Categories: Appointments

टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन बी20 के चेयरमैन नियुक्त

केंद्र सरकार ने टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को ‘बी20 इंडिया’ का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उद्योग संगठन सीआईआई ने यह बताया। भारत की जी20 की अध्यक्षता के दौरान चंद्रशेखरन बिजनेस एजेंडा की अगुवाई करेंगे। भारत सरकार ने बी20 इंडिया प्रक्रियाओं की अगुवाई के लिए सीआईआई को बी20 भारत सचिवालय नियुक्त किया है। सीआईआई ने इसका प्रभार एक दिसंबर से संभाल लिया है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

बिजनेस 20 (बी20) वैश्विक कारोबारी समुदाय के लिए जी20 का आधिकारिक चर्चा मंच है। चंद्रशेखरन ने कहा कि वैश्विक समन्वय को मजबूत करने की खातिर कारोबारों के लिए नई रणनीति से आर्थिक स्थिरता, प्रगति और वृद्धि प्राप्त होगी और यह समावेशी तथा टिकाऊ होगी। यह 22-24 जनवरी 2023 को निर्धारित प्रारंभिक बैठक के बाद विभिन्न कार्यबलों और कार्य परिषदों पर काम शुरू करेगा, जिसका समापन अगस्त 2023 में बी20 इंडिया समिट में होगा।

 

बी20 इंडिया ने “ “आर,.ए.एस.इ (R.A.I.S.E) – जिम्मेदार, त्वरित, अभिनव, सतत, और न्यायसंगत व्यवसाय” थीम के तहत विचार-विमर्श के लिए प्राथमिकताओं की पहचान की है। भारत की जी20 अध्यक्षता वर्ष के दौरान देश भर में बी20 कैलेंडर के तहत सीआईआई द्वारा लगभग 100 व्यापार नीति पहलों का आयोजन किया जाएगा। जी-20, 19 देशों और यूरोपीय संघ का एक समूह है।

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

4 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago