Categories: Ranks & Reports

शाहरुख खान TIME 100 रीडर पोल में टॉप पर

शाहरुख खान को 2023 के लिए TIME100 पोल का विजेता चुना गया है। 2023 TIME 100 पोल में उन्होंने टॉप पोजिशन हासिल किया है। इसमें पोल में लोगों ने उन शख्सियतों को वोट किया, जो TIME की सबसे प्रभावशाली लोगों की वार्षिक सूची में स्थान पाने के लायक हैं। शाहरुख खान को लियोनेल मेस्सी और अन्य लोगों की तुलना में अधिक वोट मिले हैं। 2023 टाइम 100 पोल के लिए कुल मिलाकर 12 लाख से ज्यादा लोगों ने वोट किया था, जिसमें शाहरुख खान चार फीसदी वोट पाकर टॉप पर रहे। लिस्ट में उनके अलावा हॉलीवुड अभिनेत्री मिशेल यो, दुनिया की सबसे मशहूर टेनिस खिलाड़ियों में शुमार होने वाली सेरेना विलियम्स, मेटा (फेसबुक) के सीईओ मार्क जकरबर्ग और दक्षिण अमेरिकी मुल्क ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनाशियो लुला डा सिल्वा शामिल हैं।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

इस सूची में तीन प्रतिशत वोट के साथ दूसरे स्थान पर ईरान की वे महिलाएं हैं, जो इस्लाम शासित देश में अपनी आजादी के लिए आवाज उठा रही हैं। ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्कल 1.9 प्रतिशत वोट के साथ क्रमश: तीसरे तथा चौथे स्थान पर हैं। अर्जेंटीना को पिछले साल कतर में फुटबॉल विश्व कप में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले फुटबॉलर मेसी (Lionel Messi) 1.8 प्रतिशत वोट के साथ सूची में पांचवें स्थान पर हैं। वहीं शाहरुख खान ने सभी को पछाड़ते हुए पहले नंबर पर स्थान बनाया। शाहरुख खान भारत के सबसे मशहूर एक्टर और अंतरराष्ट्रीय आइकन में से एक हैं। वह आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के सह-मालिक भी हैं।

Find More Ranks and Reports Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

अश्विनी भिड़े बनीं पहली महिला BMC कमिश्नर

अश्विनी भिड़े को बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) की पहली महिला नगर आयुक्त नियुक्त किया गया…

7 hours ago

लोकसभा ने आंध्र प्रदेश की नई राजधानी अमरावती के लिए प्रस्ताव पारित किया

लोकसभा ने प्रस्ताव पारित कर दिया है और अमरावती को आंध्र प्रदेश की एकमात्र राजधानी…

7 hours ago

दिल्ली सरकार ने ‘लखपति बिटिया योजना’ शुरू की

दिल्ली राज्य सरकार ने 'लखपति बिटिया योजना' शुरू की है। इस नई योजना का उद्देश्य…

8 hours ago

वित्त वर्ष 2025-26 में रक्षा निर्यात रिकॉर्ड 38,424 करोड़ रुपए तक पहुंचा

भारत के रक्षा क्षेत्र ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, क्योंकि वित्त वर्ष 2025-26…

8 hours ago

सांप पहचानने वाला ऐप लॉन्च: कोस्टा रिका की अनोखी तकनीकी पहल

कोस्टा रिका ने मानव सुरक्षा और वन्यजीव संरक्षण को ध्यान में रखते हुए एक अभिनव…

8 hours ago

UPI लेनदेन मार्च में 29.53 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर

देश के लोकप्रिय भुगतान मंच ‘यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस’ (यूपीआई) के जरिए होने वाले लेनदेन में…

9 hours ago