विश्व बैंक के कार्यकारी निदेशकों ने असम स्टेट पब्लिक फाइनेंस इंस्टीट्यूशनल रिफॉर्म्स (एएसपीआईआरआई) परियोजना के लिए 44 मिलियन डॉलर की ऋण सहायता को मंजूरी दी है. वॉशिंगटन डीसी, संयुक्त राज्य अमरीका में हुई बैठक में विश्व बैंक (पुनर्निर्माण और विकास के लिए अंतर्राष्ट्रीय बैंक) ने ऋण को मंजूरी दी.
परियोजना का उद्देश्य असम में कर प्रशासन में बजट निष्पादन और दक्षता में पूर्वानुमान और पारदर्शिता में सुधार करना है. ASPIRe परियोजना तीन महत्वपूर्ण घटकों पर आधारित है:
1. सार्वजनिक वित्त संस्थागत क्षमता को मजबूत करना
2. व्यय और राजस्व सूचना प्रणाली को मजबूत करना
3. परियोजना प्रबंधन, निगरानी और मूल्यांकन, और समन्वय पर ध्यान केन्द्रित करना.
उपरोक्त समाचार से महत्वपूर्ण तथ्य-
- वाशिंगटन, डी.सी., संयुक्त राज्य अमेरिका में विश्व बैंक मुख्यालय स्थित है.
- जिम योंग किम विश्व बैंक के अध्यक्ष हैं.
स्त्रोत- बिजनेस स्टैण्डर्ड



Social Work Day 2026: 17 मार्च को दुनिया...
नागोया प्रोटोकॉल: भारत की पहली राष्ट्रीय...
डाक सेवाओं में सुधार: इंडिया पोस्ट ने ‘2...

