हांगकांग के रेडियो पर छह दशकों तक डिस्क जॉकी (डीजे) के रूप में काम करने वाले रे कॉर्डिरो का निधन हो गया है। वह 98 वर्ष के थे। रे कॉर्डिरो के नाम दुनिया में सबसे लंबे समय तक डिस्क जॉकी (डीजे) के रूप में काम करने का अनूठा कीर्तिमान है। रे कॉर्डिरो ने अपने करियर में ब्रिटेन के प्रसिद्ध बैंड बीटल्स समेत संगीत की दुनिया के कई दिग्गजों का साक्षात्कार भी किया। ‘रेडियो टेलीविजन हांगकांग’ के अनुसार, रे कॉर्डिरो का शुक्रवार को निधन हो गया। उन्होंने इस रेडियो स्टेशन पर 2021 तक काम किया।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
रे कॉर्डिरो ने 1960 में हांगकांग के सरकारी रेडियो प्रसारक में काम करना शुरू किया। इससे पहले उन्होंने जेल वार्डन और बैंक क्लर्क के रूप में भी काम किया। उन्होंने सेवानिवृत्त होने से पहले करीब 51 वर्षों तक आरटीएचके रेडियो-3 रेडियो स्टेशन पर ऑल द वे विद रे नामक शो के प्रस्तोता के रूप में काम किया। समाचार एजेंसी द एसोसिएटेड प्रेस को 2021 में दिए गए साक्षात्कार में रे कॉर्डिरो ने कहा था, ‘‘दर्शकों ने मेरा अनुसरण किया, मेरे साथ बड़े हुए और अब वे पूरी दुनिया में हैं। इंटरनेट के जरिये वे आज भी मुझे सुनते हैं।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
ग्लोबल रेटिंग एजेंसी मूडीज़ ने भारत के आर्थिक आउटलुक में बदलाव किया है और FY27…
NASA ने मैरीलैंड के गोडार्ड स्पेस फ़्लाइट सेंटर में नैन्सी ग्रेस रोमन स्पेस टेलीस्कोप को…
अभिषेक शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपनी सेंचुरी के साथ…
HDFC Life ने विभा पडालकर को अगले पाँच साल के कार्यकाल के लिए मैनेजिंग डायरेक्टर…
संयुक्त राष्ट्र की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, भारत की अर्थव्यवस्था के 2026 में 6.4% और…
माननीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने 22 अप्रैल, 2026 को उत्तर प्रदेश में स्थित 'शेखा…