Categories: Banking

अब Paytm Money से कर सकेंगे बॉन्ड में निवेश, कंपनी ने रिटेल निवेशकों के लिए लॉन्च किया नया प्लेटफॉर्म

वन कम्युनिकेशंस लिमिटेड (OCL) ने हाल ही में घोषणा की कि उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी पेटीएम मनी लिमिटेड ने देश में रिटेल निवेशकों के लिए बॉन्ड प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। कंपनी ने कहा कि वह खुदरा निवेशकों के लिए बॉन्ड को सरल बना रही है और उन्हें तीन प्रकार के बॉन्ड – सरकार, कॉपोर्रेट और टैक्स फ्री में निवेश करने में सक्षम बना रही है। Paytm Money के सीईओ वरुण श्रीधर ने कहा कि यह भारत में बॉन्ड में निवेश की शुरूआत है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

पेटीएम मनी के सीईओ वरुण श्रीधर ने कहा कि यह भारत में बॉन्ड में निवेश की शुरूआत है। हमारा मानना है कि बॉन्ड पहली बार निवेशकों के लिए पूंजी बाजार में प्रवेश करने का सबसे अच्छा तरीका है। पेटीएम मनी ऐप पर बांड निवेशकों को सभी प्रासंगिक जानकारी एक ही जगह मिलेगी ताकि निवेशक उन रिटर्न का विश्लेषण कर सकें और समझ सकें कि वे कहां कमा सकते हैं। कंपनी के अनुसार, भारत में ऋण बाजारों में निवेश अभी भी बहुत नया है और देश में 100 मिलियन निवेशक होने की क्षमता है, जिनके लिए बॉन्ड पूंजी बाजार में प्रवेश करने का सबसे अच्छा तरीका होगा।

 

सेबी-पंजीकृत ब्रोकर के रूप में, पेटीएम मनी भारत में एक सरल, सुरक्षित और पारदर्शी बॉन्ड उत्पाद लाने और नया करने के लिए मौजूदा मजबूत नियामक ढांचे का लाभ उठा रहा है। इसने निवेशक सुरक्षा सुविधाओं जैसे लिमिट ऑर्डर, एनएसई और बीएसई की कीमतों में तुलना, बेस्ट एक्सचेंज रेट, कई रेटिंग एजेंसियों से क्रेडिट रेटिंग, सबसे कम डिफॉल्ट रेटिंग के साथ ऐसी कई और सुविधाएं हासिल की है।

 

वर्तमान में पेटीएम मनी पर बॉन्ड्स को अर्ली एक्सेस वेटलिस्ट प्रोग्राम के साथ लॉन्च किया जा रहा है। टैक्स फ्री बॉन्ड भारतीयों के लिए एक बड़ा निवेश है। एनएचएआई, आईआरएफसी, आरईसी आदि जैसे सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों द्वारा जारी टैक्स फ्री बॉन्ड में 5.8 प्रतिशत प्रति वर्ष तक की यील्ड और 5 महीने से 13 साल तक की मैच्युरिटी पर निवेश किया जा सकता है। पेटीएम मनी म्युचुअल फंड, स्टॉक, आईपीओ, एफएंडओ, ईटीएफ, एनपीएस जैसे निवेश उत्पादों के साथ उपयोगकर्ताओं को सक्षम कर धन सृजन को जारी रखता है। पेटीएम मनी की म्युचुअल फंड और स्टॉक में छोटे निवेश की पेशकश देश में वित्तीय समावेशन में योगदान करती है।

Find More News Related to Banking

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

4 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago