
रूस और यूक्रेन ने संयुक्त राष्ट्र और तुर्की द्वारा मध्यस्थता किए गए काला सागर अनाज सौदे को 120 दिनों तक बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की है। इस समझौते पर मूल रूप से 22 जुलाई 2022 को हस्ताक्षर किए गए थे तथा यह समझौता 19 नवंबर 2022 को समाप्त होने वाला था। यह सौदा काला सागर में एक सुरक्षित गलियारे के माध्यम से निर्दिष्ट यूक्रेनी काला सागर बंदरगाह से अनाज निर्यात की अनुमति देता है। रूस, यूक्रेन, तुर्की और संयुक्त राष्ट्र के बीच यह नवीन समझौता इस्तांबुल, तुर्की में हुआ है ।
Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks
इस सौदे को अपने पहले बड़े संकट का सामना उस समय करना पड़ा था जब रूस ने 29 अक्टूबर 2022 को घोषणा की थी कि यूक्रेन द्वारा सेवस्तोपोल के पास रूसी काला सागर बेड़े पर हमला करके समझौते को निलंबित कर रहा है । हालांकि बाद में रूस इस डील को जारी रखने पर राजी हो गया। यह सौदा मौजूदा प्रावधानों के साथ जारी रहेगा। जहाज तीन यूक्रेनी बंदरगाहों चर्नोमोर्स्क, ओडेसा और युज़नी से अनाज ले जाएंगे। वे काला सागर में स्थापित मानवतावादी गलियारे से यात्रा करेंगे और अंतिम गंतव्य पर जाने से पहले निरीक्षण के लिए इस्तांबुल में रुकेंगे।
कई अफ्रीकी देशों के लिए अनाज का सौदा महत्वपूर्ण है क्योंकि वे मौसम परिवर्तन और आंतरिक संघर्षों के कारण फसल की विफलता का सामना कर रहे हैं । समझौते से लाभान्वित होने वाले देशों में मिस्र, जिबूती, सोमालिया और सूडान सेनेगल, रवांडा, कांगो, लीबिया, तंजानिया और नामीबिया शामिल हैं। रूस ने आशंका जताई थी कि यूक्रेन के दक्षिणी तट से यात्रा करने वाले कार्गो जहाजों में हथियार हो सकते हैं या हमले शुरू कर सकते हैं।



राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ‘Women in A...
World Sleep Day 2026:अच्छी नींद क्यों है...
लाड़ली बहना योजना: 34वीं किस्त की राशि म...

