Categories: Awards

जमनालाल बजाज पुरस्कार 2022 की घोषणा

जमनालाल बजाज फाउंडेशन ने 08 दिसंबर 2022 को जमनालाल बजाज पुरस्कार 2022 के विजेताओं की घोषणा की है। लेबनान के डॉ ओगिरत युनान और डॉ वालिद सलाबी को भारत के बाहर गांधीवादी मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए जमनालाल बजाज पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया है।`

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

जमनालाल बजाज फाउंडेशन की स्थापना 1977 में महात्मा गांधी के करीबी सहयोगी और दत्तक पुत्र श्री जमनालाल बजाज की याद में की गई थी। इसका उद्घाटन 4 नवंबर, 1977 को भारत के प्रधान मंत्री श्री मोरारजी देसाई द्वारा किया गया था। प्रत्येक पुरस्कार में एक प्रशस्ति पत्र, एक ट्रॉफी और 10,00,000 रुपये का नकद पुरस्कार होता है। फाउंडेशन अलग-अलग श्रेणीमें 4 अवॉर्ड देता है। तीन पुरस्कार भारतीयों को और एक पुरस्कार गांधीवादी मूल्यों को बढ़ावा विदेशों में बढ़ावा देने के लिए एक विदेशी को दिया जाता है।

 

जमनालाल बजाज 2022 विजेता

 

रचनात्मक कार्यों के लिए

 

मध्य प्रदेश के नीलेश देसाई को रचनात्मक कार्यों के लिए जमनालाल बजाज पुरस्कार के लिए चुना गया है। वह संपर्क समाज सेवी संस्थान के संस्थापक हैं जो भील समुदाय के उत्थान के लिए काम करता है।

 

ग्रामीण विकास के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी के अनुप्रयोग के लिए पुरस्कार:

 

गुजरात के मनसुखभाई प्रजापति को ग्रामीण विकास के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी के अनुप्रयोग के लिए जमनालाल बजाज पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पारंपरिक मिट्टी के बर्तनों को मुख्यधारा में लाने के लिए उन्हें उनके नवाचार और उद्यमशीलता के लिए चुना गया । उनकी कंपनी मिट्टीकूल, मिट्टी के उत्पाद और मिट्टी के बर्तन बनाती है। उन्होंने मिट्टी के बर्तन बनाने वाले ग्रामीण कारीगरों को नए बाजार और व्यवसाय खोजने में मदद की है।

 

महिलाओं और बच्चों के विकास और कल्याण के लिए पुरस्कार:

 

ओडिशा की सोफिया सैक को महिलाओं और बच्चों के विकास और कल्याण के लिए जमनालाल बजाज पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वह एक सामाजिक सेवा कार्यकर्ता हैं जो महिला सशक्तिकरण और लैंगिक अधिकारों के लिए काम करती हैं। वह ओडिशा में महिला बीड़ी श्रमिकों के लिए एक प्रमुख कार्यकर्ता हैं।

 

भारत के बाहर गांधीवादी मूल्यों को बढ़ावा देने हेतु अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार:

 

लेबनान के डॉ. ओगिरत युनान और डॉ. वालिद सल्याबी को भारत के बाहर गांधीवादी मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए जमनालाल बजाज पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वे अहिंसा और मानवाधिकार के लिए अकादमिक यूनिवर्सिटी कॉलेज के संस्थापक हैं। वे लेबनान और अरब दुनिया में अहिंसा के अग्रदूत हैं और इस क्षेत्र में गांधीवादी विचारों का प्रसार कर रहे हैं।

 

Find More Awards News Here

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

6 days ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

1 month ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

1 month ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

1 month ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

1 month ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

1 month ago