Categories: Sports

Sri Lanka ने पहली बार जीता एशिया कप का खिताब

श्रीलंका ने इतिहास रचते हुए विमेंस एशिया कप 2024 का खिताब जीत लिया है। श्रीलंका टीम ने फाइनल में भारत को 8 विकेट से हरा दिया। इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 20 ओवर में छह विकेट पर 165 रन बनाए।

जवाब में श्रीलंका ने 18.4 ओवर में दो विकेट पर 167 रन बनाए और मैच जीत लिया। श्रीलंका से कप्तान चमारी अटापट्टू ने 61 और हर्षिता समरविक्रमा ने 69 रन बनाए। दोनों ने 87 रन की पार्टनरशिप भी की थी। भारत रिकॉर्ड आठवीं बार फाइनल खेलने के लिए उतरा था।

पहली बार यह खिताब जीता

श्रीलंका टीम ने पहली बार यह खिताब जीता है। महिला एशिया कप की शुरुआत 2004 में हुई थी और इस साल इसका नौवां संस्करण खेला गया। भारतीय टीम आज तक हुए सभी महिला एशिया कप टूर्नामेंट्स के फाइनल में पहुंची है, लेकिन उसे अब तक केवल एक मौके पर हार झेलनी पड़ी थी। भारत 2018 में बांग्लादेश से फाइनल में हारा था और अब श्रीलंका, भारत को महिला एशिया कप के फाइनल में हराने वाली दूसरी टीम बन गई है।

ऐतिहासिक संदर्भ: महिला एशिया कप विजेता

महिला एशिया कप 2004 में अपनी शुरुआत के बाद से महिला क्रिकेट में एक प्रतिष्ठित टूर्नामेंट रहा है। आइए, पिछले कुछ वर्षों में विजेता टीमों पर एक नजर डालते हैं:

Year Format Winner
2004 ODI India
2005-06 ODI India
2006 ODI India
2008 ODI India
2012 T20I India
2016 T20I India
2018 T20I Bangladesh
2022 T20I India
2024 T20I Sri Lanka

मैच एक नजर में

मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 166 रनों का टारगेट सेट किया था। जवाब में श्रीलंकाई टीम ने 2 विकेट गंवाकर 18.4 ओवर में ही यह मुकाबला और खिताब अपने नाम कर लिया है। टीम के लिए हर्षिता समरविक्रमा ने सबसे ज्यादा 69 रनों की नाबाद पारी खेली।

जबकि कप्तान चमारी अटापट्टू ने 61 रन जड़े। कविशा दिलहारी 16 गेंदों पर 30 रन बनाकर नाबाद रहीं। भारत की ओर से कोई भी गेंदबाज अपनी छाप नहीं छोड़ सकीं। केवल दीप्ति शर्मा ही एक विकेट ले सकीं। उन्होंने कप्तान चमारी को शिकार बनाया।

दूसरी ओर भारतीय टीम ने 6 विकेट गंवाकर 165 रन बनाए। टीम के लिए ओपनर स्मृति मंधाना ने 47 गेंदों पर 60 रनों की पारी खेली थी। उनके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने 30 और जेमिमा रोड्रिग्स ने 29 रन बनाए। जबकि श्रीलंका के लिए गेंदबाजी में कविशा ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

2 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago