Home   »   दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर फरहान बेहरदीन...

दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर फरहान बेहरदीन ने की संन्यास की घोषणा

दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर फरहान बेहरदीन ने की संन्यास की घोषणा |_3.1

दक्षिण अफ्रीका की टी-20 टीम के पूर्व कप्तान ऑलराउंडर फरहान बेहरदीन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। सोशल मीडिया पर उन्होंने अपने निर्णय का एलान किया। 39 साल के फरहान बेहरदीन ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 59 वनडे मैच खेले। साल 2013 में अपना डेब्यू करने वाले बेहरदीन ने दक्षिण अफ्रीका के लिए नवंबर 2018 में आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था। उसके बाद से ही उन्हें दोबारा फिर से राष्ट्रीय टीम में जगह नहीं मिली। आखिर में 18 साल लंबे करियर को उन्होंने समाप्त करने की घोषणा कर दी।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

39 साल के बेहरदीन ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 59 वनडे मैच खेले, जिसमें उन्होंने 30.68 की औसत से 1074 रन बनाए। 70 उनका सर्वोच्च स्कोर था। इसके अलावा उनके नाम 14 विकेट भी हैं। बेहरदीन ने 38 टी20 मुकाबले भी खेले हैं, जिसमें उन्होंने 32.37 की औसत से 518 रन बनाए हैं। टी20 में उनके नाम 3 विकेट थे। आपको बता दें कि बेहरदीन ने अपने करियर में 4 वर्ल्ड कप भी खेले। उन्होंने अपना पहला प्रथम श्रेणी मैच 2004 में खेला था और 125 मैचों में 7000 रन बनाए। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका टीम में पदार्पण के लिए आठ साल इंतजार किया।

 

हाल ही में सेवानिवृत्त क्रिकेटर:

  • अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट: फरहान बेहरडियन  (दक्षिण अफ़्रीकी)
  • एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट: बेन स्टोक्स (इंग्लैंड)
  • अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट: दिनेश रामदीन (वेस्टइंडीज)
  • टी20 इंटरनेशनल: तमीम इकबाल (बांग्लादेश)
  • अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट: लेंडल सिमंस (वेस्टइंडीज)
  • अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट: इयोन मोर्गन (इंग्लैंड)
  • अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: मोहम्मद हफीज (पाकिस्तान)
  • अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट: रॉस टेलर  (न्यूजीलैंड)
  • ऑल फॉर्म ऑफ क्रिकेट: टिम ब्रेसनम (इंग्लैंड)
  • टेस्ट क्रिकेट: दनुष्का गुणतिलका (श्रीलंका)
  • क्रिकेट के सभी प्रकार: क्रिस मॉरिस (दक्षिण अफ्रीका)
  • अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट: सुरंगा लकमल (श्रीलंका)
  • अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट: कीरोन पोलार्ड (वेस्टइंडीज)
  • क्रिकेट के सभी प्रकार: हामिश बेनेट (न्यूजीलैंड)
  • अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट: राहुल शर्मा (भारत)
  • टी20 इंटरनेशनल: मुश्फिकुर रहीम (बांग्लादेश)
  • वनडे क्रिकेट: आरोन फिंच (ऑस्ट्रेलिया)
  • क्रिकेट के सभी प्रारूप: रॉबिन उथप्पा (भारत)
  • अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट: राचेल हेन्स (ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर)
  • अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट झूलन गोस्वामी (भारत)

Sam Curran Breaks IPL Auction Records and Becomes Most Expensive Cricketer_80.1

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *