Categories: Uncategorized

नोटबंदी के दौरान 7% रही जीडीपी की वृद्धि दर

केंद्रीय सांख्यिकी विभाग द्वारा 28 फरवरी 2017 को जारी जीडीपी के ताजे आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2016-17 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) के दौरान देश की जीडीपी वृद्धि दर 7% रही, इसी अवधि में ही सरकार ने देश में नोटबंदी लागू की थी.

वहीं अगले वित्त वर्ष 2018 में यह आंकड़ा 7.3 रह सकता है और 2019 के दौरान यह आंकड़ा 7.7 फीसदी रह सकता है. आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास ने कहा, “लोगों ने नोटबंदी के नकारात्मक प्रभाव की आशंका जताई थी जो गलत साबित हुई.”

सीएसओ के मुताबिक मौजूदा वित्त वर्ष के दौरान जीडीपी का 7.1 फीसदी का आंकलन किया गया था. जिसके बाद वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) तक 7.2 फीसदी जीडीपी ग्रोथ दर्ज की गई थी. वहीं दूसरी तिमाही (जुलाई-सिंतबर) के दौरान विकास दर 7.4 फीसदी रही.
इससे पहले केन्द्र सरकार ने मौजूदा वित्त वर्ष के दौरान राजकोषीय घाटे का आंकड़ा जारी किया. मौजूदा वित्त विर्ष की अप्रैल से जनवरी तक की तीन तिमाही के दौरान यह घाटा 5.64 लाख करोड़ रहा जो वित्त वर्ष 2017 के टार्गेट का लगभग 105.7 फीसदी अधिक था. वहीं सरकार को अप्रैल से जनवरी तक कुल रेवेन्यू 10.09 लाख करोड रुपये रहा. यह वित्त वर्ष 2017 के टार्गेट का 73.3 फीसदी अधिक है.
स्रोत – इंडियन एक्सप्रेस
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
admin

Recent Posts

2025 में वैश्विक व्यापार ने नई ऊंचाइयां छुईं: प्रमुख विजेता, हारने वाले और भारत की स्थिति

2025 में वैश्विक व्यापार ने ज़बरदस्त प्रदर्शन किया, क्योंकि सामानों का निर्यात $26.3 ट्रिलियन तक…

3 hours ago

संजय खन्ना BPCL के नए अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक बने

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने संजय खन्ना को चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) नियुक्त…

5 hours ago

भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर सीडी गोपीनाथ का निधन

भारतीय क्रिकेट के लिए यह एक बेहद भावुक पल है, क्योंकि देश के सबसे उम्रदराज…

6 hours ago

राजदूत प्रीति सरन तीन वर्ष के कार्यकाल हेतु संयुक्त राष्ट्र की एक अहम संस्था में पुनर्निर्वाचित

भारत ने अप्रैल 2026 में संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद (ECOSOC) के तहत आने…

6 hours ago

अंशास में भारत-मिस्र संयुक्त विशेष बल अभ्यास 2026 शुरू हुआ

भारतीय सेना ने भारत-मिस्र संयुक्त विशेष बल अभ्यास के चौथे संस्करण के लिए मिस्र में…

6 hours ago

कौन हैं Sajja Praveen Chowdary? Policybazaar के नए CEO बनने की पूरी कहानी

Policybazaar Insurance Brokers ने सज्जा प्रवीण चौधरी को अपना नया Chief Executive Officer (CEO) और…

7 hours ago