Home   »   संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस: 23...

संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस: 23 जून

संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस: 23 जून_3.1
United Nations Public Service Day: संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस प्रत्येक वर्ष 23 जून को विश्व स्तर पर मनाया जाता है। यह दिन विकास प्रक्रिया में लोक सेवा के योगदान को उजागर करने और समुदाय में लोक सेवा को महत्व देने के लिए मनाया  है। इस दिन को दुनिया भर में विभिन्न सार्वजनिक सेवा संगठनों और विभागों द्वारा व्यापक रूप से मनाया जाता है, ताकि समुदाय में विकास और सुधार करने में लोक सेवकों की भूमिका को पहचानने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किए जा सकें।
संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस: इतिहास

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 20 दिसंबर 2002 को, 57/277 प्रस्ताव पारित करके प्रति वर्ष 23 जून को संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस के रूप मनाए जाने की घोषणा की थी।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य

  • संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय, न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित है इसकी स्थापना 24 अक्टूबर 1945 को हुई थी। एंटोनियो गुटेरेस संयुक्त राष्ट्र के वर्तमान महासचिव हैं.
prime_image
QR Code
Scan Me