Categories: Business

आंध्र प्रदेश में भी शुरू हुई जियो की 5G सर्विस

रिलायंस जियो लगातार देश के कई शहरों में अपनी 5जी सर्विस का विस्तार कर रहा है। इसी कड़ी में अब कंपनी ने आंध्र प्रदेश में भी अपनी Jio True 5G सर्विस को रोलआउट कर दिया है। आंध्र प्रदेश के तिरुमाला, विशाखापत्तनम, विजयवाड़ा और गुंटूर शहरों में ट्रू जियो 5जी सर्विस का इस्तेमाल किया जा सकता है। बता दें कि हाल ही में जियो ने केरल में 5जी सर्विस को रोलआउट किया है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

जियो ट्रू 5जी को अब तक देश के एक दर्जन से अधिक शहरों में रोलआउट किया जा चुका है। कंपनी ने कहा कि 239 रुपये या अधिक से रिचार्ज कराकर यूजर्स इस सर्विस का इस्तेमाल कर सकेंगे। लॉन्चिंग के समय जियो ने कम्युनिटी क्लिनिक मेडिकल किट और जियो ग्लास का प्रदर्शन भी किया। जियो ने कहा कि साल 2023 के अंत तक प्रदेश के हर शहर, मंडल और गांव को 5जी सर्विस से जोड़ा जाएगा।

इन शहरों में है जियो ट्रू 5जी

 

आंध्र प्रदेश के तिरुमाला, विशाखापत्तनम, विजयवाड़ा और गुंटूर शहरों के अलावा दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, वाराणसी, चेन्नई, हैदराबाद, बेंगलुरु, कोच्चि और नाथद्वारा में रिलायंस जियो अपनी 5G सर्विस शुरू कर चुका है। दिल्ली-एनसीआर यानी दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद में भी 5जी को रोलआउट किया गया है।

जियो अपनी ट्रू 5G सर्विस को चरणबद्ध तरीके से शुरू कर रहा है, ताकि ग्राहकों को सर्वोत्तम अनुभव दिया जा सके। जियो का कहना है कि ग्राहकों को अपने स्मार्टफोन पर 500 MBPS से 1 GBPS के बीच स्पीड मिल रही है। ग्राहक डाटा का भी काफी अधिक मात्रा में उपयोग कर रहे हैं। कंपनी का दावा है कि यह भारत का एकमात्र ट्रू 5जी नेटवर्क है।

Find More Business News Here

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

गामिनी ने कुनो में तीन शावकों को जन्म दिया, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर 38 हुई

दक्षिण अफ्रीका से लाई गई चीता गामिनी ने कुनो राष्ट्रीय उद्यान में तीन शावकों को…

13 hours ago

केंद्रीय कैबिनेट ने केरल का नाम बदलकर “केरलम” करने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने “केरल” राज्य का नाम बदलकर “केरलम”…

14 hours ago

भारत अपना पहला व्यापक कार्बन ट्रेडिंग कार्यक्रम शुरू करने की तैयारी में

भारत अपने पहले व्यापक कार्बन ट्रेडिंग कार्यक्रम को शुरू करने के अंतिम चरण में है,…

14 hours ago

भारतीय सेना ने स्ट्रेला-10 मिसाइल का सफल परीक्षण किया

भारतीय सेना की कोणार्क कोर के अंतर्गत आने वाली “ब्लेज़िंग स्काईज़ ब्रिगेड” के एयर डिफेंस…

15 hours ago

राष्ट्रीय आरोग्य मेला 2026 महाराष्ट्र के शेगांव में आयोजित होगा

भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा अखिल भारतीय आयुर्वेदिक कांग्रेस के सहयोग से चार दिवसीय…

15 hours ago

स्लाइस स्मॉल फाइनेंस बैंक ने राजन बजाज को MD और CEO नियुक्त किया

स्लाइस स्मॉल फाइनेंस बैंक ने अपने संस्थापक राजन बजाज को नया प्रबंध निदेशक (MD) और…

15 hours ago