Categories: Banking

स्पाइस मनी ने ग्रामीण भारत में वित्तीय समावेशन के लिए एक्सिस बैंक के साथ भागीदारी की

फिनटेक कंपनी स्पाइस मनी ने निजी क्षेत्र की बैंक ऐक्सिस बैंक के साथ करार किया है। इस करार के तहत ग्रामीण नागरिकों के लिए अपने ‘अधिकारी’ नेटवर्क के जरिए तत्काल,जीरो बैलेंस बचत और चालू खाता खोलने की सुविधा मुहैया कराएगी। इस करार के तहत स्पाइस मनी का लक्ष्य शहरी और ग्रामीण इलाकों के बीच वित्तीय समावेशन के मौजूदा अंतर को कम या खत्म करना है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

ग्रामीण जनता को उसके द्वार पर सभी जरूरी बैंकिंग सुविधाएं इस करार के तहत पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। फिनटेक फर्म स्पाइस मनी के फाउंडर दिलीप मोदी के अनुसार इससे हजारों की संख्या में ग्रामीण वित्तीय तौर पर सशक्त बनेंगे। इस करार के तहत उठाए गए कदमों का असर बड़े स्तर पर दिखेगा।

 

आपको बता दें कि स्पाइस मनी नेटवर्क के अंतर्गत लगभग 10 लाख ‘अधिकारी’ काम करते हैं। वहीं इन अधिकारियों के दायरे में लगभग 18000 से ज्यादा पिन कोड आते हैं जहां पर यह अपनी सुविधाएं मुहैय कराते हैं। इनका नेटवर्क लगभग 700 जिले, 5000 ब्लॉक्स में करीब 10 करोड़ घरों में अपनी सुविधाएं देता है। भारतीय रिजर्व बैंक के तहत नियंत्रण वाली फिनटेक कंपनी ग्रामीण इलाकों में कई तरह की वित्तीय सेवाएं मुहैया कराती है जिसमें नकदी जमा और निकासी, इंश्योरेंस प्रीमियम, बिल भुगतान और लोन शामिल है।

 

हाल ही में कंपनी सरकार की ओर से ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने वाली प्लैटफॉर्म ओएनडीसी (ONDC) यानी ओपन नेटवर्क डिजिटल कॉमर्स पर भी शामिल हुई है। इसके जरिए ग्रामीण इलाकों में छोटे कारोबारियों को सुविधा मुहैया कराएगी। ओएनडीसी में शामिल होने से स्पाइस मनी के अधिकारी अपने इलाकों में दूसरे छोटे कारोबारियों को भी सुविधा दे सकेंगे जिनके पास अपने उत्पादों को बेचने के लिए ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म नहीं है।

 

Find More News Related to Banking

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

4 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago