Categories: Banking

आरबीआई ने महत्वपूर्ण घरेलू बैंकों की लिस्ट जारी की, एचडीएफसी समेत इन बैंकों ने बनाई जगह

आरबीआई ने सार्वजनिक क्षेत्र के एसबीआइ और निजी क्षेत्र के आइसीआइसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक को फिर से प्रणालीगत रूप से महत्वपूर्ण घरेलू बैंकों (डी-एसआइबी) के रूप में चुना है। एसआईबी ऐसे बैंक को कहा जाता है जो टू बिग टू फेल (टीबीटीएफ) की श्रेणी में आता है। यानी इस बैंक के फेल होने का असर व्यापक होता है। टीबीटीएफ दर्जा के चलते फेल होने पर सरकार ऐसे बैंकों की मदद करती है। एसआईबी दर्जा की वजह से ऐसे बैंक वित्त पोषण बाजार में भी कुछ फायदा उठाते हैं। इससे पहले 2021 में भी आरबीआई ने इन तीनों बैंकों को डी-एसआइबी के रूप में चुना था।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

आरबीआई ने 31 मार्च 2022 तक बैंकों से मिले डाटा के आधार पर इन तीनों बैंकों का चयन किया है। केंद्रीय बैंक ने 22 जुलाई 2014 को प्रणालीगत रूप से डी-आरबीआई के संबंध में फ्रेमवर्क जारी किया था। रिजर्व बैंक ने एक बयान में कहा कि ‘एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक को उसी बकेटिंग ढांचे के तहत व्यवस्थित रूप से महत्वपूर्ण बैंकों (डी-एसआईबी) के रूप में पहचाना जाता है, जैसा कि 2021 की डी-एसआईबी की सूची में था।

 

क्या है ये योजना

 

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 2015 और 2016 में SBI और ICICI बैंक को D-SIB के रूप में घोषित किया था। 31 मार्च, 2017 तक बैंकों से एकत्र किए गए आंकड़ों के आधार पर, HDFC बैंक को भी D-SIB के रूप में वर्गीकृत किया गया था। मौजूदा अपडेट 31 मार्च, 2022 तक बैंकों से जुटाए गए डेटा पर आधारित है। डी-एसआईबी से निपटने के लिए ढांचा जुलाई 2014 में जारी किया गया था। ढांचे के लिए आरबीआई को 2015 से शुरू होने वाले डी-एसआईबी के रूप में नामित बैंकों के नामों का खुलासा करना होगा और इन उधारदाताओं को उनके प्रणालीगत महत्व स्कोर (एसआईएस) के आधार पर उपयुक्त बकेट में रखना होगा।

Find More News Related to Banking

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

3 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago