Categories: Banking

गूगल पे ने शुरू की नई सुविधा, अब क्रेडिट कार्ड के जरिए कर पाएंगे यूपीआई पेमेंट

भारत में गूगल पे यूजर्स के लिए कंपनी ने बड़ी सुविधा देने का एलान किया है। देश में तेजी से बढ़ते यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) पेमेंट के मद्देनजर देश में यूपीआई पेमेंट की सुविधा देने वाली बड़ी कंपनियों में से एक गूगल पे ने अब अपने यूजर्स को क्रेडिट कार्ड के से यूपीआई करने की सुविधा शुरू कर दी है। गूगल पे ने कहा की भारत में अगर किसी यूजर्स को पास RuPay क्रेडिट कार्ड है तो वो UPI के माध्यम से पेमेंट कर सकता है। कंपनी ने अपने ग्राहकों को यह सुविधा देने के लिए नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के साथ साझेदारी की है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

नई घोषणा के साथ यूजर्स अपने RuPay क्रेडिट कार्ड को गूगल-पे के साथ लिंक कर सकते हैं ताकि उन सभी ऑनलाइन और ऑफलाइन मर्चेंट को भुगतान किया जा सके, जहां RuPay क्रेडिट कार्ड स्वीकार किए जाते हैं। यह सुविधा अब एक्सिस बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, एचडीएफसी बैंक, इंडियन बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के RuPay क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए उपलब्ध है। कंपनी जल्द ही अन्य बैंकों को भी इस सुविधा से जोड़ने की तैयारी कर रही है।

 

कैसे करें इस्तेमाल ?

 

रूपे क्रेडिट कार्ड की मदद से अब गूगल पे पर यूपीआई पेमेंट करना आसान हो जाएगा। इसके लिए यूजर्स को गूगल पे एप ओपन करना है। इसके बाद एप की सेटिंग में जाना है और यहां से पेमेंट ऑप्शन सेटअप करना है।

अब यूजर्स को पेमेंट और एड अकाउंट में से रूपे क्रेडिट कार्ड ऑप्शन को सिलेक्ट करना है। यहां यूजर्स को क्रेडिट कार्ड की आखिरी की छह डिजिट, एक्सपायरी डेट और पिन नंबर दर्ज करना है। इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ओटीपी वेरिफिकेशन करना है। ओटीपी वेरिफिकेशन के बाद यूजर्स Rupay क्रेडिट कार्ड से यूपीआई पेमेंट कर सकेंगे।

Find More News Related to Banking

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

4 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago