find More Miscellaneous News Here

about | - Part 1571_6.1

 

केवीआईसी ने 1-15 अक्टूबर तक दिल्ली हाट में स्फूर्ति मेला का आयोजन किया

about | - Part 1571_8.1

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम-एमएसएमई मंत्रालय के अंतर्गत एक संवैधानिक निकाय, खादी और ग्रामोद्योग आयोग, 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर, 2022 तक नई दिल्ली में आईएनए के दिल्ली हाट में एक स्फूर्ति मेले का आयोजन कर रहा है। आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में स्फूर्ति समूह के पारंपरिक उत्पादों की पहली बार राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

स्फूर्ति मेले का उद्देश्य

 

इस स्फूर्ति मेले का उद्देश्य त्यौहारों के मौजूदा समय में नागरिकों के बीच देश भर के पारंपरिक उत्पादों को बढ़ावा देना है। इसके अलावा, यह मेला इन समुदायों के उत्पादों के विपणन और बिक्री के लिए कारीगरों के लिए नए रास्ते भी खोलेगा। इस मेले के थीम पवेलियन में पारंपरिक उत्पादों की निर्माण प्रक्रियाओं का सजीव प्रदर्शन भी आयोजित किया गया है।

 

मुख्य बिंदु

 

  • स्फूर्ति के अंतर्गत पारंपरिक कारीगरों को उनकी आय बढ़ाने के लिए मूल्य वर्धित पारंपरिक उत्पादों के निर्माण के लिए समूहों में संगठित किया जाता है।
  • ये समूह पारंपरिक क्षेत्रों जैसे हथकरघा, हस्तशिल्प, खादी, जूट उद्योग, कृषि-उत्पाद आदि को शामिल करते हैं। भारत सरकार बुनियादी ढांचे के विकास, क्षमता निर्माण, विपणन और डिजाइन को बढ़ावा देने आदि के लिए सहायता प्रदान करती है।
  • अब तक, 498 समूहों को स्फूर्ति के अंतर्गत सहायता प्रदान की गई है। इस पहल से सीधे तौर पर देश के लगभग 3 लाख कारीगरों को लाभ हो रहा है।
  • स्फूर्ति मेले के दौरान, 28 राज्यों के 50 स्फूर्ति समूहों के 100 कारीगर हथकरघा, हस्तशिल्प, खादी, जूट से बने और कृषि प्रसंस्करण के अपने पारंपरिक उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे।
  • इन समुदायों में सोजनी कढ़ाई समुदाय, मेघालय का बेत और बांस समुदाय, कर्नाटक का चन्नापटना खिलौना समूह, राजस्थान का प्राकृतिक डाई समूह, बिहार का मधुबनी चित्रकारी समूह, महाराष्ट्र का कोल्हापुरी पारंपरिक ज्वैलरी समूह, केरल का नारियल समूह, उत्तर प्रदेश का कालीन और दरी समूह, ओडिशा का मोटा अनाज समूह, अरुणाचल प्रदेश के एरी सिल्क खादी समूह सहित कई अन्य समूह शामिल हैं।

Find More Miscellaneous News Here

about | - Part 1571_9.1

 

यूनेस्को ने 50 विशिष्ट भारतीय विरासत वस्त्र शिल्पों की सूची प्रकाशित की

about | - Part 1571_11.1

यूनेस्को ने देश के 50 विशिष्ट और अनुप्रतीकात्मक विरासत वस्त्र शिल्पों (exclusive and iconic heritage textile crafts) की सूची जारी की है। इस सूची में, तमिलनाडु से टोडा कढ़ाई और सुंगड़ी, हैदराबाद से हिमरू बुनाई (Himroo weaves) और ओडिशा के संबलपुर की ‘बंधन और रंजन शैली’ से निर्मित वस्त्र आदि शामिल किए गए हैं।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

कुछ महत्त्वपूर्ण सूचीबद्ध वस्त्र शिल्प

  • तमिलनाडु की टोडा कढ़ाई और सुंगुडी
  • हैदराबाद की हिमरू बुनाई
  • ओडिशा के संबलपुर की बंधा टाई और डाई बुनाई
  • गोवा की कुनबी बुनाई
  • गुजरात की मशरू बुनाई और पटोला
  • महाराष्ट्र की हिमरू
  • पश्चिम बंगाल की गरद-कोरियल
  • कर्नाटक की इलकल और लंबाडी या बंजारा कढ़ाई
  • तमिलनाडु की सिकलनायकनपेट कलमकारी
  • हरियाणा की खेस
  • हिमाचल प्रदेश के चंबा के रुमाल
  • लद्दाख के थिग्मा या ऊन की टाई और डाई
  • वाराणसी की अवध जामदानी

यूनेस्को के अनुसार, दक्षिण एशिया में ‘अमूर्त सांस्कृतिक विरासत’ की सुरक्षा के लिए प्रमुख चुनौतियों में, एक उचित सूची और प्रलेखन की कमी भी शामिल है। इस सूची के प्रकाशन का उद्देश्य इस कमी को पाटना है, और इसमें 50 चयनित वस्त्रों पर वर्षों के शोध को एक साथ प्रकाशित किया गया है।

 

यूनेस्को

यूनेस्को की स्थापना साल 1945 में स्थायी शांति के साधन के रूप में “मानव जाति की बौद्धिक और नैतिक एकजुटता” को विकसित करने के लिये की गई थी। यूनेस्को का मुख्यालय पेरिस में अवस्थित है एवं विश्व में इसके 50 से अधिक क्षेत्रीय कार्यालय हैं। इसके 193 सदस्य देश एवं 11 संबद्ध सदस्य (अप्रैल 2020 तक) हैं और यह सामान्य सम्मेलन एवं कार्यकारी बोर्ड के माध्यम से नियंत्रित होता है।

Find More Ranks and Reports HereIndore Gets India's Cleanest City Tag for 6th Time in a Row: Swachh Survekshan Awards_80.1

राष्ट्रीय खेल 2022 : U20 विश्व चैंपियन अंतिम पंघाल ने कुश्ती स्वर्ण पदक जीता

about | - Part 1571_14.1

मौजूदा विश्व अंडर-20 चैम्पियन अंतिम पंघाल ने राष्ट्रीय खेलों की महिला 53 किग्रा कुश्ती स्पर्धा का गोल्ड मेडल जीत लिया। हिसार की अंतिम ने राष्ट्रीय खेलों में पदार्पण में मध्य प्रदेश की प्रियांशी प्रजापति पर ‘विक्ट्री बॉय फॉल’ से खिताब जीता। उनके कोच विकास भारद्वाज ने कहा कि वह किसी भी बड़े टूर्नामेंट से पहले अपने प्रतिद्वंद्वियों के वीडियो देखती है।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

गुजरात की खलीफा हीना और महाराष्ट्र की स्वाति संजय ने कांस्य पदक जीते। महाराष्ट्र के अनुभवी पहलवान नरसिंह पंचम यादव को पुरुष फ्रीस्टाइल 74 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। इस वर्ग का स्वर्ण पदक दिल्ली के यश ने हरियाणा के सागर जगलान को हराकर जीता। पुरुषों के 86 किग्रा वर्ग में उत्तर प्रदेश के जोइंटी कुमार ने महाराष्ट्र के दूसरे वरीय वेताल औदांब को हराकर स्वर्ण पदक जीता।

 

राष्ट्रीय खेल 2022 के बारे में:

 

राष्ट्रीय खेल 2022 गुजरात के छह शहरों, अहमदाबाद, गांधीनगर, सूरत, वडोदरा, राजकोट और भावनगर में आयोजित किए जा रहे हैं। राष्ट्रीय खेल 2022 का समापन 12 अक्टूबर को होगा।

 

Find More Sports News Here
Indian javelin thrower Shivpal Singh suspended till 2025 for doping_80.1

विश्व शिक्षक दिवस 2022: इतिहास, महत्व और थीम

about | - Part 1571_17.1

Happy World Teachers Day 2022: विश्व शिक्षक दिवस हर साल 5 अक्टूबर को दुनियाभर में एक साथ मनाया जाता है। हालांकि, भारत में शिक्षक दिवस 5 सितंबर को मनाया जाता है। इसका मुख्य मकसद शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों के सहयोग के लिए उन्हें सम्मानित करना है। साथ ही शिक्षकों के प्रति सम्मान और स्नेह प्रकट करना है। इस मौके पर स्कूल और कॉलेज में शिक्षक और प्रोफेसर को सम्मानित किया जाता है। साल 1994 में शिक्षक दिवस मनाने की घोषणा की गई। उसके बाद से हर साल 5 अक्टूबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। भारत में शिक्षक दिवस 5 सितंबर को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर मनाया जाता है।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

क्‍या है इस वर्ष की थीम?

 

विश्व शिक्षक दिवस के लिए इस वर्ष थीम ‘the transformation of education begins with teachers’ है। इसका अर्थ है ‘शिक्षा का परिवर्तन शिक्षकों से शुरू होता है।

 

विश्व शिक्षक दिवस का महत्व

 

व्यक्ति जीवन भर सीखता रहता है।  गुरु के बिना ज्ञान नहीं मिलता है। इसके लिए शिक्षक दिवस का विशेष महत्व होता है। गुरु, शिष्य के जीवन में व्याप्त व्याप्त अंधकार को मिटाकर प्रकाश फैलाते हैं। एक बार गुरु मिल जाए, तो उनकी सेवा और भक्ति करनी चाहिए। इससे व्यक्ति अपने जीवन में सब कुछ हासिल कर सकता है।

 

विश्व शिक्षक दिवस का इतिहास

 

दुनियाभर में विश्व शिक्षक दिवस अलग-अलग तारीखों को मनाया जाता है। भारत में 5 सितंबर को और चीन में 27 अगस्त को मनाया जाता है। वहीं, रूस समेत अनेक देशों में 5 अक्टूबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। जानकारों की मानें तो 5 अक्टूबर 1966 को पेरिस में एक कांफ्रेंस का आयोजन किया गया था। इस कॉन्फ्रेंस में शिक्षकों के सम्मान में शिक्षक दिवस मनाने की सिफारिश की गई। इस सिफारिश को यूनेस्को ने स्वीकार कर लिया था। साल 1994 में 5 अक्टूबर को विश्व शिक्षक दिवस मनाने का फैसला लिया गया। उस समय से हर साल 5 अक्टूबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है।

Find More Important Days HereWorld Space Week 2022 observed on 4-10 October_90.1

विश्व व्यापार संगठन ने वैश्विक व्यापार वृद्धि में मंदी की भविष्यवाणी की

about | - Part 1571_20.1

विश्व बैंक और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के बाद विश्व व्यापार संगठन ने भी वैश्विक आर्थिक मंदी की आशंका जाहिर कर दी है। विश्व व्यापार संगठन की ओर से खुद इसकी चीफ नगोजी ओकोन्जो-आइवियेला ने कहा है कि उन्हें लगता है कि वैश्विक मंदी आ रही है। विश्व व्यापार संगठन भविष्यवाणी कर रहा है कि वैश्विक व्यापार की मात्रा में अगले साल 1 प्रतिशत की कमी आएगी क्योंकि संकट और चुनौतियां बाजारों पर भारी पड़ती हैं, जिसमें उच्च ऊर्जा की कीमतें, बढ़ती ब्याज दरें और सुस्त COVID-19 महामारी के बीच चीनी विनिर्माण उत्पादन के बारे में अनिश्चितताएं शामिल हैं।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

दुनिया पर छाए सभी संकटों के बीच विश्व व्यापार संगठन की मुखिया ने वैश्विक आर्थिक मंदी को लेकर बहुत बड़ी भविष्यवाणी की है। डब्ल्यूटीओ की महानिदेशक नगोजी ओकोन्जो-आइवियेला ने जिनेवा में आयोजित इसके वार्षिक सार्वजनिक मंच के उद्घाटन के मौके पर कहा कि उन्हें लगता है कि दुनिया वैश्विक मंदी की ओर बढ़ रही है। उन्होंने इसके लिए कई तरह के संकटों के एकसाथ उभरने को कारण बताते हुए विकास को रफ्तार देने के लिए नीतियों पर फिर से काम किए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया है।

 

विश्व व्यापार संगठन की महानिदेशक ने दुनिया पर छायी आर्थिक मंदी की आशंकाओं के कारण के रूप में मुख्य तौर पर 5 संकटों की ओर ध्यान खींचने की कोशिश की है। ये- रूस-यूक्रेन संघर्ष, जलवायु संकट, खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतें, ऊर्जा संकट और कोविड-19 महामारी की वजह से पैदा हुई बाद की समस्याएं हैं। आइवियेला के मुताबिक ये कारण ही दुनिया पर आर्थिक संकट आने का खतरा पैदा कर रहे हैं।

Find More News on Economy Here

Inflation Likely to come down to 5.2% Owing to Normal Rains, Ease in Supplies: RBI report_70.1

भारत की आर्थिक वृद्धि दर 2022 में घटकर 5.7 प्रतिशत रहने का अनुमान: अंकटाड रिपोर्ट

about | - Part 1571_23.1

भारत की आर्थिक वृद्धि दर इस साल घटकर 5.7 प्रतिशत पर रहने का अनुमान है जबकि 2021 में यह 8.2 प्रतिशत रही थी। संयुक्त राष्ट्र एजेंसी अंकटाड ने आर्थिक वृद्धि दर में कमी के लिये कर्ज की ऊंची लागत और कमजोर सार्वजनिक व्यय का हवाला दिया। संयुक्त राष्ट्र व्यापार और विकास सम्मेलन (अंकटाड) की इस साल की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारत की जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) वृद्धि दर 2023 में और घटकर 4.7 प्रतिशत पर आ जाएगी।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

मुख्य बिंदु

 

  • रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की आर्थिक वृद्धि दर 2021 में 8.2 प्रतिशत रही थी जो जी-20 देशों में सर्वाधिक थी। आपूर्ति व्यवस्था में जो बाधा उत्पन्न हुई थी, उसमें कमी आई है। इसके साथ घरेलू मांग ने चालू खाते में अधिशेष को घाटे में बदल दिया है और वृद्धि की दर कम हुई है।
  • अंकटाड कर रिपोर्ट में कहा गया है कि कोष की लागत बढ़ने तथा सार्वजनिक व्यय कमजोर होने से आर्थिक गतिविधियां प्रभावित हुई हैं। इसके कारण जीडीपी वृद्धि दर 2022 में घटकर 5.7 प्रतिशत रहने का अनुमान है।
  • रिपोर्ट के अनुसार, सरकार ने विशेष रूप से रेल और सड़क क्षेत्र में पूंजीगत व्यय बढ़ाने की योजना की घोषणा की है। इससे दूसरी जगह खर्च में कमी आ सकती है। इन चीजों को देखते हुए आर्थिक वृद्धि दर 2023 में 4.7 प्रतिशत रहने का अनुमान है।
  • अंकटाड ने कहा कि दक्षिण एशिया की वृद्धि दर 2022 में 4.9 प्रतिशत रह सकती है। ऊर्जा की ऊंची लागत के साथ मुद्रास्फीति के बढ़ने से भुगतान संतुलन की समस्या पैदा हो रही है जिससे कई देश (बांग्लादेश, श्रीलंका) ऊर्जा खपत को सीमित कर रहे हैं।
  • कोविड-19 टीके संबंधित बौद्धिक संपदा अधिकारों में छूट के मामले में सीमित और धीमी प्रगति क्षेत्र को भविष्य में आने वाली महामारी के लिये नाजुक बना रही है। ऐसे में इस क्षेत्र में 2023 में आर्थिक वृद्धि दर थोड़ी कम होकर 4.1 प्रतिशत रहने का अनुमान है।
  • अंकटाड के अनुसार, चीन की आर्थिक वृद्धि दर 2022 में 3.9 प्रतिशत रहने का अनुमान है जबकि 2021 में 8.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। वहीं 2023 में वृद्धि दर 5.3 प्रतिशत रहने की संभावना है।
  • रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका की आर्थिक वृद्धि दर 2022 में 1.9 प्रतिशत रहने का अनुमान है जो 2021 में 5.7 प्रतिशत थी। वहीं 2023 में इसके और कम होकर 0.9 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

Find More News on Economy Here

Inflation Likely to come down to 5.2% Owing to Normal Rains, Ease in Supplies: RBI report_70.1

