Home   »   तरुण बजाज बनाए गए RBI केंद्रीय...

तरुण बजाज बनाए गए RBI केंद्रीय बोर्ड के नए निदेशक

तरुण बजाज बनाए गए RBI केंद्रीय बोर्ड के नए निदेशक_3.1
आर्थिक मामलों के सचिव, तरुण बजाज को भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के केंद्रीय बोर्ड का नया निदेशक बनाया गया है। उनकी नियुक्ति भारत सरकार द्वारा की मंजूरी के बाद की गई है। वह 1988 बैच के IAS अधिकारी हैं। वह अतनु चक्रवर्ती की जगह लेंगे, जो 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हुए है।
आर्थिक मामलों के सचिव का कार्यभार संभालने से पहले, बजाज प्रधान मंत्री कार्यालय में अतिरिक्त सचिव थे। 2015 में प्रधान मंत्री कार्यालय में नियुक्ति से पहले, वह आर्थिक मामलों के विभाग में संयुक्त सचिव थे, जो बहुपक्षीय वित्त पोषण एजेंसियों के प्रभाग की देखरेख करता है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • आरबीआई का मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र.
  • RBI के गवर्नर: शक्तिकांता दास.

prime_image
QR Code
Scan Me