World Sleep Day 2026: शरीर की क्रियाओं का नींद सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके बगैर बेहतर स्वास्थ्य नहीं चल सकता। इसका प्रभाव बचपन से बुजुर्ग होने तक पड़ता है। आज की तेज रफ्तार जिंदगी में लोग काम, मोबाइल और तनाव के कारण अपनी नींद से समझौता करने लगे हैं। देर रात तक जागना और सुबह जल्दी उठना अब आम आदत बन गई है। इसी समस्या के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल विश्व नींद दिवस 2026 (World Sleep Day) मनाया जाता है। आज 13 मार्च को दुनिया भर में विश्व नींद दिवस मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य लोगों को अच्छी और पर्याप्त नींद के महत्व के बारे में बताना है, क्योंकि सही नींद शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी होती है।
विश्व नींद दिवस 2026 की थीम
विश्व नींद दिवस 2026 की थीम (World Sleep Day 2026 Theme) है ‘अच्छी नींद लें, बेहतर जीवन जिएं’ है। ये थीम इस बात पर जोर देती है कि अच्छी नींद शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का एक अनिवार्य आधार है, और नींद को विलासिता के बजाय एक महत्वपूर्ण, दैनिक आदत के रूप में बढ़ावा देता है।
विश्व नींद दिवस क्यों मनाया जाता है
विश्व नींद दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगों को नींद से जुड़ी समस्याओं और उसके महत्व के बारे में जागरूक करना है। विशेषज्ञों के मुताबिक आज दुनिया भर में बड़ी संख्या में लोग नींद की कमी से जूझ रहे हैं। लगातार कम सोने से शरीर में थकान, चिड़चिड़ापन, कमजोर इम्युनिटी और मानसिक तनाव जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। इसलिए इस दिन लोगों को स्वस्थ जीवन के लिए पर्याप्त नींद लेने की सलाह दी जाती है।
क्यों जरूरी है अच्छी नींद
नींद केवल आराम करने का समय नहीं है, बल्कि यह शरीर के लिए एक तरह की रीचार्ज प्रक्रिया होती है। जब हम सोते हैं तो शरीर कई जरूरी काम करता है जैसे मांसपेशियों की मरम्मत, दिमाग को आराम और हार्मोन का संतुलन। पर्याप्त नींद लेने से शरीर की ऊर्जा बनी रहती है तथा दिमाग भी बेहतर तरीके से काम करता है। अच्छी नींद से याददाश्त मजबूत होती है, मूड बेहतर रहता है और कई बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है।


World Kidney Day 2026: जानें इतिहास, महत...
No Smoking Day 2026: जानें क्यों मनाया ज...
CISF स्थापना दिवस 2026: तारीख, इतिहास और...

