Categories: Sports

अनाहत सिंह ने बर्मिंघम में अंडर-15 ब्रिटिश जूनियर ओपन स्क्वॉश टूर्नामेंट का खिताब जीता

भारत की स्‍क्‍वेश खिलाडी अनाहत सिंह ने बर्मिंघम में प्रतिष्ठित ब्रिटिश जूनियर ओपन टूर्नामेंट में लडकियों का अंडर-15 का खिताब जीत लिया है। 14 वर्षीय अनाहत सिंह ने फाइनल में मिस्र की सोहेला हजेम को 3-1 से पराजित किया। इस मैच में पहला सेट कांटे का रहा पर अनाहत ने जीत हासिल की।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

ब्रिटिश जूनियर ओपन टूर्नामेंट हर साल जनवरी में ब्रिटेन में आयोजित होता है जिसमें दुनियाभर के श्रेष्‍ठ खिलाडी हिस्‍सा लेते हैं। इस बार का टूर्नामेंट कोविड के कारण दो वर्ष के बाद इस महीने की चार से आठ तारीख तक आयोजित हुआ। अनाहत सिंह ने फाइनल मैच में मिस्र की सोहेला हजेम (Sohaila Hazem) को 3-1 से हराकर यह टाइटल अपने नाम किया है। ब्रिटिश ओपन स्क्वैश का आयोजन बर्मिंघम, इंग्लैंड में किया गया था।

 

इस ख़िताब के साथ वह ब्रिटिश ओपन स्क्वैश में दो खिताब जीतने वाली दूसरी भारतीय बन गयी है। इससे पहले जोशना चिनप्पा (Joshna Chinappa) यह उपलब्धि हासिल कर चुकी है। चिनप्पा ने 2003 में U17 और 2005 में U19 का टाइटल जीता था। भारत की दीपिका पल्लीकल (Dipika Pallikal) ने 2008 में U17 का टाइटल जीता था।

 

अनाहत सिंह का करियर:

 

अनाहत सिंह पिछले साल बर्मिंघम में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में भारत की सबसे कम उम्र की एथलीट बनी थीं। ब्रिटिश ओपन स्क्वैश में अनाहत ने 2019 में अंडर -11 का खिताब जीता था और लड़कियों के अंडर -13 वर्ग में उपविजेता रही थी।

अनाहत ने जुलाई 2019 में डच जूनियर ओपन स्क्वैश में लड़कियों का U13 खिताब भी अपने नाम किया था। जून 2022 में, अनाहत ने एशियाई जूनियर स्क्वैश इंडिविजुअल चैंपियनशिप का गर्ल्स U15 टाइटल जीता था। अनाहत सिंह अब फरवरी में चेन्नई में होने वाली एशियाई जूनियर टीम चैंपियनशिप की तैयारी करेंगी।

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

4 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago