Categories: Books & Author

अशोक टंडन द्वारा लिखी गई किताब ‘रिवर्स स्विंग’ को पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने किया लॉन्च

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ‘रिवर्स स्विंग’ नाम के किताब का विमोचन किया। दी रिवर्स स्विंग कॉलोनियलिज्म टू कोऑपरेशन किताब (The Reverse Swing Colonialism to Cooperation book) को अशोक टंडन द्वारा लिखा गया है और प्रभात प्रकाशन द्वारा पब्लिश किया गया है। आज गांधी स्मृति में इसे पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पूरी द्वारा लॉन्च किया गया।

ये किताब कई सदियों से चली आ रही विदेशी पराधीनता की दर्दनाक यादों को पीछे छोड़ते हुए नए भारत के गौरव को दर्शाती है। 17वीं शताब्दी में यूरोपीय लोग भारत के साथ व्यापार करने के लिए आकर्षित थे क्योंकि भारत सोने की चिड़िया था जहां पर मसाले, चाय और रेशम का उत्पादन होता था।

 

हरदीप सिंह पूरी ने क्या कहा?

हरदीप सिंह पूरी ने कहा कि मुझे याद है कि गांधी जी को लेकर न्यूयॉर्क में दक्षिण अफ्रीकी हाई कमिश्नर ने मुझसे कहा था कि आपने हमारे पास एक बैरिस्टर भेजा था और यहां से निकलने पर वे एक महात्मा बन गए।

 

इस किताब में क्या कहा गया?

इस किताब में आजादी के बाद से ऐतिहासिक घटनाओं और भारत-ब्रिटेन संबंधों में आए परिवर्तन के बारे में बताया है। 1947 में स्वतंत्रता के बाद कैसे भारत ने विभिन्न क्षेत्रों में कामयाबी हासिल की और दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई।

केंद्रीय मंत्री पुरी ने कहा कि किताब में एक चैप्टर महात्मा गांधी पर है। हम सभी राष्ट्रपिता के अनुयायी हैं। भारत निर्माण में, अभिजात्य राष्ट्रीय आंदोलन और आम जनता के बीच सेतु बनाने में उनकी भूमिका का दस्तावेजी रूप में अच्छी तरह उल्लेख है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी अपने आप में थोड़े जटिल शख्सियत थे। ब्रिटेन में रहते हुए उन्होंने दरअसल प्रथम विश्व युद्ध में जंग के प्रयासों के लिए भारत की मदद भेजने को कहा था. दस्तावेजों में यह भलीभांति अंकित है।

 

Find More Books and Authors Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

भारत के प्रमुख बंदरगाहों ने वित्त वर्ष 26 में 915.17 मिलियन टन कार्गो का प्रबंधन किया

भारत के समुद्री क्षेत्र ने एक अहम मील का पत्थर हासिल किया है, जिसमें प्रमुख…

15 hours ago

इतिहास के 3 सबसे बड़े और विनाशकारी युद्ध, जिन्होंने वैश्विक सीमाएं और राजनीतिक नक्शे बदल दिए

पश्चिम एशिया में तनाव जारी है। इसी बीच ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव…

16 hours ago

भुवनेश्वर कुमार IPL में 200 विकेट लेने वाले पहले तेज़ गेंदबाज़ बने

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार ने…

16 hours ago

LPG उत्पादन में भारत के प्रमुख शहर कौन-कौन से हैं? देखें लिस्ट

भारत में आज 33 करोड़ से अधिक परिवार खाना बनाने के लिए एलपीजी सिलिडंर (LPG…

17 hours ago

जानें भारत के किस शहर से पहली बार हुई थी जनगणना की शुरुआत?

बता दें कि, भारत में जनगणना 2026-27 की शुरुआत हो गई है। इस बार इसे…

17 hours ago

गुजरात हाईकोर्ट ने AI के इस्तेमाल को लेकर एक सख्त नीति जारी की

गुजरात हाई कोर्ट ने एक नीति जारी की है, जिसके तहत न्यायिक फ़ैसले लेने या…

18 hours ago