Home   »   पश्चिम बंगाल की सीएम ने किया...

पश्चिम बंगाल की सीएम ने किया 26 वें कोलकाता अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन

पश्चिम बंगाल की सीएम ने किया 26 वें कोलकाता अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन_3.1

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 26 वें कोलकाता अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (KIFF) का उद्घाटन किया है। उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड सुपरस्टार और पश्चिम बंगाल के ब्रांड एंबेसडर शाहरुख खान ने वर्चुली मुंबई से भाग लिया। दिग्गज फिल्मकार सत्यजीत रे की क्लासिक ‘अपुर संसार’ इस महोत्सव की उद्घाटन फिल्म होगी, जिसमें 45 देशों की 131 फिल्मों को 13 जनवरी तक दिखाया जाएगा।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

इन फिल्मों का प्रदर्शन साल्टलेक के रवीन्द्र सदन, नंदन, सिसिर मंच और रवीन्द्र ओकाकुरा भवन में किया जाएगा। इसके अलावा इतालवी फिल्म निर्माता फेडेरिको फेलिनी की छह फिल्में और सितारवादक रविशंकर, गायक हेमंत मुखर्जी की फिल्में और हास्य कलाकार भानु बंद्योपाध्याय की फ्लिक की स्क्रीनिंग की जाएगी।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री: ममता बनर्जी; राज्यपाल: जगदीप धनखड़.

Find More State in
News Here

पश्चिम बंगाल की सीएम ने किया 26 वें कोलकाता अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन_4.1

 

prime_image
QR Code
Scan Me