संदीप कुमार गुप्ता ने गेल के अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया

about | - Part 1571_26.1

संदीप कुमार गुप्ता ने देश की सबसे बड़ी गैस कंपनी गेल इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर का पदभार संभाल लिया है। गुप्ता पहले इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (Indian Oil) में वित्त निदेशक थे। वे मनोज जैन की जगह लेंगे, जो 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हुए थे. गेल इंडिया ने जारी बयान में कहा कि कंपनी में शामिल होने के तुरंत बाद उन्होंने कर्मचारियों को संबोधित किया और कंपनी के संतुलित व्यापार पोर्टफोलियो का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि कंपनी सरकार की गैस आधारित अर्थव्यवस्था के दृष्टिकोण के अनुरूप है, जिसमें ऊर्जा मिश्रण में प्राकृतिक गैस की हिस्सेदारी 2030 तक दोगुनी से अधिक 15 प्रतिशत हो जाएगी।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

संदीप कुमार गुप्ता

 

कॉमर्स ग्रैजुएट और चार्टर्ड अकाउंटेंट गुप्ता को देश की सबसे बड़ी तेल शोधन और ईंधन विपणन कंपनी आईओसी में 31 से अधिक वर्षों का कार्य अनुभव है। गुप्ता तीन अगस्त, 2019 से आईओसी के वित्त निदेशक थे। चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक के रूप में उनका कार्यकाल फरवरी, 2026 तक रहेगा।

संदीप गुप्ता ने कहा कि उन्हें कंपनी के आउटलुक पर पूरा भरोसा है। साल 1984 में गेल के पास सिंगल पाइपलाइन थी। अभी गेल इंडिया के पास 14500 किलोमीटर लंबा नैचुरल गैस पाइप लाइन नेटवर्क है। इसके अलावा 14 मिट्रिक टन सालाना एलएनजी सोर्सिंग है। कंपनी का पोर्टफोलियो बहुत बड़ा है।

 

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

 

  • गेल (इंडिया) लिमिटेड मुख्यालय: नई दिल्ली;
  • गेल (इंडिया) लिमिटेड की स्थापना: 1984।

 

Find More Appointments HereSenior bureaucrat Ajay Bhadoo appointed as Deputy Election Commissioner_90.1

संजीव किशोर बने महानिदेशक आयुध

about | - Part 1571_29.1

भारतीय आयुध निर्माणी सेवा (आईओएफएस) के 1985 बैच के अधिकारी संजीव किशोर ने महानिदेशक आयुध (सी एंड एस) के रूप में पदभार ग्रहण किया है। संजीव किशोर ने 01 अक्टूबर 2022 को नई भूमिका का प्रभार ग्रहण किया। उन्होंने एम के ग्रैग की जगह ली। यह जानकारी हाल ही में एक आधिकारिक बयान में दी गई।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

नई भूमिका संभालने से पहले, किशोर कोलकाता के आयुध निदेशालय (समन्वय और सेवा) में अतिरिक्त महानिदेशक आयुध थे। किशोर ने 2021 में भारत सरकार द्वारा गठित सात नए डीपीएसयू में से एक, बख्तरबंद वाहन निगम लिमिटेड (एवीएनएल) के पहले सीएमडी सहित कई वरिष्ठ पदों पर कार्य किया है।

 

संजीव किशोर: एक नजर में

 

संजीव किशोर ने कारखानों के बख्तरबंद समूह को सरकारी विभाग से निगम में सुचारू रूप से स्थानांतरित करना सुनिश्चित किया है। एवीएनएल ने उनके नेतृत्व में अपने संचालन के पहले छह महीनों में लाभ दर्ज किया। सीएमडी की नियुक्ति से पहले, किशोर भारी वाहन कारखाने (एचवीएफ) अवाडी के वरिष्ठ महाप्रबंधक और ऑप्टो इलेक्ट्रॉनिक्स फैक्ट्री (ओएलएफ), देहरादून के महाप्रबंधक के रूप में भी तैनात थे।

किशोर के पास विविध भूमिकाओं और विविध तकनीकी वातावरण में काम करने का अनुभव है। उनके पास शेल उत्पादन, बख्तरबंद वाहन निर्माण, सामग्री प्रबंधन और गुणवत्ता नियंत्रण के क्षेत्र में बहुमुखी अनुभव है।

Find More Appointments HereSenior bureaucrat Ajay Bhadoo appointed as Deputy Election Commissioner_90.1

Recent Posts

about | - Part 1571_31.1