Home   »   रूसी अंतरिक्ष यात्री ओलेग कोनोनेंको ने...

रूसी अंतरिक्ष यात्री ओलेग कोनोनेंको ने अंतरिक्ष में सर्वाधिक समय तक रहने का विश्व रिकॉर्ड बनाया

रूसी अंतरिक्ष यात्री ओलेग कोनोनेंको ने अंतरिक्ष में सर्वाधिक समय तक रहने का विश्व रिकॉर्ड बनाया |_3.1

रूसी अंतरिक्ष यात्री ओलेग कोनोनेंको (Oleg Kononenko) ने नया इतिहास रचा है। उन्होंने अतंरिक्ष में सबसे ज्यादा दिनों तक रहने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। बता दें कि 59 वर्षीय कोनोनेंको ने अपने ही देश के अंतरिक्ष यात्री गेन्नेडी पडल्का का रिकॉर्ड तोड़ यह उपलब्धि हासिल की। गेन्नेडी पडल्का ने स्पेस में 878 दिनों से अधिक समय बिताया था और कोनोनेंको ने इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है और 5 जून तक उनके स्पेस में ही रहने की उम्मीद है। ऐसे में स्पेस में रहते हुए उन्हें हजार दिन पूरे हो जाएंगे और सितंबर के अंत तक वह 1,110 दिन पूरे कर लेंगे।

बता दें कि गेन्नेडी पडल्का ने कुल 878 दिन, 11 घंटे, 29 मिनट और 48 सेकंड का समय अंतरिक्ष में बिताया था।सोवियत संघ ने 1957 में पृथ्वी की कक्षा में स्पुतनिक 1 उपग्रह लॉन्च किया था। सोवियत अंतरिक्ष यात्री यूरी गगारिन 1961 में अंतरिक्ष में यात्रा करने वाले पहले व्यक्ति बने।

 

कौन हैं कोनोनेंको?

1991 में सोवियत संघ के पतन के बाद, रूस का अंतरिक्ष कार्यक्रम बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार से जूझ रहा था।अधिकारियों और अंतरिक्ष विश्लेषकों के अनुसार, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के अधीन अधिकारियों ने बार-बार रूस के अंतरिक्ष कार्यक्रमों में गिरावट को दूर करने की कोशिश की।

कोनोनेंको ने बचपन में अंतरिक्ष में जाने का सपना देखा था और अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण से पहले एक इंजीनियरिंग संस्थान में दाखिला लिया। उनकी पहली अंतरिक्ष उड़ान 2008 में थी। आईएसएस की उनकी वर्तमान यात्रा पिछले साल सोयुज एमएस-24 पर शुरू हुई थी।

prime_image
QR Code
Scan Me