Categories: Sports

खेलो इंडिया गेम्स का तीसरा संस्करण यूपी में शुरू हुआ

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (केआईयूजी) का बहुप्रतीक्षित तीसरा संस्करण उत्तर प्रदेश में शुरू हो गया है। हालांकि इस खेल में देश के 207 यूनिवर्सिटी के 4,000 से ज्यादा खिलाड़ियों को मौका मिलेगा। यूनिवर्सिटी गेम्स 12 दिनों तक चलेंगे जिसकी शुरूआत गौतम बुद्ध नगर में कबड्डी से हुआ है। इस पूरे आयोजन का उद्घाटन 25 मई 2023 को लखनऊ में होगा।

Third Edition of Khelo India Games Kicks Off in Uttar Pradesh- Adda 247

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (KIUG) का तीसरा सीजन (Version) 23 मई से उत्तर प्रदेश में शुरू हो गया है। इसमें देश के 207 यूनिवर्सिटी के 4,000 से ज्यादा खिलाड़ियों के 21 खेलों में भाग लेने की उम्मीद है। यूनिवर्सिटी गेम्स का आयोजन 12 दिन तक चलेगा जहां उत्तर प्रदेश के पांच शहरों में सबसे ज्यादा खेल होंगे, वहीं निशानेबाजी खेल नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।

 

वाटर स्पोर्ट्स की शुरुआत

यूनिवर्सिटी गेम्स के इस सीजन में वाटर स्पोर्ट्स की शुरुआत भी करेगा, जो गोरखपुर के रामगढ़ में ताल झील में रोइंग प्रतियोगिता होगी। हालांकि यूनिवर्सिटी गेम्स का यह वार्षिक आयोजन एथलीटों (खेल-कूद प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाला खिलाड़ी) के लिए राष्ट्रीय स्तर खेल में अपना नाम बनाने का एक अच्छा प्लेटफॉर्म है, लेकिन कई राज्य खेल अथॉरिटी, यहां तक कि उत्तर प्रदेश ओलंपिक अथॉरिटी के अधिकारी राज्य में खेल के खराब से निराश हैं।

 

राज्य ओलंपिक अथॉरिटी के महासचिव ने क्या कहा?

राज्य ओलंपिक अथॉरिटी के महासचिव आनंदेश्वर पांडे ने कहा कि 1982 के एशियाई खेलों और 2010 के राष्ट्रमंडल खेलों ने नई दिल्ली को विश्व स्तरीय खेल बुनियादी ढांचे का निर्माण करने का मौका दिया। यह हमारे खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण देने और ओलंपिक सहित अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने में मदद प्रदान कर रहा है।

 

इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने में मदद

भारतीय खेल प्राधिकरण (Sports Authority ) के लखनऊ केंद्र के कार्यकारी निदेशक, संजय सारस्वत ने कहा कि KIUG एथलीटों को बेहतर प्रदर्शन करने में मदद कर रहा है और खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का यह गेम्स में खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका देता है। हमें विश्वविद्यालय के एथलीटों के लिए एक मजबूत नीति की आवश्यकता है, क्योंकि विश्वविद्यालय के खेल राज्य के खेल के बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

Find More Sports News Here

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में भारत वैश्विक स्तर पर तीसरे स्थान पर: IRENA

वर्ष 2025 में, भारत दुनिया के तीसरे सबसे बड़े नवीकरणीय ऊर्जा बाज़ार के रूप में…

9 hours ago

मिशन मित्र क्या है? गगनयान के लिए ISRO का नया प्रयोग—पूरी जानकारी

भारत के गगनयान मिशन ने लद्दाख की बेहद कठिन परिस्थितियों में एक अनोखा प्रयोग शुरू…

11 hours ago

NCERT को मिला ‘डीम्ड यूनिवर्सिटी’ का दर्जा: भारत की शिक्षा व्यवस्था के लिए इसका क्या मतलब है?

केंद्र सरकार ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की सलाह पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण…

11 hours ago

E20 पेट्रोल क्या है? 2026 से पूरे देश में लागू नई व्यवस्था

1 अप्रैल से, पूरे देश में फ़्यूल स्टेशन अब ऐसा पेट्रोल सप्लाई कर रहे हैं…

11 hours ago

कक्षा तीन से आठ के लिए CT और AI करिकुलम लॉन्च: CBSE

सीबीएसई बोर्ड के मान्यता प्राप्त स्कूलों से लेकर 22 राज्यों के सरकारी स्कूलों के कक्षा…

15 hours ago

सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक भारत जनगणना 2027 के ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

भारत सरकार ने मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक को जनगणना 2027 के लिए ब्रांड एंबेसडर…

15 hours ago