Categories: Schemes

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन ने कलैगनार महिला अधिकार निधि योजना शुरू की

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने द्रविड नेता सी. एन. अन्नादुरै की जयंती पर द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) सरकार की महिलाओं के लिए एक हजार रुपये की मासिक आर्थिक सहायता योजना की शुरुआत की। स्टालिन ने योजना की शुरुआत करते हुए कई लाभार्थियों को बैंक के डेबिट कार्ड दिए। वहीं राज्य सरकार के मंत्रियों ने अपने-अपने जिलों में इस कार्यक्रम की शुरुआत की।

स्टालिन ने कहा कि यह गर्व की बात की है कि इस योजना की शुरुआत अन्ना की जयंती और करुणानिधि की जन्मशती (2023-24) के दौरान हुई। बुनियादी आय वाली इस योजना का नाम दिवंगत मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि के नाम पर रखा गया है और राज्य सरकार ने इस सहायता योजना को महिलाओं का ‘अधिकार’ करार दिया।

 

एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता

राज्य सरकार ने इस योजना के लिए 1.06 करोड़ (1,06,50,000) महिलाओं की पहचान की है और एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता का भुगतान प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से लाभार्थियों को किया गया।

 

इस योजना का नाम

आधिकारिक रूप से इस योजना का नाम ‘कलैगनार मगलिर उरीमाई थित्तम’ है, जिसका मतलब कलैगनार महिलाओं का अधिकार योजना है। द्रमुक के दिवंगत नेता करुणानिधि (1924-2018) को कलैगनार नाम से जाना जाता था, जिसका अर्थ है प्रतिष्ठित कलाकार। राज्य सरकार ने कुछ महीने पहले इस योजना की घोषणा की थी और कहा था कि अन्नादुरै की जंयती यानी 15 सितंबर को यह योजना शुरू की जाएगी। साल 2021 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले द्रमुक घोषणापत्र में भी इसका जिक्र था।

एक हजार रुपये की मासिक सहायता का लाभ पाने के लिए पंजीकरण कराने के वास्ते स्टालिन ने जुलाई में धर्मापुरी में एक केन्द्र का उद्धघाटन किया था। स्टालिन ने इस योजना को क्रांति करार दिया, जो करोड़ों महिलाओं के जीवन में नया बदलाव लाने में मदद करेगी। इस योजना से उन्हें अपने जीवन स्तर में सुधार करने, आत्म-सम्मान के साथ जीवन जीने और गरीबी उन्मूलन में मदद मिलेगी।

 

Find More News Related to Schemes & Committees

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहसिना किदवई का निधन

देश की वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश की राजनीति का अहम…

15 mins ago

ब्लैंका व्लासिक वर्ल्ड 10K बेंगलुरु 2026 की ग्लोबल एम्बेसडर नियुक्त

मशहूर TCS वर्ल्ड 10k बेंगलुरु रेस (TCS World 10k Bengaluru race) 26 अप्रैल 2026 को…

30 mins ago

Bank of Baroda ने बहुभाषी एआई प्लेटफॉर्म ‘बॉब संवाद’ शुरू किया

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने अपने ग्राहकों के अनुभव को और बेहतर बनाने…

3 hours ago

INS सुनयना माले पहुंचा, भारत-मालदीव समुद्री सहयोग मजबूत

भारत ने अपने पड़ोसी देशों के साथ संबंधों को मज़बूत करने की दिशा में एक…

4 hours ago

महाराष्ट्र में नई हेल्थ पहल: ‘मेरा गांव, स्वस्थ गांव’ योजना शुरू

विश्व स्वास्थ्य दिवस के विशेष अवसर पर 07 अप्रैल 2026 को महाराष्ट्र सरकार ने ग्रामीण…

5 hours ago

मार्च 2026 में भारत के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में गुरुग्राम शीर्ष पर

भारत में वायु प्रदूषण एक गंभीर समस्या बनी हुई है, और एक नई रिपोर्ट ने…

5 hours ago