अमेरिकी सरकार (United States Government) ने 10 जनवरी, 2023 को हैदराबाद के संतोष नगर स्थित 6 ‘पैगाह’ मकबरों (Paigah Tombs) के लिए बड़ी घोषणा की। अमेरिकी सरकार ने इन मकबरों के संरक्षण और जीर्णोद्धार के लिए 2,50,000 डॉलर (2.04 करोड़ रुपए) की वित्तीय सहायता की घोषणा की। इन मकबरों को 18वीं और 19वीं शताब्दी में बनाया गया था।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
भारत में अमेरिका की अंतरिम प्रभारी राजदूत एलिजाबेथ जोन्स (Elizabeth Jones) ने इस संबंध में घोषणा की। हैदराबाद में अमेरिकी महावाणिज्यदूत जेनिफर लार्सन ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि एंबेसडर जोन्स ने ऐतिहासिक पैगाह मकबरों के संरक्षण और जीर्णोद्धार में सहायता के लिए अमेरिकी सरकार द्वारा वित्तपोषित परियोजना की घोषणा की। सांस्कृतिक संरक्षण के लिए राजदूत कोष द्वारा वित्त पोषित, यह हैदराबाद में हमारी पाँचवीं ऐसी परियोजना है।
इन मकबरों को शम्स अल-उमरा के रूप में भी जाना जाता है। ये मकबरे ‘पैगाह’ के परिवार से संबंधित हैं, जो हैदराबाद के निजाम की सेवा करते थे। पैगाह परिवार उस समय कथित तौर पर सबसे प्रभावशाली और शक्तिशाली लोगों में से एक था। पैगाह परिवार की कई पीढ़ियों के मकबरे परिसर में स्थित हैं। ये मकबरे चूने और संगमरमर से बने हैं और शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक माने जाते हैं।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन (CPA) के भारत क्षेत्र के ज़ोन VII का सम्मेलन गोवा में संपन्न…
गुजरात पुलिस ने ‘NARIT AI’ (नारकोटिक्स एनालिसिस और RAG-आधारित जांच टूल) लॉन्च किया है, और…
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने एक मध्यम-अवधि का रणनीतिक ढाँचा लॉन्च किया है, जिसे 'उत्कर्ष…
मुंद्रा पोर्ट भारत के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल एक्सपोर्ट हब के तौर पर उभरा है। इस…
तकनीकी प्रगति में एक बड़ी सफलता के तौर पर, अहमदाबाद स्थित AAKA Space Studio ने…
हर साल 11 अप्रैल को पूरे भारत में 'राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस' मनाया जाता है।…