पहली बार एक महिला को भारतीय नौसेना में एक पायलट के रूप में शामिल किया गया है. शुभांगी स्वरूप, जो उत्तर प्रदेश से हैं, जल्द ही मेरीटाइम रिकानकायसन्स प्लेन उड़ाती हुई दिखाई देंगी.
शुभांगी के अलावा दिल्ली की आस्था सेगल, पुद्दुचेरी की रूपा ए और केरल की शक्ति माया एस को नौसेना की नेवल आर्मामेंट इंस्पेक्टोरेट (एनएआई) शाखा में देश की पहली महिला अधिकारी बनने का गौरव हासिल हुआ है.
IBPS PO मुख्य परीक्षा के लिए उपरोक्त समाचार से परीक्षा उपयोगी तथ्य –
- भारतीय नौसेना भारतीय सशस्त्र बल की नौसैनिक शाखा है.
- नौसेना के पास निम्न तीन कमान हैं, प्रत्येक एक फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ के नियंत्रण में हैं: –
- पश्चिमी नौसेना कमान (मुंबई में मुख्यालय)
- पूर्वी नौसेना कमान (विशाखापत्तनम में मुख्यालय)
- दक्षिणी नौसेना कमान (कोच्चि में मुख्यालय)
स्रोत- डीडी न्यूज़



मातृत्व अवकाश पर बड़ा बदलाव: गोद लेने वा...
नारियल उत्पादन में भारत बना विश्व का नंब...
भारत में स्टार्टअप क्रांति: 2.12 लाख से ...

