‘स्वच्छ सर्वेक्षण 2017’ के सर्वेक्षण के परिणाम हाल ही में शहरी विकास मंत्री एम वेंकैया नायडू ने घोषित किए. इस सर्वेक्षण में भारत के कुल 434 शहरों का सर्वेक्षण किया गया. ‘स्वच्छ सर्वेक्षण -2017’ के अनुसार, मध्य प्रदेश में इंदौर भारत का सबसे साफ शहर है जबकि उत्तर प्रदेश में गोंडा ‘सबसे ज्यादा गंदा शहर है.
सर्वेक्षण में, महाराष्ट्र में भुसावल रैंकिंग में दूसरे स्थान पर है. इस सूची में शीर्ष 50 स्वच्छ शहरों में अधिकतम गुजरात के 12 शहर हैं, इसके बाद मध्य प्रदेश 11 और आंध्र प्रदेश में आठ शहर है.
2017 में भारत के शीर्ष 10 शहरों हैं:
2017 में भारत के शीर्ष 10 शहरों हैं:
- इंदौर (मध्य प्रदेश)
- भोपाल (एमपी)
- विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश)
- सूरत (गुजरात)
- मैसूर (कर्नाटक)
- तिरुचिरापल्ली (तमिलनाडु)
- नई दिल्ली नगर परिषद (नई दिल्ली)
- नवी मुंबई (मुंबई)
- तिरुपति (आंध्र प्रदेश)
- वडोदरा (गुजरात).
2017 में भारत के शीर्ष 5 सबसे गंदे शहर (रैंक के साथ) हैं:
- गोंडा (यूपी)- 434,
- भुसावल (महाराष्ट्र)- 433,
- बगाहा (बिहार))- 432,
- हरदोई (उत्तराखंड)- 431,
- कटिहार (बिहार)- 430.
- एसबीआई पीओ परीक्षा के लिए उपरोक्त समाचार से महत्वपूर्ण तथ्य-
- शहरी विकास मंत्री एम वेंकैया नायडू ने ‘स्वच्छ सर्वेक्षण 2017’ की घोषणा की
- मध्य प्रदेश में इंदौर भारत का सबसे साफ शहर है
- उत्तर प्रदेश में गोंडा सबसे गंदा शहर है
- शीर्ष 50 स्वच्छ शहरों में गुजरात के अधिकतम 12 शहर हैं.
स्त्रोत- प्रेस इनफार्मेशन ब्यूरो(PIB)



ICC U-19 World Cup 2026: भारत ने फाइनल म...
नीति आयोग ने इस राज्य को 2035 तक क्लीन ए...
एशियन शूटिंग चैंपियनशिप 2026: सम्राट राण...

