दक्षिण अफ्रीका की टी-20 टीम के पूर्व कप्तान ऑलराउंडर फरहान बेहरदीन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। सोशल मीडिया पर उन्होंने अपने निर्णय का एलान किया। 39 साल के फरहान बेहरदीन ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 59 वनडे मैच खेले। साल 2013 में अपना डेब्यू करने वाले बेहरदीन ने दक्षिण अफ्रीका के लिए नवंबर 2018 में आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था। उसके बाद से ही उन्हें दोबारा फिर से राष्ट्रीय टीम में जगह नहीं मिली। आखिर में 18 साल लंबे करियर को उन्होंने समाप्त करने की घोषणा कर दी।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
39 साल के बेहरदीन ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 59 वनडे मैच खेले, जिसमें उन्होंने 30.68 की औसत से 1074 रन बनाए। 70 उनका सर्वोच्च स्कोर था। इसके अलावा उनके नाम 14 विकेट भी हैं। बेहरदीन ने 38 टी20 मुकाबले भी खेले हैं, जिसमें उन्होंने 32.37 की औसत से 518 रन बनाए हैं। टी20 में उनके नाम 3 विकेट थे। आपको बता दें कि बेहरदीन ने अपने करियर में 4 वर्ल्ड कप भी खेले। उन्होंने अपना पहला प्रथम श्रेणी मैच 2004 में खेला था और 125 मैचों में 7000 रन बनाए। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका टीम में पदार्पण के लिए आठ साल इंतजार किया।
ब्रिटेन (UK) की संसद ने 'तंबाकू और वेप्स बिल' को मंज़ूरी दे दी है। इस…
Top Current Affairs 23 April 2026 in Hindi: बता दें, आज के इस दौर में सरकारी…
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने कोणार्क सूर्य मंदिर में एक महत्वपूर्ण संरक्षण अभियान शुरू किया…
भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने 'वंदे मातरम' के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर…
अविभाजित आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नादेंडला भास्कर राव का हैदराबाद में 90 वर्ष की…
इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने 22 अप्रैल 2026 को बहुप्रतीक्षित ऑनलाइन गेमिंग नियमों को अधिसूचित…