उत्तर प्रदेश सरकार ने लोगों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए जरुरी इमुनिटी में सहयोग करने के लिए ‘आयुष कवच-कोविड’ ऐप लॉन्च की है जो COVID-19 के खिलाफ लड़ाई में उपयोगी हो सकता है। इस ऐप को आयुष मंत्रालय ने विकसित किया है।
‘आयुष कवच-कोविड’ ऐप प्राकृतिक संसाधनों पर आधारित है जो इमुनिटी को बढ़ाने के लिए उपायों सुझाएगी। इस एप्लिकेशन के माध्यम से उपयोगकर्ताओं को यह बताया जाएगा किस प्रकार हमारी रसोई में मौजूद वस्तुए जैसे दालचीनी, तुलसी और लौंग आदि सामग्री का उपयोग COVID-19 के खिलाफ लड़ने के लिए शरीर की प्रतिरक्षा को बढ़ाने के लिए किया जा सकता है। इसके अलावा इससे उपयोगकर्ताओं को विशेषज्ञों से सलाह लेने का अवसर भी मिलेगा।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री: योगी आदित्यनाथ
- उत्तर प्रदेश की राज्यपाल: आनंदीबेन पटेल.



ब्लैंका व्लासिक वर्ल्ड 10K बेंगलुरु 2026...
Bank of Baroda ने बहुभाषी एआई प्लेटफॉर्म...
INS सुनयना माले पहुंचा, भारत-मालदीव समुद...


