Categories: International

श्रीलंका ने भारत को मुफ्त पर्यटक वीजा प्रदान किया

भारत के लोग अब बिना वीजा के पड़ोसी देश श्रीलंका की यात्रा कर सकेंगे। श्रीलंका की कैबिनेट ने भारत समेत सात देशों के यात्रियों को बिना वीजा देश की यात्रा करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह निर्णय कर्ज में डूबे द्वीप राष्ट्र के पर्यटन क्षेत्र के पुनर्निमाण के प्रयासों के तहत लिया गया है। श्रीलंका के विदेश मंत्री अली साबरी ने मंगलवार को कहा कि इसे 31 मार्च, 2024 तक पायलट प्रोजेक्ट की तरह शुरू किया जाएगा।

कैबिनेट ने भारत समेत चीन, रूस, मलेशिया, जापान, इंडोनेशिया और थाईलैंड के यात्रियों को तत्काल प्रभाव से निशुल्क प्रवेश की अनुमति दे दी। इन देशों के यात्री श्रीलंका की यात्रा करने आने के लिए निशुल्क वीजा प्राप्त कर सकेंगे। सितंबर में श्रीलंका आने वाले यात्रियों के आंकड़ों के मुताबिक, 30 हजार यात्रियों व 26 प्रतिशत के साथ भारत पहले और आठ हजार यात्रियों के साथ चीन दूसरे नंबर पर है।

पर्यटन मंत्रालय ने पिछले हफ्ते घोषणा की थी कि पिछली कैबिनेट बैठक के दौरान एक कैबिनेट पेपर प्रस्तुत किया गया था, जिसमें पांच देशों के विदेशियों के लिए मुफ्त पर्यटक वीजा जारी करने का प्रस्ताव था। भारतीय रुपया श्रीलंका की करेंसी से मजबूत है। इसलिए वहां एक रुपये की कीमत 3.9 रुपये होगी।

 

Find More International News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

भारत 2028 में होने वाली क्लाइमेट चेंज समिट की मेजबानी से पीछे हटा

भारत ने साल 2028 में होने वाले संयुक्त राष्ट्र के वार्षिक जलवायु परिवर्तन सम्मेलन COP33…

2 hours ago

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन के साथ युद्धविराम की घोषणा की

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 09 अप्रैल 2026 को ऑर्थोडॉक्स ईस्टर की छुट्टियों के दौरान…

2 hours ago

विश्व होम्योपैथी दिवस 2026: भारत और उससे आगे समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा

हर साल 10 अप्रैल को 'विश्व होम्योपैथी दिवस' मनाया जाता है। यह दिन होम्योपैथी के…

3 hours ago

KreditBee $280 मिलियन जुटाने के बाद यूनिकॉर्न क्लब में शामिल हुआ

बेंगलुरु की डिजिटल लेंडिंग कंपनी KreditBee ने फंडिंग के एक नए राउंड में $280 मिलियन…

3 hours ago

एमएसएमई के लिए TReDS पंजीकरण प्रक्रिया को आसान बनाने की RBI की योजना

भारत के सेंट्रल बैंक ने छोटे व्यवसायों को मदद देने के लिए एक नया कदम…

4 hours ago

ईरान-अमेरिका संघर्ष-विराम: शांति के लिए ईरान की 10 शर्तें — विस्तार से

एक बड़े भू-राजनीतिक घटनाक्रम में, मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बाद ईरान और अमेरिका…

21 hours ago