भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में अपना सबसे बड़ा रनचेज करते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। आखिरी सुपर-8 मुकाबले में टीम इंडिया ने 196 रन के लक्ष्य को 19.2 ओवर में हासिल कर वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया। ईडन गार्डन्स में जीत के हीरो संजू सैमसन रहे, जिन्होंने नाबाद 97 रन की पारी खेलकर विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वे टारगेट का पीछा करते हुए भारत की ओर से सबसे बड़ी पारी खेलने वाले प्लेयर बने। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में छठी बार सेमीफाइनल में जगह बना ली। इस उपलब्धि के साथ टीम ने पाकिस्तान और इंग्लैंड की बराबरी कर ली है। दोनों टीमें भी 6-6 बार अंतिम-4 में पहुंच चुकी हैं।
यह ऐतिहासिक जीत भारत की आक्रामक बल्लेबाजी, दबाव में प्रदर्शन और बड़े मंच पर मैच फिनिश करने की क्षमता को दर्शाती है।
टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज़्यादा सफल रन चेज़ ये हैं।
| Team | Score | Opposition | Venue | Year | Target |
| England | 230/8 | South Africa | Wankhede | 2016 | 230 |
| South Africa | 208/2 | West Indies | Johannesburg | 2007 | 206 |
| India | 199/5 | West Indies | Kolkata | 2026 | 196 |
| U.S.A. | 197/3 | Canada | Dallas | 2024 | 195 |
| West Indies | 196/3 | India | Wankhede | 2016 | 193 |
भारत का इससे पहले का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 2014 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 173 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 176/4 था।
ICC Men’s T20 World Cup 2026 के सुपर 8 मुकाबले में भारत का यह रन चेज कई मायनों में ऐतिहासिक और विशेष रहा—
भारत सरकार ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लेते हुए Reserve Bank of India के नए…
क्या आप जानते हैं कि भारत में एक ऐसा शहर भी है, जिसे ‘झंडों का…
भारत में वन्यजीवों की समृद्ध विरासत के बीच एशियाई हाथी एक महत्वपूर्ण प्रजाति है। ऐसे…
भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव किया गया है। अनुग्रह…
भारतीय सिनेमा और इंटरनेशनल फिल्म इंडस्ट्री के लिए बड़ी खबर सामने आई है। सूचना एवं…
भारत के लिए गर्व की बात है कि भारतीय वैज्ञानिक परवीन शेख को 2026 का…