Categories: Sports

विराट कोहली ने लगाया अपना 45वां वनडे शतक, सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी की

विराट कोहली (Virat Kohli Century) ने श्रीलंका के खिलाफ गुवाहाटी में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में शानदार शतक जड़ दिया है। इसी के साथ उनके अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 73 शतक हो गए हैं। इससे पहले कोहली ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 72 शतक लगाए थे और श्रीलंका (IND vs SL) के खिलाफ पहले वनडे में जड़ा शानदार शतक उनके करियर का 73वां शतक है। साथ ही वनडे क्रिकेट में ये उनका 45वां शतक है। इसके अलावा उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 100 शतक लगाने वाले भारत के ही सचिन तेंदुलकर के एक रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

दरअसल सचिन तेंदुलकर ने भारत की सरज़मीं पर अब तक 20 शतक लगाए हैं वहीं कोहली ने अब तक घर में 19 शतक लगाए थे और श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में ये शतक जड़कर कोहली ने उनके इस रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। बता दें कि इससे पहले बांग्लादेश के खिलाफ साल 2022 के अंत में खेली गई वनडे सीरीज़ में भी कोहली ने शतक जड़ा था। तब उन्होंने रिकी पोंटिंग के 71 शतक के रिकॉर्ड को क्रॉस करते हुए 72 अंतर्राष्ट्रीय शतक लगाने का करनामा किया था।

 

वनडे में घर पर सबसे ज्यादा शतक:

 

Player Runs Matches Innings Average Centuries
विराट कोहली (IND) 5133 102 99 59.68 20
सचिन तेंदुलकर (IND) 6976 164 160 48.11 20
हाशिम अमला (SA) 3498 69 69 54.65 14
रिकी पोंटिंग (AUS) 5406 153 150 39.17 13
रॉस टेलर (NZ) 4104 110 102 53.29 12

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

अश्विनी भिड़े बनीं पहली महिला BMC कमिश्नर

अश्विनी भिड़े को बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) की पहली महिला नगर आयुक्त नियुक्त किया गया…

15 hours ago

लोकसभा ने आंध्र प्रदेश की नई राजधानी अमरावती के लिए प्रस्ताव पारित किया

लोकसभा ने प्रस्ताव पारित कर दिया है और अमरावती को आंध्र प्रदेश की एकमात्र राजधानी…

15 hours ago

दिल्ली सरकार ने ‘लखपति बिटिया योजना’ शुरू की

दिल्ली राज्य सरकार ने 'लखपति बिटिया योजना' शुरू की है। इस नई योजना का उद्देश्य…

16 hours ago

वित्त वर्ष 2025-26 में रक्षा निर्यात रिकॉर्ड 38,424 करोड़ रुपए तक पहुंचा

भारत के रक्षा क्षेत्र ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, क्योंकि वित्त वर्ष 2025-26…

16 hours ago

सांप पहचानने वाला ऐप लॉन्च: कोस्टा रिका की अनोखी तकनीकी पहल

कोस्टा रिका ने मानव सुरक्षा और वन्यजीव संरक्षण को ध्यान में रखते हुए एक अभिनव…

17 hours ago

UPI लेनदेन मार्च में 29.53 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर

देश के लोकप्रिय भुगतान मंच ‘यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस’ (यूपीआई) के जरिए होने वाले लेनदेन में…

17 hours ago