Home   »   थॉमस डेननरबी होंगे फीफा में अंडर...

थॉमस डेननरबी होंगे फीफा में अंडर -17 महिला टीम के प्रमुख कोच

थॉमस डेननरबी होंगे फीफा में अंडर -17 महिला टीम के प्रमुख कोच_3.1
अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) ने महिला अंडर -17 फुटबॉल टीम के मुख्य कोच के तौर पर  स्वीडन के थॉमस डेननरबी की नियुक्ति करने की घोषणा की है। भारत, फीफा (फेडरेशन इंटरनेशनेल डी फुटबॉल एसोसिएशन) अंडर -17 महिला फुटबॉल विश्व कप 2020 की मेजबानी करेगा। थॉमस ने 2011 में फीफा विश्व कप में तीसरे स्थान हासिल करने वाली स्वीडन महिला राष्ट्रीय टीम का नेतृत्व किया था। उन्होंने फ्रांस के 2019 फीफा विश्व कप में नाइजीरियाई महिलाओं की राष्ट्रीय टीम के सुपर फाल्कन्स के कोच के रूप में काम किया। उन्हें 2018 में नाइजीरिया के कोच ऑफ़ ईयर सम्मान से भी सम्मानित  किया गया था।



उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष: प्रफुल्ल पटेल; स्थापित: 23 जून 1937
  • मुख्यालय: नई दिल्ली
स्रोत: द हिंदू
prime_image
QR Code
Scan Me