Categories: Uncategorized

एसबीआई ने आईएमपीएस सेवा शुल्क 80% तक घटाया

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने नेट बैंकिंग का इस्तेमाल करते हुए इमिडिएट पेमेंट सर्विस (IMPS) का उपयोग करने के लिए 80 प्रतिशत तक सेवा शुल्क कम कर दिया है. यानी अब आप तुरंत पैसे ट्रांसफर करना चाहते हैं तो आपको पहले से 80% कम शुल्क अदा करना होगा.

नए बदलाव के बाद SBI की IMPS सेवा के तहत पैसे ट्रांसफर करने वाले को 1,000 रुपए तक का फंड ट्रांसफर करने में किसी तरह का शुल्क नहीं लगेगा. यदि आप 1,001 रुपए से लेकर 10,000 रुपए का फंड ट्रांसफर करते हैं तो इसके लिए आपको 1 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा.इसी तरह यदि आप 10,001 रुपए से लेकर 1 लाख रुपए तक का आईएमपीएस करते हैं तो इस पर 2 रुपए का शुल्क लगेगा. 1,00,01 से 2 लाख तक के ट्रांसफर पर 3 रुपए का शुल्क चुकाना पड़ेगा.
1 लाख 1 रुपये से लेकर 2 लाख रुपए तक के IMPS पर 15 रुपये है. बैंक की तरफ से नए बदलाव को 15 अक्टूबर 2017 से लागू कर दिया गया है.
RRB PO मुख्य परीक्षा के लिए उपरोक्त समाचार से परीक्षा उपयोगी तथ्य –
  • इससे पहले जनवरी में देश के सबसे बड़े वाणिज्यिक बैंक एसबीआई ने एनईएफटी और आरटीजीएस के लेनदेन पर 75% तक शुल्क घटाया था.
  • एसबीआई का मुख्यालय महाराष्ट्र के मुंबई में है.
  • यह 1 जुलाई 1955 में स्थापित किया गया था.
  • रजनीश कुमार एसबीआई के मौजूदा अध्यक्ष हैं.
स्रोत- द हिंदू बिजनेस लाइन


[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
admin

Recent Posts

2025 में UPI QR कोड की तैनाती 15% बढ़ी, लेनदेन में 33% की वृद्धि: रिपोर्ट

Worldline की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत का डिजिटल पेमेंट्स इकोसिस्टम तेज़ी से बढ़ रहा…

13 hours ago

एअर इंडिया के CEO कैंपबेल विल्सन का इस्तीफा

एयर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और प्रबंध निदेशक कैंपबेल विल्सन ने अपना पाँच…

15 hours ago

विनय टोंसे ने YES Bank के प्रबंध निदेशक, सीईओ का पदभार संभाला

निजी क्षेत्र के यस बैंक ने कहा कि विनय मुरलीधर टोंसे ने तीन साल के…

15 hours ago

संसद ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के महाभियोग को खारिज किया

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लाया गया महाभियोग प्रस्ताव संसद के दोनों…

15 hours ago

विश्व स्वास्थ्य दिवस 2026 – विषय, तिथि, महत्व और समारोह

विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य दिवस केवल…

16 hours ago

दिव्या सिंह ने रचा इतिहास, साईकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंच कर बनाया रिकॉर्ड

उत्तर प्रदेश की दिव्या सिंह ने एक असाधारण उपलब्धि हासिल की है, क्योंकि उन्होंने सिर्फ़…

17 hours ago