Categories: Sports

दिग्गज फुटबॉलर गैरेथ बेल ने लिया संन्यास

वेल्स के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी गैरेथ बेल ने हाल ही में संन्यास का एलान किया। महज 33 साल की उम्र में उन्होंने क्लब और अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का एलान किया है। बेल वेल्स के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने अपने देश के लिए रिकॉर्ड मैच खेले और गोल करने के मामले में भी कई रिकॉर्ड बनाए।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

उन्होंने वेल्स को दो यूरोपीय चैंपियनशिप जिताई। इसके साथ ही उन्होंने अपनी टीम को यूरो 2016 के सेमीफाइनल में पहुंचाया, और 1958 के बाद से पहली बार विश्व कप में भी पहुंचाया। लॉस एंजिल्स के फॉरवर्ड खिलाड़ी पहले साउथेम्प्टन, टोटेनहैम और रियल मैड्रिड के लिए खेल चुके थे। उन्होंने 29 नवंबर को इंग्लैंड के साथ वेल्स के विश्व कप ग्रुप स्टेज मैच के दौरान अपना आखिरी मुकाबला खेला।

 

बेल ने कहा कि वह क्लब फुटबॉल से भी संन्यास ले रहे हैं। उन्होंने 53 प्रीमियर लीग गोल और 81 ला लीगा गोल किए। पिछले सत्र में उन्होंने लास एंजिलिस को मेजर लीग सॉकर खिताब जीतने में मदद की। बेल ने पांच चैम्पियंस लीग खिताब, तीन स्पेनिश लीग खिताब, एक कोपा डेल रे और एक लीग कप खिताब जीता।

 

गैरेथ बेल ने अपने करियर में अमेरिकी फुटबॉल क्लब लॉस एंजिलिस, साउथैम्पटन, टोटेनहैम और रियाल मैड्रिड के लिए मैच खेले हैं। उन्होंने अपनी टीम के लिए आखिरी मैच पिछले साल कतर की मेजबानी में हुआ फीफा वर्ल्ड कप में खेला था। वेल्स टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी। उसे तीन में से दो मैच में हार मिली थी। जबकि अमेरिका के खिलाफ एक मैच ड्रॉ रहा था। वर्ल्ड कप में आखिरी मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेला था, जिसमें हार मिली थी।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

3 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago