Categories: Defence

DRDO ने हिमालयी क्षेत्रों में अभियान के लिए विकसित किया मानवरहित यान

हिमालयी सीमा पर साजो-सामान संबंधी परिचालन को लक्षित करते हुए अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने एक ऐसा मानवरहित यान विकसित किया है जो पांच किलोग्राम तक सामान ले जाने तथा दुश्मन क्षेत्र में बम गिराने में भी सक्षम है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। महाराष्ट्र के नागपुर में 108वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस में डीआरडीओ ने इसे प्रदर्शित किया। सिक्किम में 14000 फुट की ऊंचाई पर इसके सफल परीक्षण किये जा चुके हैं। डीआरडीओ के अधिकारी महेश साहू ने बताया कि शेष बचे दो परीक्षण पूरे करने के बाद यह उत्पाद सशस्त्र बलों को सौंपे जाने के लिए तैयार होगा।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

उन्होंने कहा कि डीआरडीओ ने पांच किलोग्राम से 25 किलोग्राम तक सामान ले जाने में सक्षम यह मानवरहित यान विकसित किया है और यह क्षमता को 30 किलोग्राम तक बढ़ाने की दिशा में काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि वह पांच किलोमीटर के दायरे में स्वायत्त मिशन संचालित कर सकता है और स्वचालित तरीके से निर्धारित स्थान पर सामान पहुंचा कर मूल स्थान पर लौट सकता है। उन्होंने कहा कि उसका उपयोग शत्रु स्थल पर बम गिराने में भी उपयोग किया जा सकता है।

 

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन के बारे में

 

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय में रक्षा अनुसंधान और विकास विभाग के तहत प्रमुख एजेंसी है। इसका गठन 1958 में रक्षा विज्ञान संगठन के साथ तकनीकी विकास प्रतिष्ठान और भारतीय आयुध कारखानों के तकनीकी विकास और उत्पादन निदेशालय के विलय से हुआ था। रक्षा अनुसंधान और विकास सेवा (DRDS) की स्थापना 1979 में रक्षा मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण के तहत ग्रुप ए अधिकारियों की एक सेवा के रूप में की गई थी।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

4 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago