बॉलीवुड अभिनेता, सोनू सूद ने प्रवासियों को पूरे देश में नौकरी के अवसर तलाशने में सहायता कराने के लिए ‘प्रवासी रोज़गार’ ऐप लॉन्च की है। देश के विभिन्न हिस्सों में प्रवासी श्रमिकों के लिए रोजगार के सही अवसर तलाशने के लिए गाँवों में सामुदायिक आउटरीच द्वारा इस पहल का सहयोग किया जाएगा।
‘प्रवासी रोज़गार’ ऐप के बारे में:
- ऐप में 500 से अधिक निर्माण, परिधान, स्वास्थ्य सेवा, इंजीनियरिंग, बीपीओ, सुरक्षा, ऑटोमोबाइल, ई-कॉमर्स और लॉजिस्टिक्स सेक्टर की प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी के अवसर उपलब्ध होंगे.
- इसके अलावा, प्लेटफार्म रोजगार के लिए विशिष्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम जैसे अंग्रेजी बोलना सीखना आदि भी चलाया.
- साथ ही इसके लिए 24-घंटे की हेल्पलाइन के साथ-साथ सहायता केंद्र दिल्ली, मुंबई, बैंगलोर, हैदराबाद, कोयम्बटूर, अहमदाबाद और तिरुवनंतपुरम सहित सात शहरों में स्थापित किए गए हैं।



मातृत्व अवकाश पर बड़ा बदलाव: गोद लेने वा...
नारियल उत्पादन में भारत बना विश्व का नंब...
भारत में स्टार्टअप क्रांति: 2.12 लाख से ...

