
विश्व मृदा दिवस हर साल 5 दिसंबर को मनाया जाता है और इसका उद्देश्य मिट्टी के महत्व को उजागर करना है। मिट्टी की खराब स्थिति के कारण मिट्टी का तेजी से कटाव हो रहा, जो दुनिया भर में एक गंभीर पर्यावरणीय मुद्दा बनता जा रहा। लगभग 45 साल पहले भारत में ‘मिट्टी बचाओ आंदोलन’ की शुरुआत की गई थी। इसका उद्देश्य लोगों का ध्यान मृदा संरक्षण और टिकाऊ प्रबंधन की ओर लाना है। मिट्टी के क्षरण के बारे में जागरूक करना है, जोकि एक गंभीर पर्यावरणीय समस्या है, जिसे मिट्टी की स्थिति में गिरावट के रूप में जाना जाता है।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
मृदा दिवस का महत्व और उद्देश्य
विश्व मृदा दिवस का उद्देश्य लोगों में मृदा संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। दरअसल, सभी स्थलीय जीवों के लिए मिट्टी का खास महत्व है। मिट्टी के क्षरण से कार्बनिक पदार्थों को नुकसान होता है। वहीं मिट्टी की उर्वरता में भी गिरावट आती है। इस साल के थीम के माध्यम से मृदा प्रबंधन में बढ़ती चुनौतियों का समाधान करके, मृदा लवणता से लड़ने, मृदा जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
विश्व मृदा दिवस का इतिहास
मिट्टी के लिए जश्न मनाने की विश्व स्तर पर शुरुआत दिसंबर 2013 से हुई। जब संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 68वीं सामान्य सभा की बैठक के दौरान 5 दिसंबर को विश्व मृदा दिवस मनाने का फैसला लिया। इसके लिए एक संकल्प भी पारित किया गया। हालांकि इस दिन को मनाने की सिफारिश साल 2002 से ही शुरू हो गई थी। जब अंतरराष्ट्रीय मृदा विज्ञान संघ ने पहली बार 5 दिसंबर को विश्व मृदा दिवस मनाने की सिफारिश की। बाद में सर्वसम्मति से 2013 में इस दिन को आधिकारिक तौर पर मनाए जाने की घोषणा कर दी गई। एक साल बाद 5 दिसंबर 2014 को पहली बार पूरे विश्व में मृदा दिवस मनाया गया।
सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:
अंतर्राष्ट्रीय मृदा विज्ञान संघ मुख्यालय: वियना, ऑस्ट्रिया;
अंतर्राष्ट्रीय मृदा विज्ञान संघ की स्थापना: 1924;
अंतर्राष्ट्रीय मृदा विज्ञान संघ के अध्यक्ष: लौरा बर्था रेयेस सांचेज़ (मेक्सिको)।



रेलवे बजट 2026: भारतीय रेलवे को बदलने के...
Union Budget 2026: नया इनकम टैक्स कानून ...
बजट 2026: क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा...

