Categories: Sports

Women’s IPL: वायकॉम18 ने 5 साल के लिए 951 करोड़ में खरीदे मीडिया अधिकार

रिलायंस की स्वामित्व वाली वायाकॉम-18 प्राइवेट लिमिटेड ने महिला आईपीएल के प्रसारण का अधिकार हासिल कर लिया है। इसकी जानकारी बीसीसीआई सचिव जय शाह ने दी। उन्होंने वायाकॉम-18 को महिला आईपीएल के मीडिया राइट्स जीतने के लिए बधाई भी दी। वायकॉम 18 ने डिजनी स्टार और सोनी को पछाड़कर आगामी महिला आईपीएल के मीडिया अधिकार पांच साल के लिये 951 करोड़ रुपये में खरीदे हैं।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

टी20 लीग के लिये नीलामी मुंबई में 16 जनवरी 2023 को क्रिकेट बोर्ड के मुख्यालय पर आयोजित की गई। पहले महिला आईपीएल के मार्च के पहले हफ्ते में शुरू होने की उम्मीद है। इसमें पांच टीम हिस्सा लेंगी और सभी मैच मुंबई में होंगे। वैश्विक अधिकार तीन श्रेणी के हैं जिनमें टीवी, डिजिटल और संयुक्त अधिकार शामिल हैं।

 

पुरुष IPL के डिजिटल राइट्स भी वायाकॉम-18 के पास

इससे पहले वायाकॉम-18 ने पुरुष आईपीएल के भी डिजिटल राइट्स खरीदे थे। वायाकॉम-18 ने 23, 758 करोड़ रुपये में पुरुष आईपीएल के डिजिटल राइट्स पर कब्जा किया था। पुरुष आईपीएल के लिए मीडिया राइट्स चार पैकेज में बेचे गए थे। जिसमें से तीन पर वायाकॉम-18 ने कब्जा किया था। वायाकॉम ने पैकेज-बी यानी डिजिटल राइट्स के अलावा पैकेज-सी (चुनिंदा 18 मैच) को भी अपने नाम किया। उसने इसके लिए 2991 करोड़ रुपये की बोली लगाई। वहीं, पैकेज-डी को वायाकॉम ने टाइम्स इंटरनेट के साथ मिलकर 1324 करोड़ में खरीदा। पैकेज-डी में वायाकॉम-18 ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और ब्रिटेन में मैचों का प्रसारण करेगी। वहीं, टाइम्स इंटरनेट मिडिल ईस्ट, नॉर्थ अफ्रीका के साथ अमेरिका और दुनिया के बाकी देशों में मैचों के प्रसारण करेगी।

 

बीसीसीआई ने 10 शहरों को शॉर्टलिस्ट किया

 

बीसीसीआई ने दिल्ली, लखनऊ और धर्मशाला समेत 10 शहरों को शॉर्टलिस्ट किया है। शॉर्ट लिस्ट हुए शहरों में दिल्ली (अरुण जेटली स्टेडियम), लखनऊ (अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम), कोलकाता (ईडन गार्डन स्टेडियम), बेंगलुरु (एम चिन्नास्वामी स्टेडियम), अहमदाबाद (नरेंद्र मोदी स्टेडियम), चेन्नई (एमए चिदंबरम स्टेडियम), धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम), गुवाहाटी (बारसपारा स्टेडियम), इंदौर (होलकर स्टेडियम), और मुंबई (वानखेड़े, ब्रेबोर्न, डीवाई पाटिल स्टेडियम) हैं।

 

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:

 

  • बीसीसीआई अध्यक्ष: रोजर बिन्नी;
  • बीसीसीआई मुख्यालय: मुंबई;
  • बीसीसीआई की स्थापना: दिसंबर 1928।

Find More Sports News Here

 

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

4 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago