भारतीय फुटबाल टीम रविवार को फीफा विश्व रैंकिंग में पांच स्थानों के सुधार के साथ 101वें स्थान पर पहुंच गई। हाल ही इंफाल में हुए त्रिकोणीय फुटबाल टूर्नामेंट में भारत ने म्यांमार (1-0) और किर्गिस्तान (2-0) को हराया। भारत अब न्यूजीलैंड से एक स्थान कम और केन्या से एक स्थान ऊपर है। भारत के 1200.66 अंक है और 46 एशियाई देशों में वह 19वें स्थान पर है। विश्व चैंपियन अर्जेन्टीना एक स्थान के फायदे से विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गई है। लियोनेल मेसी की कप्तानी में पिछले साल दिसंबर में अर्जेंटीना ने फीफा वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। फाइनल में उनसे फ्रांस को मात दी थी।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
एशिया में जापान शीर्ष पर है। भारत की सर्वश्रेष्ठ फीफा रैंकिंग 94 है जो उसने 1996 में हासिल की थी। विश्व चैंपियन अर्जेंटीना एक स्थान के फायदे के साथ शीर्ष पर आ गई है। उसके बाद फ्रांस, ब्राजील, बेल्जियम, इंग्लैंड, नीदरलैंड, क्रोएशिया, इटली, पुर्तगाल और स्पेन की टीमें हैं। फीफा विश्व रैंकिंग में यह साल की पहली सूची है, पिछली सूची दिसंबर में जारी हुई थी।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
ग्लोबल रेटिंग एजेंसी मूडीज़ ने भारत के आर्थिक आउटलुक में बदलाव किया है और FY27…
NASA ने मैरीलैंड के गोडार्ड स्पेस फ़्लाइट सेंटर में नैन्सी ग्रेस रोमन स्पेस टेलीस्कोप को…
अभिषेक शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपनी सेंचुरी के साथ…
HDFC Life ने विभा पडालकर को अगले पाँच साल के कार्यकाल के लिए मैनेजिंग डायरेक्टर…
संयुक्त राष्ट्र की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, भारत की अर्थव्यवस्था के 2026 में 6.4% और…
माननीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने 22 अप्रैल, 2026 को उत्तर प्रदेश में स्थित 'शेखा…